राजनीति
साय सरकार पूरी तरीके से हो चुकी है असहाय, CM और गृहमंत्री को देना चाहिए इस्तीफा, PCC चीफ बैज का हमला…
रायपुर। बस्तर में भाजपा नेता की हत्या पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से, मुख्यमंत्री से, गृहमंत्री से पूरे प्रदेश अध्यक्ष सभी लोगों से कहता हूं, बस्तर में यह लोग राजनीति करते थे. कहा करते थे, टारगेट किलिंग है. उनके कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं हैं तो कौन सा किलिंग है. यह टारगेट किलिंग है या सुपारी किलिंग है.
आगे दीपक बैज ने कहा, मैं भारतीय जनता पार्टी से पूछना चाहता हूं, यह टारगेट किलिंग किया तो किसने किया. भारतीय जनता पार्टी अपनी राजनीति रोटी सेंकने के लिए और सत्ता हासिल करने के लिए इस तरीके की नौटंकी करते रही. सरकार में बैठने के बाद भी अपने कार्यकर्ताओं को सुरक्षित नहीं कर पा रही है. मतलब समझ जाइए, साय सरकार पूरी तरीके से असहाय हो चुकी है. सीएम और गृहमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए.
दीपक बैज ने आगे कहा, कांग्रेस शुरू से कह रही है, छत्तीसगढ़ सरकार के लगभग 3 महीने पूरे हो जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन चुका है. लूट, हत्या, डकैती और अपहरण लगातार बढ़ रहे हैं. बस्तर अशांत हो चुका है. सरकार के नियंत्रण में कुछ भी चीज नहीं है. सभी अनियंत्रित हो चुके हैं. छत्तीसगढ़ पूरी तरीके से अपराधगढ़ बन चुका है. इसलिए मुख्यमंत्री को, गृहमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए.
लोकसभा चुनाव 2024 : उम्मीदवारों को लेकर दीपक बैज का भाजपा पर तंज, कहा- बृजमोहन और अमर अग्रवाल को मार्गदर्शक मंडल में ना भेज दें
रायपुर। लोकसभा चुनाव के टिकट को लेकर बैज ने कहा कि हम शुरू से कहते आ रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी अपने सांसदों पर भरोसा नहीं कर रही है. पिछले समय पूरे टिकट बदले. इस समय भी पूरी टिकट चेंज करेंगे. उनको पता है कि छत्तीसगढ़ और पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ माहौल है. इसलिए एंटी इंकम्बेंसी है. बृजमोहन अग्रवाल और अमर अग्रवाल को मार्गदर्शक मंडल में ना भेज दें.
महंगाई के विरोध में प्रदर्शन
महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में शास्त्री मार्केट में सब्जी खरीद कर महंगाई का विरोध किया. प्रदेशभर के जिला मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी महंगाई के खिलाफ आज प्रदर्शन कर रही है. सब्जी खरीदकर कांग्रेस ने महंगाई का विरोध किया. किराना दुकानों में भी रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदकर नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं.
दीपक बैज ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि महंगाई ने आम जनता, गरीब जनता, मध्यम परिवार, कर्मचारी की कमर तोड़ दी है. केंद्र में बैठी हुई मोदी सरकार लगातार 10 साल से शासन करने के बाद भी आज तक महंगाई रोकने में असफल हो चुकी है. भाजपा ने सत्ता हासिल करने के लिए महंगाई के नाम से चुनाव लड़ा था. उन्होंने कहा था कि सरकार में आएंगे तो 100 दिन में महंगाई कम करेंगे. लेकिन आज सत्ता में आने के 10 साल बाद में महंगाई कम नहीं हुई है. बल्कि चार गुना बढ़ गई है. मोदी सरकार महंगाई के बारे में बोलने को तैयार नहीं है. चर्चा करने को तैयार नहीं है. गरीब जनता के बीच में अच्छे दिन का सपना दिखाकर महंगाई को बढ़ा दिया. इसलिए आज हम लोग छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी पूरे प्रदेश में मुख्यालय में प्रदर्शन कर रहे हैं.
महतारी वंदन योजना के आंकड़े फर्जी- बैज
महतारी वंदन योजना के आंकड़े जारी होने को लेकर बैज ने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी का झूठा आंकड़ा है. अब तक लगभग 25 लाख फॉर्म ही स्वीकृत हुए हैं. 50 लाख से ज्यादा फॉर्म इन्होंने रिजेक्ट कर दिया है. सरकार सच्चाई छुपाना चाह रही है. माता बहनों के साथ इन्होंने धोखा किया है. चुनाव के समय में हम हर विवाहित महिलाओं को हम 12000 देंगे कहा था. इसमें एपीएल बीपीएल कुछ नहीं है. चाहे मुख्यमंत्री का परिवार ही क्यों न हो उनको भी मिलेगा ऐसा कहा था. लेकिन आज मुख्यमंत्री के परिवार को नहीं मिल रहा है. सत्ता में आने के बाद क्राइटेरिया बांट दिया और छत्तीसगढ़ की माता बहनों को जितना लाभ मिलना चाहिए था वह नहीं मिला.
