राजनीति
लोकसभा चुनाव को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज, कहा-
रायगढ़। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और बस्तर सांसद दीपक बैज दौरा कार्यक्रम कर रहे है. इसी परिपेक्ष में पीसीसी चीफ दीपक बैज रायगढ़ पहुंचे. जहां उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया. इसके साथ ही दीपक बैज ने एनएसयूआई के ‘जुड़ेगा विद्यार्थी जीतेगा इंडिया’ का पोस्टर का विमोचन किया.
वहीं दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत करते हुए आगमी लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी. साथ ही एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा और ये धीरेंद्र शास्त्री जैसे लोग देश की जनता को गुमराह करते हैं और मूल मुद्दों से जनता को भटकते हैं. वे क्यों नहीं कहते की देश में महंगाई चरम पर है, ये क्यों नहीं कहते बेरोजगारी चरम पर है, देश की अर्थ व्यवस्था ठीक नहीं है, सिर्फ धर्म और भावनाओं के बाते करेंगे. देश कर्ज में जा रहा है भाजपा को कोई लेना देना नहीं है.
पूर्व CM भूपेश का तंज, बोले- यात्रा को रोकना हिमंत बिस्व सरमा के डर को दिखाता है…
रायपुर. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को गुवाहाटी में घुसने से रोकने को लेकर सियासी पारा गरमा गया है. कांग्रेस बीजेपी पर लगातार हमलावर है. इसी बीच यात्रा को रोकने को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का एक बयान सामने आया है. जिसके जरिए भूपेश बघेल ने असम के सीएम को आड़े हाथों लिया है.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा, आज असम की राजधानी गुवाहाटी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुआ. हिमंत बिस्व सरमा ने जिस तरह से आज यात्रा को रोका और शहर प्रवेश नहीं करने दिया, वह उनका डर ही दिखाता है. आगे उन्होंने लिखा, हमारे नेता राहुल गांधी लड़ने नहीं मोहब्बत बांटने निकले हैं. उन्हें कोई नहीं डरा सकता.
भाजपा नेता टी राजा सिंह का बड़ा बयान, कहा- धर्म परिवर्तन करने वालों को वोट डालने का नहीं दिया जाना चाहिए अधिकार
रायपुर। तेलंगाना के गोशमहल से विधायक टी राजा सिंह रायपुर पहुंचे. जहां टी राजा श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने मंच से हिंदू राष्ट्र बनाने का आव्हन किया. टी राजा सिंह ने धर्मांतरण के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ की पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने बहुत धर्मांतरण कराया है. लेकिन अब भगवधारी सरकार आ गई है. अब धर्मांतरण कराने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही उन्होंने सरकार से एंटी कन्वर्जन विंग बनाने की मांग की है. टी राजा सिंह ने कहा कि मेरे लिए राजनीति से पहले राष्ट्र है और अब हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए देशभर में आवाज उठाया जाएगा.
भाजपा नेता टी राजा सिंह ने मंच से बड़ा बयान देते हुए कहा कि धर्म परिवर्तन करने वालों को वोट डालने का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए. अपने उद्बोधन में टी राजा सिंह ने कहा, छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम जी का ननिहाल है लेकिन दुर्भाग्य है. हमारे धर्म को सर्वनाश करने के लिए मिशनरी अनेक प्रकार के षडयंत्र कर रहे हैं. मेरी माता बहनों से पूछना चाहूंगा कि आज हम कृष्ण भगवान, भगवान राम, शंकर भगवान और दुर्गा माता को मानते हैं. हम लोग अगर कोई भी अगर हमारे देवी-देवताओं को राक्षस कहे तो क्या यह हमें स्वीकार है? लेकिन आज छत्तीसगढ़ के गरीब आदिवासियों को कन्वर्सेन किया जा रहा है, उनको पैसा देकर कन्वर्सेन किया जा रहा है. हमारे देवी-देवताओं को का अपमान करके कन्वर्सेन किया जा रहा है. क्या हम सबका कर्तव्य नहीं बनता इन मिशनरी के खिलाफ में युद्ध छेड़ा जाए. क्या हम सब का कर्तव्य नहीं बनता है. हमारे धर्म की रक्षा के लिए समाज की रक्षा के लिए क्या हम सबको एकजुट होने की आवश्यकता नहीं है?
