प्रदेश / छत्तीसगढ़
रायपुर: डूमरतरई सब्जी मंडी के बाहर स्थानीय रहवासियों का प्रदर्शन, अवैध पार्किंग और गंदगी से लोग परेशान
रायपुर। रायपुर के डूमरतरई इलाके में स्थित श्रीराम थोक सब्जी मंडी के बाहर आज स्थानीय रहवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया. वर्धमान नगर कॉलोनी के लोगों ने अवैध पार्किंग, अवैध कब्जा, और सड़क किनारे फेंकी जा रही सड़ी-गली सब्जियों के कारण उत्पन्न हो रही गंदगी के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया.
प्रदर्शनकारियों में बुजुर्ग, महिलाएं, और बच्चे भी शामिल थे, जिन्होंने नगर निगम और जोन कार्यालय पर शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने का आरोप लगाया. वर्धमान नगर के निवासियों का कहना है कि वे लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.
कॉलोनी वासियों का कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन करेंगे. लोगों ने बताया कई बार नगर निगम और जोन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. हम सभी मजबूर होकर सड़कों पर उतरें हैं.
परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, TI, SI, ASI, प्रधान आरक्षक सहित आरक्षक किये गए इधर से उधर, देखें लिस्ट…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर का दौर जारी है. इस बीच परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है. इस ट्रांसफर लिस्ट में परिवहन निरीक्षक (TI), परिवहन उप निरीक्षक (SI), परिवहन सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक, परिवहन आरक्षक और परिवहन महिला आरक्षकों का नाम शामिल है. यह तबादला आदेश परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने जारी किया है. परिवहन विभाग ने यह तबादला प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से किया है.
देखें ट्रांसफर लिस्ट-





मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीजा के अवसर पर दी बड़ी सौगात, 70 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को तीजा के अवसर पर बड़ी सौगात दी है। उन्होंने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के के मौके पर महतारी वंदन योजना के सातवीं किस्त की राशि के रूप में 01-01 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के खाते में अंतरित किये। महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने अपने विष्णु भैया को धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि प्रदेश में महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु, समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “महतारी वंदन योजना” लागू किए जाने का निर्णय लिया गया। जिसके अंतर्गत राज्य की विवाहित, विधवा परित्यक्ता और तलाकशुदा जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक हो ऐसी महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 10 मार्च 2024 को महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई थी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बटन दबाकर प्रथम किश्त की राशि जारी की थी। योजना के तहत पहले चरण में करीब 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभार्थी के तौर पर चुना गया है, जिनके बैंक खाते में योजना की 7 किश्ते ट्रांसफर कर दी गई हैं।
अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा घोटाला, पुरुषों ने दूसरी शादी कर हड़पे 32 लाख रुपये, 13 लोगों के खिलाफ FIR का आदेश जारी
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में अस्पृश्यता निवारण के लिए संचालित अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़े पैमाने पर घोटाले का मामला सामने आया है. इस योजना का दुरुपयोग कर 13 व्यक्तियों ने फर्जी तरीके से 2 लाख 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि अर्जित की है. इन लोगों ने आर्य समाज मंदिर में फर्जी विवाह दस्तावेज प्रस्तुत कर योजना का लाभ उठाया, जबकि इनमें से अधिकांश लोग पहले से ही शादीशुदा थे. इस मामले की जांच के बाद 13 आपत्र लोगों के खिलाफ एफआईआर करने का आदेश अपर कलेक्टर अरविंद पांडेय ने जारी किया है.
अस्पृश्यता निवारण के लिए अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत अस्पृश्यता उन्मूलन की दिशा में गैर अनुसूचित जाति युवक या युवती द्वारा अनुसूचित जाति के युवती या युवक से विवाह कर उठाये गये आदर्श कदम के फलस्वरूप उन्हें पुरस्कृत और सम्मानित करते हुए कुल 2 लाख 50 हजार रुपये (1 लाख की राशि शादी के तुरंत बाद उनके खाते में आरटीजीएस या एनईएफटी के माध्यम से और बाकी 1 लाख 50 हजार रुपये दंपति के संयुक्त नाम व सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग के पद के नाम से संयुक्त रूप से राष्ट्रीयकृत बैंक में 3 वर्ष के लिए एचडी रखी जाती है) की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाती है. इसी राशि को अर्जित करने के उद्देश्य से इन 13 व्यक्तियों के द्वारा शासन के नियम और निर्देशों के विरुद्ध जाकर विवाह किया.