बैज ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की माता-बहनों को ठगने का काम सरकार ने किया है. झूठ बोला है. महतारी वंदन का लाभ सभी बहनों को ना मिले, हितग्राहियों की संख्या कम से कम हो सरकार यही चाह रही है. इसलिए महतारी वंदन के नाम से पूरे छत्तीसगढ़ में ठगने का काम किया जा रहा है. जिस तरीके से आंकड़े जारी हुए हैं ये सब फर्जी हैं.
‘महिला अपराध = भाजपा’: BJP अपराधियों का मनोबल बढ़ाने का करती है काम, भारत में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की स्थिति भयावह, महिला कांग्रेस महासचिव का हमला
रायपुर। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि भाजपा अपराधियों का मनोबल बढ़ाने का काम करती है. भारत में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की भयावह वास्तविकता से जूझ रहीं हैं. 2024 का लोकसभा चुनाव देश की बेटियों के आंसू के बीच लड़ा जाएगा. हाथरस, उन्नाव, बृजभूषण सिंह और अंकित भंडारी जैसे केस इस संकट की व्यापकता को उजागर करते हैं. यह सिर्फ खबरें नहीं है, बल्कि बेशुमार अनसुनी घटनाओं, खामोश पीड़ा और लाखों लोगों के टूटे सपनों का प्रतिनिधित्व करते हैं. इस संकट की जड़े जटिल हैं.
अरुण साव उपमुख्यमंत्री हैं… बताएं मोदी की गारंटी अब तक लागू क्यों नहीं हुई, सभी इंतजार कर रहे हैं, पूर्व CM भूपेश बघेल ने साधा निशाना…
रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव के कांग्रेस नेता हार मान चुके हैं वाले बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधा है. भूपेश बघेल ने कहा, अरुण साव अब उपमुख्यमंत्री हैं, पहले तो सांसद थे. उन्हें अपनी सरकार की उपलब्धियों की बात करनी चाहिए. डबल इंजन की सरकार है ट्रेन अभी क्यों रद्द हो रही है. साथ ही यह भी कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि मोदी की गारंटी अब तक .लागू क्यों नहीं हुई है. सभी इंतजार कर रहे हैं.
इतना ही नहीं भूपेश बघेल ने 13 हजार करोड़ के कर्ज लेने पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा मध्यप्रदेश में भी यही काम कर रही है. छत्तीसगढ़ में भी यही काम कर रही है. रेवेन्यू बढ़ाने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं. उधार लेकर घी पियो यह उनकी स्थिति है.
ED का मोह छत्तीसगढ़ से छूटा नहीं
ED के छापों पर भूपेश बघेल ने कहा, सभी छोटे-छोटे अधिकारी कर्मचारियों के हैं ED के छापे पड़े हैं. अब तक ED का मोह छत्तीसगढ़ से छूटा नहीं है.
ऑपरेशन लोटस फेल
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल में चल रहे उठा-पटक को लेकर कहा राज्यसभा चुनाव के संदर्भ में ड्यूटी लगी थी. इतिहास में पहली बार हुआ कि दोनों प्रत्याशी को 34 वोट मिले. पहली बार ड्रॉ निकाला गया. राज्यसभा चुनाव में विशेषता है कि ड्रॉ में जिसका नाम निकलेगा वह हारा माना जाता है. केवल चुनाव मुद्दा नहीं था. बीजेपी का षड्यंत्र यह था कि चुनी हुई सरकार को गिराया जाए. कांग्रेस के 6 सदस्य बागी हुए और 3 निर्दलीय थे. 6 सदस्यों की सदस्यता रद्द कर दी गई. हिमाचल में सरकार गिराने की कोशिश करते रहे. बीजेपी का ऑपरेशन लोटस वहां विफल हुआ. हिमाचल में सरकार पूर्ण बहुमत की थी. कांग्रेस के 40 विधायक और बीजेपी के 25 विधायक हैं, इसके बावजूद भी उसे अस्थिर करने की कोशिश हो रही थी. मगर वहां के विधायकों है और कांग्रेस नेतृत्व ने विफल कर दिया. हिमाचल में कांग्रेस की सरकार 5 साल चलेगी.
मंत्री कश्यप का कांग्रेस को चुनौती, कहा – किसी एक सीट पर जीतकर बताएं कांग्रेसी
रायपुर. लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है. वनमंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा, हिम्मत है तो कांग्रेसी कहें कि किसी एक सीट पर वे जीतेंगे. कांग्रेस नेताओं के तोते उड़ चुके हैं. कांग्रेस मरणासन्न हो चुकी है. अभी वे प्रत्याशी ढूंढ रहे, उसके बाद कार्यकर्ता ढूंढ़ेंगे. फिर वोटर ढूंढ़ना होगा, तब तक चुनाव निकल जाएगा.
