कांग्रेस ने बदला नगर पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी, जानिए पूरा मामला…
छत्तीसगढ़ |
27-Jan-2025
कांकेर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने देर रात कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया. अंतागढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस को अचानक अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी बदलना पड़ा है. कांग्रेस नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सूर्यश नेताम (गुड्डा) के स्थान पर अब उनकी मां कुंती नेताम कांग्रेस से नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगी.