टी राजा ने मंच से प्रदेश के मुख्यमंत्री से यहां निवेदन किया है कि हमारे छत्तीसगढ़ राज्य की रक्षा के लिए हिंदू समाज की रक्षा के लिए जिस तरह से अलग-अलग विंग होते हैं. आपकी पार्टी में तो एक कन्वर्सेन के खिलाफ एक विग होना चाहिए. कन्वर्सेन को रोकने के लिए अगर जो पिछले सरकार जो कन्वर्सेन को खुलेआम सपोर्ट करती थी बड़े-बड़े गिरजाघर बनवाती थी. अगर आज की सरकार अगर वही रास्ते पर चलेगी तो एक समय पहले जैसे आज हम कौशल्या माता का घर कहते हैं, गढ़ कहते हैं. आने वाले समय में यह नाम नहीं रहेगा, यह गढ़ नहीं रहेगा. तो इस राज्य की रक्षा के लिए हम सरकार से निवेदन करते हैं. जो कोई भी धर्मांतरण करेगा उसको सजा दी जाए.
युवा कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ किया प्रदर्शन, राहुल गांधी की यात्रा रोकने को लेकर कर रहे विरोध
रायपुर. मंगलवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश सचिव अभिषेक कसार के नेतृत्व में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. अभिषेक कसार ने बताया कि भारत देश में सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय की स्थापना के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मणिपुर से लेकर मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं. यात्रा को जनता से मिल रहे आपार जनसमर्थन से घबराकर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा यात्रा को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.
कसार ने आगे कहा कि वो गुंडागर्दी पर उतर आये हैं. उनके गुंडे यात्रा के बैनर फाड़ रहे हैं. यात्रा में चल रही गाड़ियों में तोड़ फोड़ कर रहे हैं. राहुल गांधी जनता से ना मिल पाएं इसलिए बैरिकेट लगाकर यात्रा को शहर में घुसने नहीं दे रहे हैं. राहुल गांधी को शंकर देव मंदिर जाने से रोककर हेमंत बिस्वा सरमा अधर्म कर रहे हैं. जिसके विरोध में युवा कांग्रेस ने आज हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ विरोध किया.
इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव शब्बीर खान, शहर कांग्रेस महामंत्री अविनय दुबे, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव रुचिर दुबे, शहर कांग्रेस सचिव मोहसीन खान, जिला महासचिव सत्तार चौहान, पश्चिम विधानसभा महासचिव पंकज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष भूपेन्द्र जलक्षत्री, उत्तर विधानसभा महासचिव अब्दुल मलिक, अमित सरकार, हिमांशु जैन, यश साहू उपस्थित थे.
पूर्व CM भूपेश बघेल ने किया सरेंडर, चुनाव प्रचार के दौरान दर्ज हुआ था केस, सुनवाई के बाद मिली जमानत
नोएडा। कोरोना नियमों के उल्लंघन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हालांकि सरेंडर करने के कुछ ही वक्त बाद उन्हें जमानत मिल गयी। आपको बता दें कि साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के दौरान कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को समर्पण करने के बाद जमानत मिल गई है। मामले में पुलिस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। कोर्ट ने उनको तलब किया था।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के चुनाव प्रचार में नोएडा आए थे। भूपेश ने पंखुड़ी पाठक व अन्य कांग्रेसियों के साथ प्रचार किया था। इसी बीच पुलिस की तरफ से महामारी अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया। मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कोर्ट में पेश नहीं हुए और न ही उन्होंने जमानत कराई। पेश नहीं होने के चलते कोर्ट ने भूपेश को तलब किया।
सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पंखुड़ी पाठक, अनिल यादव न्यायालय पहुंचे।जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अधिवक्ता रजनीश ने कोर्ट में दलील दी कि भूपेश बघेल को राजनीति द्वेष में फंसाया गया है, उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। उनकी वजह से कोई बीमारी नहीं फैली है। इस तर्क पर कोर्ट ने जमानत अर्जी स्वीकार की है।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले के खिलाफ रायपुर के गांधी मैदान में कांग्रेस द्वारा किया गया मौन प्रदर्शन
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शाम 5 बजे रायपुर शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिस्वा सरमा के इशारे पर असम बीजेपी के गुंडों द्वारा किए गए हमले जिसमे यात्रा में चल रहे गाड़ियों पर तोड़फोड़, बैनर पोस्टर को फाड़ने, वाहनों में लगे स्टिकर को फाड़ने, नेताओं के गाड़ी में पानी फेकने की हरकत के खिलाफ आज बीजेपी असम के गुंडाराज के खिलाफ रायपुर के गांधी मैदान स्तिथ गांधीजी की मूर्ति के समक्ष मौन प्रदर्शन किया।