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा, भाजपा 365 दिन कार्य करती है. यह लोकतांत्रिक पार्टी है. एक व्यक्ति के कहने पर वाली पार्टी नहीं है. भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता कांग्रेस के बड़े से बड़े नेता को चुनौती दे सकता है. हमारी तैयारी पूरी है. लोकसभा का बिगुल बज चुका है. कांग्रेस के लोग कितनी तैयारी में है, नजर आ ही रहा है. सरकार के भरोसे में अपनी पार्टी को चला रहे थे.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अकेले दौरे और बाकी नेताओं की निष्क्रियता को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने तंज कसते हुए कहा, दीपक बैज पीसीसी के अध्यक्ष हैं इसलिए जा रहे हैं. लोकसभा के बाद वह भी मिस्टर गायब हो जाएंगे. उनको भी ढूंढना पड़ेगा. कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर से गायब हो रही है. छत्तीसगढ़ से भी गायब होगी. उनका जो वास्तविक चेहरा है वह सामने आ गया. यह लूटपाट और लोगों को ठगने वाली पार्टी है. इनका अस्तित्व निचले स्तर पर आ गया है.
सौ प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में CM साय का नाम, PCC चीफ बैज बोले –
रायपुर। देश में सौ प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय का नाम भी शामिल है. इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, लिस्ट ऐसा आया है तो मुझे ज़्यादा कुछ नहीं कहना है, लेकिन भाजपा सरकार ने तीन महीने में ऐसा कौन सा चमत्कार कर दिया कि सौ लोगों के लिस्ट में आ गए. यहां तो कोई चमत्कार नहीं दिख रहा. अगर भाजपा ने अपना चमत्कार कर दिया हो तो अलग बात है. चुनाव को देखते हुए बीजेपी अपने हिसाब से सेटलमेंट करके इस तरह की लिस्टिंग की है.
उम्मीदवारों की सूची को लेकर दीपक बैज ने कहा, 11 सीटों की प्रक्रिया लगभग हमारी भी पूरी है. कुछ सीटों में लगभग नाम तय हैं. कुछ सीटों में पैनल बना हुआ है. केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक का इंतजार है. जब आलाकमान बैठक रखेगी तो पूरे 11 सीटों पर मुहर लगेगी. केदार कश्यप के चुनाव के बाद दीपक बैज भी गायब हो जाएंगे, इस बयान पर बैज ने पलटवार करते हुए कहा, चुनाव होने दीजिए, हमे पता है बीजेपी पांच साल सत्ता में नहीं रहने के बाद साढ़े चार साल गायब थी. लास्ट दो महीने क्षेत्र में दिखी है. चुनाव है, परिणाम आते-जाते रहते हैं. मजज़बूत विपक्ष है. जनता के लिए हम मजबूती से आवाज उठाएंगे. हमारे सीनियर नेता विधानसभा की कार्यवाही में थे. तमाम सीनियर नेता भी अब ज़िलों का दौरा करेंगे.
दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं का कैसा रिस्पांस है, इस पर बैज ने कहा, कार्यकर्ताओं में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उत्साह है. उनकी एक ही मंशा है कि देश में कांग्रेस की सरकार बनाना है. राहुल गांधी को पीएम बनाना है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह आया है. उसी का नतीजा है कि हमारे कार्यकर्ताओं ने ठान लिया है कि लोकसभा में ज्यादा सीट जीतेंगे. देश में राहुल गांधी को पीएम बनायेंगे.
लगातार चल रहे दौरे पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, लोस चुनाव की तैयारियों को देखते हुए प्रदेश प्रभारी के निर्देशानुसार लगातार जिलों का दौरा चल रहा है. आज गरियाबंद जिले का दौरा है. लगभग पच्चीस जिलों के आसपास दौरा कंप्लीट है. कुछ ज़िले बचे हैं उसे एक हफ़्ते के अंदर पूरा करना है. लोस चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से मंथन चल रहा है, ताकि मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़े और भाजपा से ज़्यादा सीटे जीते.
राजिम कुंभ को बताया बीजेपी का भगवाकरण
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज गरियाबंद जिले के दौरे पर हैं. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे. मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने भाजपा से सवाल करते हुए कहा, क्या भाजपा इस लोकसभा चुनाव में अपने 9 सिटिंग एमपी को टिकट देगी. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के भीतर लोकतंत्र नहीं है. मोदी-शाह भाजपा की टिकट तय करते हैं. वहीं इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक होने का दावा भी करते नजर आए. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने राजिम कुंभ मेले के आयोजन को भाजपा का भगवाकरण करार दिया. वहीं छत्तीसगढ़ में इस बार भाजपा से ज्यादा सीटें लोकसभा में जितने का दावा किया है.
भाजपा ED-IT का सहारा लेकर बना रही दबाव, कांग्रेस को नहीं पड़ेगा कोई फर्क
धमतरी। लोकसभा चुनाव में बस चंद दिन रह गए हैं. जीत के लिए सभी पार्टियां सियासी बिसात बिझाने में लग गई हैं. कार्यकर्ताओं में जोश भरने तमाम दल बैठक कर रहे हैं. इन सबके बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने धमतरी पहुंचकर राजीव भवन में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा, भाजपा ईडी और आईटी का सहारा लेकर दबाव बना रही है. कांग्रेस को ईडी और आईटी से कोई फर्क नहीं पड़ेगा.