2019 में हुए अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 13 हितग्राहियों ने प्रोत्साहन राशि हासिल करने के लिए आर्य समाज मंदिर में दोबारा शादी कर राशि निकाली है. जबकी इसमें से अधिकतर लोग पहले से शादीशुदा थे और कुछ ने तो दो-दो बीवियां रखी हैं, जिसमें हितग्राहियों द्वारा अपनी पहली पत्नी से शादी और उससे जन्म लेने वाले बच्चों को अधिकतर हितग्राहियों ने अपने बच्चों को और उनके जन्म तारीख को छुपा कर निसंतान प्रमाण पत्र बनवाकर योजना का लाभ लिया है. वहीं कुछ हितग्राहियों के बच्चे आर्य समाज में शादी के पूर्व के हैं और अभी वर्तमान में बड़े हो चुके हैं, ऐसे हितग्राही भी वर्तमान भी आर्य समाज में शादी होने की दस्तावेज प्रस्तुत कर योजना का लाभ लिए है. जो विभागीय नियमों के तहत गलत हैं. इसके साथ ही तीन ऐसे हितग्राही है. जो दूसरे जिला के है जिसमें रायपुर, दुर्ग और धमतरी के है. उन्होंने गरियाबंद जिले से यह प्रोत्साहन राशि हासिल किया. जबकि विभागीय नियमानुसार जिले के वास्तविक हितग्राही को इस योजना का लाभ मिलना चाहिए. इस तरह प्रत्येक व्यक्ति के द्वारा 2 लाख 50 हजार रुपये कुल 32 लाख 50 हजार रुपये की राशि की चपत शासन को लगाई है. इस मामले की शिकायत होने के बाद अपर कलेक्टर ने सहायक आयुक्त गरियाबंद को पूरे मामले की जांच और छानबीन करने के बाद सभी आपत्र व्यक्तियों के खिलाफ 31 अक्टूबर 2024 तक एफआईआर दर्ज कराने का आदेश जारी किया है .
इन व्यक्तियों के खिलाफ जारी हुआ एफआईआर का आदेश
1. अमरदास टंडन, पिता हृदय राम टंडन, ग्राम-बकली, पोस्ट परसोदाजोशी, विकासखण्ड फिंगेश्वरं .
2. टीकम रात्रे पिता रामाधीन रात्रे, ग्राम-पाली, पोस्ट-पेंड्रा, विकासखण्ड-फिंगेश्वर.
3. गैंदराम सोनवानी पिता इंदल राम सोनवानी, ग्राम- पाली, पोस्ट-पेंड्रा, विकासखण्ड – फिंगेश्वर .
4. मिरी,अमरदास पिता केशोराम मिरी, ग्राम-बकली, पोस्ट- परसोदाजोशी, विकासखण्ड-फिंगेश्वर .
5. तामेश्वर राम मतावले, पिता मोती राम मतावले, ग्राम-देवगांव, पोस्ट- बेलर, विकासखण्ड फिंगेश्वरं.
6. मोहित कुमार देवदास, पिता प्यारे लाल देवदास, ग्राम- पोलकर्रा पोस्ट-पेंड्रा, विकासखण्ड – फिंगेश्वर
7. अमरदास डहरिया, पिता भागवत डहरिया, ग्राम+पोस्ट- लोहरसी, विकासखण्ड-फिंगेश्वर.
8. देवेन्द्र खुटे, पिता मनीराम खुटे
9. दिलीप बंजारे, पिता लक्षीराम बंजारे, ग्राम-बकली, पोस्ट- परसोदाजोशी, विकासखण्ड-फिंगेश्वर .
9. मोहन सिन्हा, पिता तुलसी राम सिन्हा, ग्राम- सेंदर,पोस्ट परसदाकला विकासखण्ड – फिंगेश्वर
10. जितेन्द्र कुमार धृतलहरे, पिता हिरासिंह धृतलहरे
11. मोहन गंधर्व, पिता महेश गंधर्व, ग्राम. तौरेंगा, विकासखण्ड-छुरा
12. राकेश टोडर, पिता बेनुराम टोडर, ग्राम- गोंदलाबाहरा, पोस्ट-अकलवारा, विकासखण्ड-छुरा .