यह भी ज्ञात हो कि राहुल गांधी को सुबह श्री श्री शंकर देव सत्रा मंदिर में दर्शन हेतु जाने से रोक दिया गया जबकि प्रशासन द्वारा दर्शन हेतु अनुमति दिया गया था जिससे बाद में राहुल गांधी जी के मंदिर पहुँचने पर अनुमति को निरस्त करने की सूचना दिया गया ।

उपरोक्त हरकतों से यह स्पष्ट झलक रहा है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के इशारे पर लोकतंत्र पर हमले किए जा रहे हैं, लोगों को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला किया जा रहा है, जिसका कांग्रेस विरोध करती है और आगामी समयों में भी लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने दृढ़ संकल्पित है और हमेशा रहेगी। इस मौन धरने के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भूतपूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू, छाया वर्मा, गिरीश दुबे,उधो राम वर्मा,प्रमोद दुबे,श्री कुमार मेनन शिव सिंह ठाकुर,विनोद तिवारी,सारिक राइस,मदन तालेड़ा,अशोक ठाकुर,संजय सोनी,देव कुमार साहू,प्रशांत टेगड़ी,बाकर अब्बास,राजू सोनी,संगीता दुबे,मदन तालेड़ा,कामराम अंसारी,दाऊलाल साहू,सचिन शर्मा,दिनेश शुक्ला,कमलाकांत जी, विपिन मिश्रा,नन्दकुमार पटेल,पद्मा कहार,मोहसिन खान,शब्बीर खान,साजु थॉमस,योगेश साहू,पुष्पराज बैद,अविनय दुबे,कमलेश नाथवानी,कोमल साहू,देवेंद्र मिश्रा,संतोष पाल,दीपा साहू,मनसा निर्मलकर,संतराम,दिलशाद हुसैन,पप्पू ईरानी,सलीम भाई,सतीश वर्मा, योगेश तिवारी,योगेश साहू, भूपेंद्र साहू, अनीश मनिहार, शंकर बाग, प्रेम बांसोड़, धन सिंह यादव, बालेश्वर सोना, अनुभव शुक्ला शामिल रहे
PCC चीफ बैज का बीजेपी पर निशाना, बोले- दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चल रही ये सरकार
रायपुर. असम में राहुल गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है. दीपक बैज ने कहा, लोकतंत्र है सबको अपनी बात रखने का, जनता के पास जाने का अधिकार है. असम में राहुल गांधी पर जिस तरह अटैक किया गया, ये देश के लिए दुर्भाग्य है. राहुल गांधी मोदी सरकार की नाकामी को जनता तक पहुंचाने यात्रा कर रहे हैं. राहुल गांधी की लोकप्रियता से भाजपा घबराई और डरी हुई है, इसलिए इस तरह की हरकत कर रहे हैं.
विधानसभा उपाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने को लेकर दीपक बैज ने कहा, भाजपा में भीतर खाने या बाहर खाने में पूरी तरह से द्वंद है. डर की वजह से वह बाहर नहीं आ पा रहे. मुख्यमंत्री और मंत्रियों के नाम चयन में देरी की. दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से ये सरकार चल रही है.
कई नेताओं के भाजपा में शामिल होने को लेकर दीपक बैज ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, भाजपा में सबसे ज्यादा उधारी के नेता भरे पड़े हैं. उनको अपने नेताओं के काबिलियत में भरोसा नहीं है. इसलिए दूसरी पार्टी में झांक-तांक कर रहे. देश की हालत को देखते हुए भाजपा पूरी तरह से डरी हुई है. कांग्रेस के कोई भी नेता संपर्क में नहीं है. भाजपा लालच देने और डराने धमकाने का काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के कोई भी नेता भाजपा के संपर्क में नही हैं.
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला : पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- असम के मुख्यमंत्री बड़बोले, यात्रा से उनके मन में है भय
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हुए हमले पर असम के सीएम पर निशाना साधा है. उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा को बड़बोला बताते हुए कहा कि यात्रा पर हमला हुआ मतलब उनके मन में भय है. इसके साथ ही भूपेश बघेल ने अन्य मुद्दों पर भी बयान दिया.
पूर्व सीएम भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना हुए. रवानगी से पहले एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि मैं पहले दिल्ली जाने वाला हूं फिर शाम को दिल्ली से गुवाहाटी जाऊंगा. परसो न्याय यात्रा में भी शामिल रहूंगा. दिल्ली में एलाइंस कमिटी के नेताओं से बातचीत भी होगी.
असम में न्याय यात्रा पर हुए हमले और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के “बच्चों से डर रहे हैं“ वाले बयान पर भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री वैसे ही बड़बोले हैं. न्याय यात्रा पर हमला हुआ है मतलब कि उनके मन में भय है. न्याय यात्रा से उन्हें भय हो गया है. न्याय यात्रा के रिस्पांस से उनका भय में होना लाजमी है.