दीपक बैज ने बैठक को लेकर कहा, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कार्यकर्ताओं की बैठक ली जा रही है. भाजपा से ज्यादा सीट जीतने के लिए कार्यकर्ताओं में जोस भर रहे हैं. लोकसभा चुनाव जीतने वाले चेहरे को टिकट दिया जाएगा. टिकट तय करने का काम आलाकमान का काम है.
जानकारी के अनुसार, इस बैठक में विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनके साथ बैठक कर जीत की रणनीति तैयार की गई.
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक पर पीसीसी चीफ बैज का तंज
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में चूक मामले पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यजनक है. जब मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं तो आम लोग कैसे सुरक्षित होंगे. प्रदेश सरकार खुद की सुरक्षा करने में नाकामयाब है.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में बीजेपी की बैठक को लेकर कहा कि बीजेपी डरी हुई है. इस बैठक का फायदा कांग्रेस को मिलेगा. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसके बाद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होगी.
उन्होंने कहा कि नाम जा चुके हैं. इसके अलावा भी जहां संभावनाएं हैं, वहां से दावेदार सामने आ रहे हैं. आदिवासी बच्चों के साथ गृहमंत्री विजय शर्मा के लंच को लेकर दीपक बैज ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है, लेकिन वो इतने ही आदिवासी हितैषी हैं, तो हसदेव के आदिवासियों के साथ खड़े हो जाएं.
हिमाचल प्रदेश की स्थिति पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्यसभा में हिमाचल के नतीजे आए वह आश्चर्यजनक है. बीजेपी के मुखिया प्रधानमंत्री अपनी सरकार बनाने किसी भी हद तक जा सकते हैं. केवल हिमाचल में ही नहीं बल्कि देश में हर जगह ये डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं. ये आगे भी ऐसा करेंगे.
‘साय जी सचेत रहिएगा’… छत्तीसगढ़ चारागाह बना हुआ है, कुछ चर रहे और कुछ चर के चले गए, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का सरकार पर तंज…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों के अनुदान मांग चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सदन में साय सरकार पर तंज कसा. इस दौरान उन्होंने कहा, 15 साल तक डॉ. रमन सिंह की सरकार थी. रिमोट कंट्रोल उनके पास था. साय जी को भी रिमोट कंट्रोल अपने पास रखना चाहिए. साय जी को अपनी गारंटी रखनी चाहिए, मोदी की गारंटी नहीं. मोदी की गारंटी फेल हो चुकी है. मोदी जो भी वादे किए वो पूरे नहीं हुए. 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा पूरा नहीं हुआ. मोदी की गांरटी को वोट मांगने के लिए शामिल किया था, उन गारंटियों को बजट में शामिल नहीं किया गया है.
आगे चरणदास महंत ने कहा, लोग कह रहे हैं उल्लू पर सवार होकर रात में जो लक्ष्मी आती हैं, वो आपके सरकार में आ गई है. आप सचेत रहिएगा. छत्तीसगढ़ चारागाह बना हुआ है. कुछ लोग चर रहे हैं. कुछ लोग चर कर चले गए. इसलिए मैं कहूंगा आप सचेत रहिएगा.
आगे उन्होंने बजट को छलावा बताते हुए कहा, बजट में सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें है और कुछ नहीं है. नियत और नीति के बीच अंतर दिख रहा है. वह बहुत ही सोचनीय है. 3 महीने में कार्ययोजना दिख जाना चाहिए. जो दिख नहीं रहा है. आराजकता कवर्धा से दिखाई दे रही है. प्रपातपुर तक दिखाई दे रही है.
CM साय के वीर सावरकर की पूजा करने पर PCC चीफ दीपक बैज ने कसा तंज
रायपुर। वीर सावरकर की जयंती पर एक बार फिर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा वीर सावरकर की पुण्य तिथि पर उनकी पूजा करने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ और बस्तर सांसद दीपक बैज ने तंज कसा है. दीपक बैज ने कहा कि इससे पता चलता है की BJP वीर सावरकर को मानने वाली है और इनकी विचारधारा क्या है. वहीं पूर्व बागी विधायकों की पार्टी में वापसी को लेकर भी दीपक बैज ने पार्टी का रुख स्पष्ट किया है.
बागी पूर्व विधायकों की कांग्रेस में वापसी को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि उन्होंने मुलाकात की है. आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस पर विचार किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि यदि कोई गलती करता है तो उसे माफ ही नहीं किया जाए ऐसा नहीं हो सकता. इस मुद्दे पर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के साथ बात करेंगे. इसके बाद उनके निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई करेंगे.
क्या बीजेपी जिसे कहेगी उन्हीं की पूजा करेंगे
कविता प्राण लहरे का धर्म विशेष की सभा में जाने के बाद बीजेपी के तंज पर दीपक बैज ने कहा कि क्या बीजेपी जिसे कहेगी उन्हीं की पूजा करेंगे. कोई मंदिर,मस्जिद ,चर्च अपने मन से न जाए. प्रधानमंत्री मोदी जो खुद अलग-अलग समाज के लोगों से मिलते हैं वो क्या है.