जांच में यह तथ्य सामने आए
छत्तीसगढ़ शासन की अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन का योजना का लाभ प्रदान किये जाने के लिए आदिवासी विकास विभाग गरियाबंद के द्वारा शासन के निर्धारित मानदंडों का पालन किये बिना ही हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने की तत्परता दिखायी गई, जबकि उनमें से अनेक अपात्र थे. यहां तक कि आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में भी अनेक हितग्राहियों को पात्र बताकर नस्ती प्रचालित की गयी है और आदिवासी विकास विभाग गरियाबंद द्वारा समिति से अनुमोदन प्राप्त लिया गया है, जो अत्यन्त गंभीर कदाचार है. उक्त शिकायत प्रकरण में समुचित कार्रवाई के लिए एफआईआर किया जाकर विस्तृत जांच करवाया जाना उचित प्रतीत होता है, ताकि शासकीय राशि के गबन के जिम्मेदारो के ऊपर समुचित कार्रवाई अग्रसर हो सके.
पिछले 5 माह में तीसरे बड़े मामले की जांच की
गरियाबंद अपर कलेक्टर अरविंद पांडे ने अन्तर्जातीय प्रोत्साहन योजना में हुए भ्रष्टाचार की जांच के अलावा पिछले पांच माह में 2 और बड़े मामले की जांच की है. जिसमें एक मामले में जांच उपरांत आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया है. मैनपुर स्वास्थ्य विभाग में बोगस फाइल के जरिए 3 करोड़ 13 लाख रुपये की राशि के फर्जीवाड़े की जांच कर 11 अफसरों और कर्मियों के खिलाफ एफआईआर कराई थी. वहीं दूसरे मामले में जिले भर के 93598 निवेशकों के 207 चिटफंड कंपनी में डूबे 181 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि को वापस दिलाने की मुहिम शुरू की.
ऑटो महासंघ की चालकों को दो टूक: कहा- ट्रैफिक नियमों का करें पालन, वरना नहीं मिलेगी कोई सहायता
रायपुर। रायपुर ऑटो महासंघ ने शहर के ऑटो चालकों को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने अपनी व्यवस्था में सुधार नहीं किया और ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं किया, तो महासंघ से उन्हें कोई सहायता नहीं मिलेगी। यह फैसला रायपुर ऑटो महासंघ के मुख्यालय फाफाडीह चौक स्थित ऑटो स्टैंड परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया, जिसमें रायपुर शहर के सभी ऑटो स्टैंड के प्रमुख और महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान, 14 अगस्त को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी ऑटो चालकों को दी गई। सभी चालकों को वर्दी पहनकर गाड़ी चलाने, बीच सड़क पर वाहन न खड़ा करने, चौक-चौराहों के लेफ्ट टर्न को खाली रखने और यात्रियों के साथ अच्छे व्यवहार की हिदायत दी गई। इसके अलावा, शराब का सेवन कर ऑटो चलाने पर सख्त प्रतिबंध लगाने की चेतावनी भी दी गई। महासंघ ने साफ शब्दों में कहा कि जो चालक इन निर्देशों का पालन नहीं करेंगे, उन्हें महासंघ की ओर से कोई भी मदद नहीं मिलेगी।
इस बैठक में महासंघ के अध्यक्ष कमल पाण्डेय, स्टेशन प्री-पेड के राजेश स्वामी, सुरेश तिवारी, बस स्टैंड से अनिल, शेख इमरान, नौसाद आलम, मिर्जा शम्मी, सुनील तिवारी, रशीद खान, सुशील प्रधान, गोलू यादव, कुलेश्वर गिरी, लव सोनी, बृजेश राजपूत, नारायण सोनी, विवेक मिश्रा, मानहारण मानिकपुरी, नसीम खान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को पोला तिहार की दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से किसान भाईयों को पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। पोला तिहार की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में श्री साय ने कहा है कि पोला तिहार किसानों का खेती किसानी से जुड़ा सबसे बड़ा त्योहार है। यह हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। इस दिन घरों में उत्साह से बैल और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होनेे के लिए प्रार्थना की जाती है। यह छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा पर्व है।
श्री साय ने कहा कि पोला का त्यौहार हमारी संस्कृति और परम्पराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाता हैं। पोला के दिन मिट्टी के बर्तन और बैलों से खेलकर बच्चे अनजाने ही अपनी मिट्टी और उसके संस्कारों से जुड़ जाते हैं। श्री साय ने कहा कि अगली पीढ़ियों तक अपनी समृद्ध संस्कृति को पहुंचाने और उन्हें जमीन से जोड़े रखने के लिए पारंपरिक त्योहारों का संरक्षण और संवर्धन अवश्यक है।
राजधानी रायपुर को सांसद बृजमोहन ने दी विकास कार्यों की सौगात, 9.34 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर को 9.34 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। रविवार को बृजमोहन अग्रवाल ने चंद्रशेखर आजाद वार्ड और डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी वार्ड में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
