नामांकन भरने से पहले भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल ने सीएम साय से लिया आशीर्वाद
छत्तीसगढ़ |
28-Jan-2025
रायपुर। नगर निगम रायपुर की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने आज नामांकन भरने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा और सुनील सोनी मौजूद रहे. बता दें कि आज नामांकन जमा करने का अंतिम दिन है. नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग 11 फरवरी को होगी और परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे.