प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भूपेश बघेल ने कहा, भगवान राम में सब की आस्था हैं. मगर जो मुद्दे शंकराचार्य जी ने उठाए हैं उसका जवाब उन्हें देना चाहिए.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के “कांग्रेस को हमेशा से राम मंदिर से समस्या है“ वाले बयान पर भूपेश बघेल ने कहा कि गिरिराज सिंह को इतिहास पता नहीं है. तोड़–मरोड़ कर पेश करते हैं. अपना एजेंडा सेट करके जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं.
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर उप मुख्यमंत्री साव ने जताया हर्ष, कहा- पांच सौ साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद आई है यह घड़ी…
रायपुर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले छत्तीसगढ़ भी पूरा राममय हो गया है. इस बीच छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बातचीत में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि पांच सौ सालों की लंबी प्रतीक्षा के बाद यह घड़ी आई है. सरकार के साथ-साथ लोगों में उल्लास का माहौल है.
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राम वन गमन पथ के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि यह भाजपा सरकार के समय की योजना है. जहां राम पर आस्था का सवाल है. कांग्रेस के लोग जो इसे लेकर कई तरह का सवाल खड़े किए हैं. उन पर क्या बात की जाए.
वहीं कांग्रेस के सुंदरकांड का पाठ कराए जाने के सवाल पर अरुण साव ने कहा कि जब चुनाव आते हैं तो कांग्रेसी जनेऊ पहनकर निकल जाते हैं. राम के प्रति उनकी निष्ठा नहीं है. राम के नाम का इस्तेमाल राजनीति के लिए करते हैं.
प्रश्नों में बहुत ताकत होती है, ये लोकतंत्र की आत्मा है : अजय चंद्राकर
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा की कार्यप्रणाली एवं संसदीय प्रक्रियाओं से अवगत कराने के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में अतिथि वक्ता के रूप में विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने प्रश्नकाल का महत्व, प्रश्नों के प्रकार, आधे घंटे की चर्चा, विषयों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने विधायकों को बजट, बजट बनाने की प्रक्रिया, उसके प्रकार तथा निर्धारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे।
अजय चंद्राकर ने नवनिर्वाचित विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रश्नों में बहुत ताकत होती है। ये लोकतंत्र की आत्मा होती है। इसके माध्यम से जनता की प्रतिवेदनाएं परिलक्षित होती है। प्रश्नकाल का सही ढंग से प्रयोग कर एक सशक्त विधायक बना जा सकता है। प्रश्नकाल के लिए कार्यपालिका विधानमंडल एवं मंत्रीमंडल भी सामूहिक रूप से उत्तरदायी होते है। इसके माध्यम से राज्य के कार्य को जनता के समक्ष लाया जाता है। उन्होंने प्रश्नों के प्रकार तारांकित, अतारांकित एवं अल्प सूचना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक दिन में विधायक अधिकतम चार प्रश्न पूछ सकते है। इसके लिए उन्हें 21 दिन पूर्व प्रश्न की सूचना देनी होती है। प्रश्न काल रोमांचक होना चाहिए, ये आपकी तैयारी पर ही निर्भर करती है, जिससे आप अच्छे प्रश्न पूछ सके। आपके प्रश्नों में जन आकांक्षा, आपकी तत्परता, समर्पण, मौलिकता एवं गंभीरता दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने नवनिर्वाचित विधायकों से आग्रह किया कि आप ऐसा प्रश्न करें, जिससे जनता को लाभ मिले। विधानसभा में हमें सदैव विद्यार्थी भाव से प्रवेश करना चाहिए, सीखते रहना चाहिए।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने नवनिर्वाचित विधायकों को बजट का अर्थ, बजट बनाने की प्रक्रिया, उसके प्रकार तथा निर्धारण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महालेखाकार, एक्सक्यूटिव, विधानसभा की समितियों के माध्यम से आर्थिक नियंत्रण देखा जाता है, ताकि वित्तीय अनुशासन बना रहे। आर्थिक स्थिति को देखकर ही आगामी बजट का निर्धारण किया जाता है। केंद्र और राज्य सरकार का एक ही मापदण्ड पर आय और व्यय को ध्यान रखकर बजट बनाया जाता है। उन्होंने बजट को लेकर विधायकों की जिज्ञासा को भी शांत किया।
प्रबोधन कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अजय चंद्राकर और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पूर्व विधानसभा डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेय का आभार व्यक्त किया।