बृजमोहन अग्रवाल ने चंद्रशेखर आजाद वार्ड मठपुरैना में 88 लाख रुपए की लागत के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमे गोकुल नगर गली में मनोज वर्मा के घर से अनिल यदु के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण, गोकुल नगर में सिन्हा के घर से मशा देवांगन के घर तक सी सी रोड नाली निर्माण, उज्जवल के घर से पशु चिकित्सालय तक सीसी रोड नाली निर्माण कार्य, नगर आंगनबाड़ी से दुर्गा रंगमंच तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण, शिव मंदिर गली से रानी सोनी के घर होते हुए आगनवाड़ी तक सीसी रोड नाली निर्माण, ब्रिज नगर आंगनवाड़ी के पास मंदिर जीर्णोद्धार कार्य, गुरुकुल बिहार मंदिर जीर्णोद्धार कार्य किया जायेगा।
6.5 करोड़ रुपए की लागत से बीएसयूपी कॉलोनी को होगा कायाकल्प, बृजमोहन अग्रवाल ने किया भूमिपूजन
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 6.5 करोड़ रुपए की लागत के रावतपुरा और काठाडीह स्थित बीएसयूपी कॉलोनी के आवश्यक मरम्मत कार्य, नाली निर्माण, जलप्रदाय व्यवस्था, रंगाई पुताई, ग्रील इत्यादि कार्यों का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही रावतपुरा बीएसयूपी कॉलोनी में मंगल भवन और गार्डन निर्माण का भी भूमि पूजन किया।
बंजारी नगर, भाठागांव निवासियों को मिलेगी राहत, 2 करोड़ की लागत से बनेगी सड़के, पुलिया और कक्ष
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी वार्ड नं. 61 भाठागांव स्थित बंजारी नगर में करीब 2 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। यहां साहू पास में नाली पुलिया एवं सड़क निर्माण कार्य, आनंद विहार, बंजारी नगर हनुमान वाटिका, शिवम विहार एवं अन्य क्षेत्रों में सीसी रोड, गाली एवं पुलिया निर्माण कार्य। रिंगरोड से नहर रोड होते हुए साहू कॉम्पलेक्स मठपुरैना से उच्यतर माध्यमिक शाला तक प्रकाश व्यवस्था हेतु विद्युत पोल स्थापना कार्य, जागृति उच्चतर माध्यमिक शाला में कक्ष निर्माण किया जाएगा।
इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा सरकार की प्राथमिकता विकास है। बीएसयूपी कॉलोनी की हालत खराब थी सालों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लोग यहां रहने को मजबूर थे । साथ ही बंजारी नगर और मठपुरैना में सड़क और दूसरी सुविधाओं का आभाव था। जिसको देखते हुए यहां विकास कार्यों का भूमिपूजन किया है। जल्द ही लोगों को परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
इस अवसर पर पार्षद सावित्री जयमोहन साहू, उपनेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा, पार्षद मृत्युंजय दुबे, सतनाम पनाग, सुभाष तिवारी, चंद्रपाल धनगर, राम कृष्ण ढीवर, नगर निगम अधिकारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।








मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को दुर्ग में आयोजित पोला उत्सव में होंगे शामिल, किसान उत्सव और बैल दौड़ का होगा आयोजन
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल सोमवार को दुर्ग जिले में आयोजित पोला उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल और विधायक किरण देव विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में किसान उत्सव और सांस्कृतिक बैल दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में साजा विधायक ईश्वर साहू, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन सहित पूर्व विधायक लालचन्द बाफना व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र वर्मा और महेश शर्मा विशेष रूप से शामिल होंगे। शास्त्री नवयुवक मंडल मंडियापार दुर्ग, छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विष्णु भैया का सजा घर तीजा-पोरा पर, पारंपरिक नंदिया-बइला और खिलौनों से सुसज्जित हुआ आंगन, बहनों और माताओं को दी जाएगी महतारी वंदन की उपहार
रायपुर। छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा हरेली पर्व मनाने के बाद अब विष्णु भैया का घर यानी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मुख्यमंत्री निवास तीजा-पोरा के पारंपरिक गौरव की झांकी तरह सज रहा है। मुख्यमंत्री निवास को मिट्टी के खूबसूरत नंदिया बइला और रंगीन खिलौनों से सजाया जा रही है। परंपरागत वंदनवार के रंग बिखरने लगे हैं। मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री साय की पत्नी कौशल्या साय सजावट के साथ-साथ परंपरागत छत्तीसगढ़िया व्यंजनों के साथ ठेठरी-खुरमी बनाने की तैयारी भी करवा रही हैं। तीजा-पोरा तिहार से पहले मुख्यमंत्री श्री साय अपने निवास से ही बटन दबाकर 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन के एक- एक हजार रुपए भी भेजने वाले हैं।