दीपक बैज ने इस्तीफा गृहमंत्री विजय शर्मा से मांगा इस्तीफा
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीते दिनों हुई हत्याओं को लेकर बीजेपी पर हमला करते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि तीन महीने की सरकार में अब तक तीन दर्जन से अधिक हत्याएं हो चुकी है, नैतिकता के आधार पर गृहमंत्री विजय शर्मा को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उनके जिले में बीते एक महीने के दौरान छः हत्याएं हो चुकी है.
पूर्व मंत्री उमेश पटेल का BJP पर हमला, कहा- लोगों को ठग रही भाजपा
रायपुर। पूर्व मंत्री और विधायक उमेश पटेल ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में जीडीपी बढ़ा है, लेकिन भाजपा सरकार बनते ही कर्ज लेकर जनता को ठग रही है. BJP सरकार बनते ही 2 महीने में 13 हजार करोड़ रुपये कर्ज के लिए आवेदन दे दिया है. जिसमें से 9 हजार करोड़ रुपए अप्रूव हो चुका है. 4 हजार के लिए अप्रूवल के लिए गया हैं.
उमेश पटेल ने कहा कि भाजपा आरोप लगा रही है कि खजाना खाली कर दिया, लेकिन 41 हजार करोड़ का कर्ज 2018 में था. उस समय जीडीपी के साथ रेश्यो निकालोगे तो वह 14 से 15 % बनता है. उस समय 14 से 15% कर्ज था. पिछले 5 साल में जो कांग्रेस की सरकार थी, उसके सामने एक वैश्विक महामारी आई थी. 5 साल में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया. मगर अभी का अगर आप निकालोगे तो 90 हजार करोड़ रुपये के आसपास होता है. यह जीडीपी के साथ कंपेयर करोगे तो 16% था.
पूर्व मंत्री ने कहा कि पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के समय पर 14 % था. पूर्व सीएम भूपेश बघेल के समय में 16% हुआ. इसमें अंतर क्या है? उस टाइम जीडीपी डबल हुआ तो कर्ज भी डबल हुआ. उस हिसाब से बिल्कुल अंतर नहीं है. 50 हजार करोड़ रुपये भूपेश बघेल की सरकार ने लिया. यानी सालाना लगभग 10 हजार करोड़ रुपये लिया और इस 2 महीने की BJP सरकार ने लगभग आरबीआई से 13 हजार करोड़ रुपये के लिए आवेदन लगा दिया है.
उन्होंने कहा, इसमें से 9 हजार करोड़ रुपये के लिए अप्रूवल मिल चुका है. 4 हजार के लिए अप्रूवल के लिए गया हैं. आरबीआई के पास यह समझने के लिए जीडीपी के हिसाब से रेश्यो कितना होगा, यह समझने के लिए जीडीपी के हिसाब से कंपेयर करने के लिए दिखाओगे तो डबल दिखाई देगा. यह सरकार भी पिछले सरकार के अकॉर्डिंग डबल कर्ज लेने वाली है.
प्रदेश में हुई एसीबी और ईओडब्ल्यू की कार्रवाई को लेकर उमेश पटेल ने कहा कि भाजपा जांच करवा रही है. जो जांच चल रही है, जो आरोप लगा रहे हैं, वो सब निराधार साबित होंगे.
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी और अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा, BJP जिस तरीके से वादा करके छत्तीसगढ में जीतकर आई है, अब ये लग रहा है कि छत्तीसगढ की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है. इसी लिए भाजपा परेशान है और इसके लिए उन्होंने विधानसभा लेवल पर एक कमेटी बनाई है. ये घबराहट उनमें दिखाई दे रही है.
भाजपा के लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर पूर्व मंत्री ने कहा, लाभार्थी संपर्क अभियान की तरह BJP का भाजपा जोड़ो अभियान भी चल रहा है. भाजपा तरह-तरह के पार्टी के लोगों को बुलाकर अपने पार्टी में जोड़ने का काम रही. बूथ लेवल पर, हर विधानसभा लेवल पर ये काम कर रहे हैं. इनको यह जोड़ने की जरूरत क्यों पड़ गई है. भाजपा का आत्मविश्वास कमजोर है।
गरीब लड़कियों की शादी नहीं करवा पा रही सरकार : भूपेश बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की नई बीजेपी की सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही और असंवेदनशीलता के कारण सामूहिक कन्या विवाह प्रदेश भर में नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की शादी के कार्ड बंट गए, चुलमाटी से लेकर मंडप और मेहंदी तक की रस्में हो गईं, लेकिन सरकार द्वारा फंड जारी नहीं करने के कारण विवाह कैंसिल करना पड़ा।
पूर्व सीएम ने कहा कि आवेदन तो स्वीकार कर लिया गया, लेकिन समय रहते फंड जारी नहीं किया गया। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने इस योजना की राशि 25 हजार रुपए से बढ़ाकर 50 हजार रुपए किया था।
चरौदा में 90 से ज्यादा जोड़ों की नहीं हो पाई शादी
भिलाई के चरौदा में 14 और 22 फरवरी को 90 से अधिक जोड़ों का विवाह फंड नहीं होने के कारण तय तारीख पर नहीं हो पाया। ये केवल एक जगह की बात नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश का यही हाल है। लगातार इसकी शिकायत भी हो रही है, लेकिन सरकार की असंवेदनशीलता के कारण गरीब की बेटियों और उनके परिजनों को अपमानित होना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर में हरदिहा साहू समाज ने भी सामूहिक विवाह का आयोजन किया है, जिसमें 100 जोड़ों का पंजीयन हुआ है, लेकिन सरकार ने अब तक इसके लिए पैसे जारी नहीं किए हैं।
