…स्कूटी में सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचीं दीप्ति दुबे, रैली रद्द, शक्ति प्रदर्शन नहीं
छत्तीसगढ़ |
28-Jan-2025
रायपुर। रायपुर नगर निगम में कांग्रेस महापौर पद की प्रत्याशी दीप्ति दुबे आज बिना किसी ताम-झाम के स्कूटी पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंची. न कोई रैली, न कोई शक्ति प्रदर्शन.
इस पर कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने कहा कि आज स्कूटी से हेलमेट पहन के आने का उद्देश्य यही के हम लोगों को मैसेज दे रहे हैं कि लोग ट्रैफिक नियमों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करें. आज हमने नामांकन जमा किया है. अब मैं लोगों के बीच में भी जाऊंगी. किसी को किसी प्रकार की कोई समस्या हो सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं. मजबूती से चुनाव लड़ेंगे.