हरेली की तरह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के रायपुर स्थित निवास में तीजा-पोरा का तिहार 2 सितम्बर को सुबह 11 बजे से उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री निवास परिसर में छत्तीसगढ़ की परम्परा और रीति-रिवाज के अनुसार साज-सज्जा की गई हैं। इस मौके पर नांदिया-बैला की पूजा की जाएगी। तीजा महोत्सव का आयोजन होगा। तीजा-पोरा त्यौहार के लिए कार्यक्रम में बहनों को आमंत्रित किया गया है। इस तरह महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री निवास एक दिन के लिए मायका बन जाएगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाएं, महिला स्वसहायता समूहों की महिलाए और मितानिनों सहित लगभग 3 हज़ार महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर महिलाओं के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यक्रम, योजनाओं से अवगत कराने हेतु प्रदर्शनी एवं स्टॉल भी लगाया गया है।
महिलाओं के कल्याण की प्रचलित योजना एवं कार्यक्रम हेतु संस्कृति विभाग के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, साथ ही खेल विभाग के समन्वय से महिलाओं के लिए खेल का भी आयोजन होगा।
इस अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं को राष्ट्रीय पोषण माह 2024 अंतर्गत शपथ पत्र का वाचन भी कराया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के अवसर पर पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय कार्यक्रम स्थल से प्रदेश में सुपोषण रथ का संचालन हेतु सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी दिखाएंगे।






वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी को चक्रधर समारोह में शामिल होने के लिए कलेक्टर व एसपी ने किया आमंत्रित
रायपुर। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी से आज यहां रायपुर के उनके निवास/ कार्यालय में रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें 39 वें चक्रधर समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने समारोह के संबंध में जानकारी ली तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने चक्रधर समारोह के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं। कलेक्टर श्री गोयल ने समारोह की सभी आवश्यक तैयारी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
‘‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार’’ के लिए मुख्यमंत्री निवास सज-धज कर तैयार, मुख्यमंत्री ने आज शाम तैयारियों का जायजा लिया
रायपुर। ‘‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार’’ के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रायपुर निवास सज-धज कर तैयार है। मुख्यमंत्री निवास में दो सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से 1 बजे तक तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शाम अपने निवास पर तिहार की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अतिथियों की बैठक व्यवस्था, पूजा स्थल, मंच आदि व्यवस्थाएं देखीं। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद और बसवराजु एस. भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री निवास की छत्तीसगढ़ की परम्परा और रीति-रिवाज के अनुसार साज-सज्जा की गई हैं। रंग-बिरंगे वंदनवारों, फूलों से आयोजन स्थल को सजाया गया है। मिट्टी के खूबसूरत नंदिया बइला और रंगीन खिलौनों से पूजा स्थल को सजाया गया है। यहां भगवान शिव और नंदिया बैला की आकर्षक प्रतिमा बनाई गई हैं।









जनमन शिविर बम्हनी में 7 कमार सदस्यों को मौके पर ही मिला नया राशन कार्ड, अब प्रतिमाह चावल, नमक, शक्कर मिलेगी और जरूरी सुविधाएं
रायपुर। प्रदेश में विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए पीएम जनमन शिविर का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गरियाबंद जिले में शिविर के माध्यम से पीवीटीजी कमार सदस्यों को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में गत दिवस जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत मरोदा के आश्रित ग्राम बम्हनी में पीएम जनमन शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में 07 कमार जनजाति के हितग्राहियों को मौके पर ही नए राशन कार्ड का वितरण किया गया, जिसमें चमरू कमार, कमला बाई कमार, सावित्री कमार, बृज बाई, आसबती कमार, श्याम बाई एवं फुलेश्वरी कमार को राशन कार्ड दिया गया। नए राशन कार्ड बन जाने से अब उनके परिवार को प्रतिमाह रियायत दर पर चांवल, शक्कर एवं नमक सहित खाद्यान्न मिलेगी। साथ ही अब पास के शासकीय उचित मूल्य की दुकान से आसानी से यह खाद्य सामग्री प्राप्त कर सकेंगे। राशन कार्ड बन जाने से सभी सदस्यों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शासन का आभार जताया।