ये सिर्फ योजना नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व
भूपेश बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक निर्धन कन्या योजना सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि सरकार का सामाजिक दायित्व है। इस योजना के जरिए गरीब वर्ग की बेटियों के भविष्य के लिए सम्मानजनक राह बनाना है, ताकि उनके विवाह और भविष्य में आर्थिक परेशानियां नहीं आएं, इसलिए इस योजना के लिए 50 हजार रुपए की राशि का प्रावधान कांग्रेस सरकार ने किया था।
इसमें युवती के खाते में 21 हजार रुपए डाले जाते थे। साथ ही 15 हजार रुपए के बर्तन, दैनिक उपयोग का सामान और 6 हजार रुपए विवाह में खर्च के लिए दिए जाते थे। पूर्व सीएम ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार वैवाहिक जोड़ों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है और इस संवेदनशील विषय पर भी लापरवाह बनी हुई है।
बैगा आदिवासी हत्या मामला: MLA भावना बोहरा बोलीं- कांग्रेस नेता को पहले से थी इसकी जानकारी
कवर्धा। कवर्धा नागाडबरा में तीन बैगा आदिवासियों की मौत के मामले में पुलिस ने गुरुवार को बड़ा खुलासा किया था. इस मामले में एक नाबालिग समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल 15 जनवरी को कुकदुर थाना अंतर्गत नागाडबरा में पति-पत्नी और बच्चे समेत तीन बैगा आदिवासियों की जली हालात में लाश झोपड़ी में मिली थी. जिसके बाद से प्रदेशभर में इसकी चर्चा हो रही थी. यह मामला विधानसभा में भी गुंजा था. इस बीच अब इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड को लेकर कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि कांग्रेस नेता नीलकंठ चंद्रवंशी को इसक हत्याकांड की भनक पहले ही हो चुकी थी लेकिन उन्होनें इस बारे में पुलिस को नहीं बताया, यह जांच का विषय है.
एसपी अभिषेक पल्लव के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता नीलकंठ चंद्रवंशी ने इसे बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि पुलिस नाकामी को छुपाने के लिए जबरदस्ती मेरे उनके ऊपर आरोप लगा रही है. उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार है जबकि अगर कांग्रेस पार्टी इस मामले में सामने नहीं आती तो पुलिस की हाथ आज भी खाली रहता.
कांग्रेस नेता नीलकंठ चंद्रवंशी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि ”बीते 14 जनवरी की रात जिले के बैगा बाहुल्य क्षेत्र नागाड़बरा में एक ही परिवार के तीन बैगाओं की आग से जलने की खबर मिलते ही मैं गांव पहुंचा और पूरे मामले की बारीकी से तफ्तीश की तो मुझे लगा कि बैगाओं की मौत आग में जलने से नहीं बल्कि किसी अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा हत्या कर जलाने से हुई है. जबकि इस मामले में जांच कर रही पुलिस ने तीनों बैगाओं की मौत आग से जलकर होने की पुष्टी की और शासन को आकस्मिक मौतें बताकर मृतक के परिवारों को आरबीसी 6/4 के तहत 12 लाख रूपये की मुआवजा राशि दिलवाई, जबकि ये आकस्मिक मौत नहीं हत्या थी.
पुलिस जबरदस्ती लूट रही वाह-वाही
कांग्रेस नेता नीलकंठ चंद्रवंशी ने बताया कि इस घटना के बाद 2 फरवरी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैगा आदिवासियों के साथ मिलकर न्यायिक जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए विधायक भावना बोहरा का पुतला दहन किया और कुकदुर थाना का घेराव किया था. हमारे विरोध के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मृतकों के आस-पास पड़े खून के छींटों के सैंपल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था. मामले की जांच के दौरान कांग्रेस ने आरोपियों तक पहुचने में पुलिस की मदद की. नीलकंठ चंद्रवंशी ने कहा कि वह खुद चश्मदीदों को एसपी दफ्तर ले गए थे. जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग सहित 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस जबरदस्ती वाह-वाही लूट रही है और मेरे ऊपर जो आरोप लगाए गए है वह पूरी तरह से गलत है.
ऐसे मामलों में किसी को भी राजनीति नहीं करनी चहिए – भावना बोहरा
बता दें कि पंडरिया विधायक भावना बोहरा घटना के बाद तुरंत नागाडबरा पहुंची और पिड़ीत परिवार को तत्काल 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की थी. इस दौरान भावना बोहरा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा था कि एक ही परिवार के तीन बैगा आदिवासियों की मौत हुई है. ये बहुत ही दुखद घटना है, ऐसे मामले में किसी भी पार्टी को राजनीति नहीं करनी चहिए. लेकिन भावना बोहरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से कांग्रेस ने राजनीति की है. भोले-भाले आदिवासी भाइयों को बहला फुसलाकर आंदोलन किया. जबकि कांग्रेस पार्टी के सदस्य को जानकारी थी उन्हें बयान देने से रोका गया. पुलिस को गुमराह किया गया लोगो को गुमराह किया गया. ऐसे मामलों में किसी भी को ऐसी राजनीति नहीं करनी चहिए.
