38वें नेशनल गेम्स : राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में चयनित हुए प्रदेश के 12 मल्लखंब खिलाड़ी, उत्तराखंड में दिखाएंगे जौहर…
छत्तीसगढ़ |
30-Jan-2025
रायपुर। भारत सरकार ने इस साल उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38वें नेशनल गेम्स का आयोजन किया है. यह आयोजन भारत के ओलंपिक कहे जाने वाले राष्ट्रीय खेलों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इस आयोजन में देश भर के 10,000 से अधिक एथलीट, ऑफिशियल और कोच भाग हिस्सा लेने पहुंचे हैं. इसमें भारत के सभी बढ़े खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे, जिसके बाद उन्हें देश के लिए एशिया और ओलंपिक जैसे बढ़े खेलों में खेलने का मौका मिलेगा. इस साल आयोजित नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ के मल्लखंब खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है.
बता दें, छत्तीसगढ़ से चयनित मल्लखंब 12 खिलाड़ियों में से 2 खिलाड़ी जांजगीर चांपा से हैं और बाकी 10 खिलाड़ी बस्तर संभाग के हैं. अधिकतर खिलाड़ी नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ मल्लखंब और स्पोर्ट्स अकादमी से हैं, जिनका चयन छत्तीसगढ़ के मल्लखंब संघ और छत्तीसगढ़ के मल्लखंब संघ पदाधिकारियों ने किया है. ये सभी खिलाड़ी प्रदेश के गौरव को और भी बढ़ाने जा रहे हैं.