इसी प्रकार शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 45 कमार परिवारों का बीपी, शुगर हेल्थ चेकअप भी किया गया और आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। शिविर में जनाबाई कमार को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। कृषि विभाग द्वारा कमलेश कमार को रागी वितरण किया गया। भुवनेश्वर कमार का आधार कार्ड एवं महेंद्र का किसान क्रेडिट कार्ड स्थल पर बनाकर प्रदान किया गया। इसके अलावा अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा कमार बस्ती में जाकर केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान शिविर में अमजद जाफ़री, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गरियाबन्द राकेश साहू, विकास विस्तार अधिकारी, दुर्गेश प्रसाद साहू क्षेत्रीय समन्वयक, सरपंच और पंच एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ द्वारा आयोजित ‘‘हमर व्यापारी हमर संगवारी’’ के अधिवेशन में शामिल हुए उद्योग मंत्री
रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज रविवार को छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ द्वारा ‘‘हमर व्यापारी हमर संगवारी’’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राजधानी रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व आपदा और खेल मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक रायपुर ग्रामीण मोती लाल साहू, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, राजिम विधायक रोहित साहू सहित उद्योग महासंघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए व्यापारियों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि लोगों को व्यापार के प्रति जागरूक करने एवं उनके व्यापार को नया आयाम देने का प्रयास महासंघ द्वारा किया जा रहा है और इस प्रयास में आपके साथ विष्णुदेव साय की सरकार आप सभी का पूरा साथ देगी। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 की लांचिंग किया गया है, इससे नए उद्योग शुरू करने वाले व्यापारियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर 2024 से प्रदेश की नई उद्योग नीति भी लागू हो जाएगी। नई नीति उद्यमियों के सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में तैयार किया जा रहा है। आप सभी के साथ सरकार मिलकर प्रदेश में उद्योगों के लिए और बेहतर माहौल बनाने का प्रयास करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुद्रा ऋण को आरंभ किया, इससे लोगों को व्यवसाय करने में आसानी हो रही है। उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकारी खरीदी में जेम पोर्टल सिस्टम लागू किया गया है। इससे भ्रष्टाचार में अंकुश लगेगा। मंत्री श्री देवांगन ने छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से व्यापारियों में उत्साह और आत्मबल और बढ़ता है।
राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि ‘‘हमर व्यापारी हमर संगवारी’’ आज के एक दिवसीय कार्यशाला के जरिए व्यापारी बंधु अपने अनुभव साझा करेंगे, इनसे उनको व्यापार, व्यवसाय आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। आयोजन की सफलता के लिए उद्योग महासंघ के सभी पदाधिकारी को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। ज्ञातव्य हो कि वर्ष 2013 में छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की स्थापना की गई थी।
विधायक रायपुर ग्रामीण श्री साहू ने कहा कि मुझे यहां आकर गौरव की अनुभूति हो रही हैं। हम सबको एक-दूसरे के सुख-दुख में खड़ा होने की जरूरत है, तभी यह संगठन मजबूत बन सकेगा। छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के अध्यक्ष शेखर वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी मनीष टिकरिहा, ललित साहू, राजेश देवांगन, पुनारद निषाद, कुबेर चंद्राकर, आशीष साहू, करण भारद्वाज, दीपक कुमार साहू सहित अनेक प्रतिनिध उपस्थित थे।





चहेते ठेकेदारों को उपकृत करने पालिका के अधिकारियों ने दूसरे ठेकेदारों को नहीं दी निविदा, हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा-
खैरागढ़। ठेकेदार अनिमेष सिंह और छबील दद्दू तिवारी की ओर से दायर याचिका की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने खैरागढ़ नगरपालिका को जमकर फटकार लगाई. हाई कोर्ट ने कहा कि आपके घर की खेती नहीं है. आप अपनी नहीं चला रहे हैं कि जिसको चाहे देंगे और जिसको चाहेंगे नहीं देंगे. उच्च न्यायालय ने 4 सितंबर तक सभी ठेकेदारों को फ़ार्म जारी करने के निर्देश दिए हैं.