जानिए क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि बीते 14 जनवरी की रात एक ही परिवार के तीन बैगाओं की जली हालात में लाश मिली थी, दरसअल हत्या की रात मृतक और आरोपी राजो बाई बैगा के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद राजो बाई ने योजना बनाई और अपने साथियों के साथ रात करीब 2 बजे मृतक के घर पहुंचा.
इस दौरान घर में बुधराम बैगा, पत्नी हीरामती और 12 वर्षीय बेटा जानहूराम बैगा सो रहा था. तभी इन आरोपियों ने पहले उन तीनों को कुल्हाड़ी से वारकर अधमरा कर दिया और जिंदा हालात में तीनों को जला दिया. इतना ही नहीं आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए झोपड़ी को भी आग के हवाले कर दिया जिससे लोगो को यह हादसा लगे. हालांकि पुलिस ने मामले का खुलासा कर नाबालिग समेत 14 लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है.

‘प्रधानमंत्री ने देश को छला है’: PM मोदी पर PCC चीफ बैज का हमला, कहा-
जगदलपुर. आगामी दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो चली है. लोकसभा चुनाव और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी जारी है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मोदी सरकार को घेरा है और कई बड़े आरोप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाए हैं.
दीपक बैज ने कहा कि पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री ने देश को छला है. बेरोजगारी देश में चरम सीमा को पार कर चुकी है. महंगाई आज देश में बढ़ते ही जा रही है. 35 रुपये में पेट्रोल देने की बात भी 10 सालों में पूरी नहीं हुई. पूरे देश में आज किसान परेशान हैं. इस कारण दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर कार्रवाई की जा रही है. रबर की गोलियां चलाई जा रही हैं. साथ ही आंसू गैस भी उनके ऊपर छोड़ा जा रहा है.
दीपक बैज ने आगे कहा, चुनाव से पहले रुपये जुटाने के लिए भाजपा ने इलेक्ट्रॉन बांड योजना की शुरुआत की थी, जो सीधे तौर पर भ्रष्टाचार का जरिया है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में अपराधिक मामले भी बढ़ गए हैं. हत्या, चोरी, डैकती, लूटपाट बढ़ गया है. अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. इसके अलावा बस्तर में नक्सल घटनाएं भी बढ़ गई है. पिछले 5 सालों के मुताबिक नक्सल घटनाओं में केवल 3 महीने में इजाफा हुआ है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे को लेकर दीपक बैज ने कहा कि अमित शाह बुद्धिजीवी सम्मेलन से दूर भाग रहे हैं. उन्हें पता कि सम्मेलन में 10 सालों की बातें होंगी. जिसका बुद्धिजीवी जवाब उनके पास नहीं है.
लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में पूरी तैयारी होने की बात दीपक बैज ने कही है. जिसको लेकर बैठकें भी आधी सम्पन्न हुई है और आगे भी बैठके जारी है. साथ ही उनके चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि वे ही नहीं बल्कि पूरे 11 सीटों पर रणनीति के साथ आलाकमान प्रत्याशी उतारेंगे. उनका चुनाव लड़ना या नहीं लड़ना आलाकमान के हाथ में है.
सामुदायिक भवन में कब्जा मामले में पूर्व मंत्री की सफाई : डहरिया ने कहा –
रायपुर. सामुदायिक भवन में कब्जा के मामले को लेकर पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया ने अपनी सफाई दी है. उन्होंने कहा, यह एमआईसी से ही स्वीकृत हुआ है. महापौर के दस्तखत भी हुए हैं. सरकारी जमीन पर नहीं बनाया गया है. जमीन सोसायटी की है. सोसायटी के जरिए समिति के पास दिया गया है. महापौर और एमआईसी ने प्रस्ताव पारित करके दिया है. और भी संस्थाओं को दिया गया है.
पूर्व मंत्री डहरिया ने कहा, विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव होने वाला है. इसे देखते हुए यदि टारगेट किया जा रहा है तो कोई दिक्कत नहीं है. इस मामले में नगर निगम की ओर से नोटिस जारी करने पर डहरिया ने कहा, इसमें क्या बात है, जो देता है वह नोटिस भी जारी कर सकता है. समिति को यदि खाली करने कहा जाएगा तो खाली कर दिया जाएगा. बार-बार लग रहे आरोपों पर उन्होंने कहा, जो भी अनुसूचित जाति, जनजाति के लोग अच्छा काम करते हैं उनको इस तरह से निशाना बनाया जाता है.
सामुदायिक भवन में कितने कार्यक्रम हुए हैं, इस सवाल पर पूर्व मंत्री ने कहा, इसकी मेरे को जानकारी नहीं है. इतना पता है कि वहां शादी समेत अन्य कार्यक्रम होते हैं. एमआईसी का फ़ैसला पर्याप्त होता है. यह फ़ैसला ही आवंटन लेटर है. सभी समाज को सामुदायिक भवन दिया जाता. यहां भी दिया गया है. निगम और स्मार्ट सिटी के द्वारा किए गए करोड़ों ख़र्च को लेकर पूर्व मंत्री डहरिया ने कहा, अन्य समाजों को भी सामुदायिक भवन दिया जाता है. लग्ज़री व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा, सरकार ने पैसा दिया. इसमें कोई गलत नहीं है.
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर कानून : पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार पर कसा तंज
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे से वापस राजधानी रायपुर लौटे. जहां रायपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान भूपेश बघेल ने महतारी वंदन योजना पर कहा कि फॉर्म भरने की तारीख बंद नहीं होनी चाहिए. इसके और आगे बढ़ाना चाहिए. वहीं प्रदेश में धर्मांतरण पर बनाए जा रहे कानून पर भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी सरकार ने इसमें कानून लाया था. अब वह राष्ट्रपति के पास पड़ा हुआ है. अब तक वापस नहीं आया है. अब क्या कानून लाएंगे?. साथ ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी की निशुल्क रेत प्रदान करने की घोषणा पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले पैसा रिलीज करें. अनुपूरक बजट में स्वीकृत राशि अब तक जारी नहीं हुआ है.
महतारी वंदन योजना पर कहा कि महतारी वंदन योजना की तारीख बंद नहीं होनी चाहिए. महिलाएं अपनी सुविधा से फॉर्म भरें. तारीख को बढ़ाई जानी चाहिए. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शिक्षा व्यवस्था वाले बयान पर भूपेश बघेल ने कहा कि मिडिल क्लास हो या गरीब लोगों के बच्चे है उन्हें सुविधा मिल रही थी. हर चीज में गड़बड़ी कर सब कुछ बंद कर रही है बीजेपी. कार्यकाल समाप्ति पर पीएम श्री योजना लाए हैं. कब लागू होगा? अब एग्जाम का समय है. कांग्रेस की नकल कर ये सब ला रहे हैं.
धर्मांतरण पर बना रहे कानून पर भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने इसमें कानून लाया था. अब वह राष्ट्रपति के पास पड़ा हुआ है. अब तक वापस आया नहीं. अब क्या कानून लाएंगे? कानून तो वर्षों से पड़ा हुआ है इनको याद नहीं है. उनके अधिकारियों को पता रहना चाहिए.
वित्त मंत्री ओपी चौधरी की निशुल्क रेत प्रदान करने की घोषणा पर भूपेश बघेल ने कहा कि पहले पैसा रिलीज करें. अनुपूरक बजट में यह स्वीकृत हुआ है वह राशि अब तक नहीं हुआ. हमारे कार्यकाल में दूसरी किश्त किसी को नहीं मिली है. रेत खदान बंद पड़े हैं, वहां गुंडागर्दी हो रही है. जिनकी लाठी उनकी भैंस. पिछले बार बहुत हल्ला करते थे अब सबकी बोलती बंद है. मैं सुन रहा हूं कि जो पार्टनरशिप करेगा वही चलाएगा.
छत्तीसगढ़ में CBI की एंट्री पर भूपेश बघेल ने कहा कि सीबीआई जांच की रोक नहीं थी. CBI जांच पर पहले ही बैन लगा दिया था. केवल नोटिफिकेशन हमने करवाया था. जो जांच करवाना चाहते थे वह राज्य सरकार से अनुमति लेते थे. पिछली सरकार में भी जांच होती थी. अब खुला कर दिए हैं तो कोई बात नहीं. बैन तो बीजेपी सरकार ने ही लगाया था.
पूर्व सीएम के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव का पलटवार
रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल का बयान हास्यास्पद है. पहले भी वे झीरम नक्सल घाटी का सबूत जेब में रखने की बात करते थे. लेकिन खुद मुख्यमंत्री रहते हुए पांच साल तक जेब से उस सबूत को नहीं निकाल पाए. बस मीडिया में सुर्खियां पाने के लिए कुछ भी बयान दे देते है.
किरणदेव ने कहा कि अब भाजपा उनसे जानना चाहती है कि आखिर कौन कांग्रेस विधायक है? जिन्हें भाजपा प्रवेश को लेकर ऑफर मिला है और किसने उनसे संपर्क किया, उसका पार्टी में स्तर क्या है? बीजेपी चीफ देव ने कहा कि भूपेश बघेल इस सवाल का जवाब कभी नहीं देंगे, क्योंकि वे जानते हैं कि उनकी बातें कोरी अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं है. यह तो कांग्रेस का दुर्भाग्य है कि वे अपने नेताओं को संभाल नहीं पा रहे है. इसलिए एक-एक कर कांग्रेस छोड़ने का सिलसिला जारी है.
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के प्रति कांग्रेस नेताओं की कितनी आस्था है? यह पूरा देश देख रहा है, कांग्रेस पहले से टूटी हुई है और उसे तोड़ने की किसी को कोई जरूरत नहीं है. इसलिए भूपेश बघेल ऐसा कोई बयान न दें कि उन्हें ही अपनी पार्टी में आस्था को लेकर सवालों का सामना करना पड़े.