पूरा मामला 15वें वित्त के कार्यों का है, जहां नगर पालिका खैरागढ़ में लगभग ढ़ाई करोड़ रुपए की राशि के विभिन्न कार्यों की निविदा निकाली गई थी, जिसकी आखिरी तारीख़ 13 अगस्त थी. पालिका के अधिकारी अपने चहेते ठेकेदारों को ही निविदा फ़ार्म दिए, जिसकी शिकायत ठेकेदारों ने कलेक्टर समेत प्रभारी मंत्री से भी की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर ठेकेदारों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया.
निविदा फार्म वितरण के अनियमितता को लेकर ठेकेदारों ने सीएमओ प्रमोद शुक्ला, और उप अभियंता दीपाली मिश्रा तंबोली पर कारवाई की मांग करते हुए कहा कि दोनों अधिकारियों ने निविदा की खुली बिक्री करने की जगह भाजपा से जुड़े ठेकेदारों को अनुचित लाभ देने की नीयत से निर्धारित समय तक किसी को निविदा फार्म नहीं दिया और ना ही रसीद काटी. लेकिन देर रात प्रभारी कर्मचारी को घर बुलाकर रसीद काटी गई.

पूरे मामले को लेकर शिकायतकर्ता अनिमेष सिंह ने बताया कि खैरागढ़ में निविदा फ़ार्म को लेकर बहुत ड्रामा हुआ था, जिसकी शिकायत उन्होंने कलेक्टर से की थी. लेकिन उन्हें वहाँ से न्याय नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय से न्याय की गुहार लगायी थी.
उच्च न्यायालय ने नगरपालिका खैरागढ़ फटकार लगाते हुए कहा कि पालिका के वकील कोर्ट में खड़े होकर झूठ बोल रहे हैं कि हम फ़ार्म लेने ही नहीं गए, जबकि 13 तारीख़ को हम रात 8 बजे तक नगरपालिका में फ़ार्म लेने खड़े रहे, लेकिन सीएमओ प्रमोद शुक्ला ने हमें फ़ार्म नहीं दिया. अब कोर्ट ने हमें 4 सितंबर तक फार्म देने के लिए निर्देशित किया है.
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा-
रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उनकी नीतियों के कारण प्रदेश में कुपोषण की समस्या गंभीर हो गई थी. भाजपा सरकार के कार्यकाल में कुपोषण में कमी लाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है.
रायपुर जाने के दौरान कटघोरा में मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री राजवाड़े ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और बच्चों को नियमित रूप से पोषित आहार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रदेश में कुपोषण की स्थिति में सुधार हो रहा है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार की योजनाएं और प्रयास जमीनी स्तर पर असर दिखा रहे हैं, और आने वाले समय में कुपोषण की समस्या को और भी नियंत्रित किया जाएगा.
राजवाड़े ने कांग्रेस की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि पिछली सरकार के दौरान कुपोषण को नजरअंदाज किया गया, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में कुपोषित बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई. भाजपा सरकार ने इस चुनौती को गंभीरता से लेते हुए कई ठोस कदम उठाए हैं, जिससे अब स्थिति में सुधार हो रहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव सरकार गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के पोषण के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.
’स्वस्थ बचपन, सुनहरा भविष्य’ देवांश अब सुनेगा और बोलेगा
रायपुर। देवांश अब न केवल सुनेगा अपितु बोलेगा भी। यह संभव हुआ है सारंगढ के चिरायु टीम के द्वारा, जिनकी मदद से ग्राम हिच्छा के 2 वर्षीय बालक का चिरायु योजना के तहत सफल इलाज किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की तहत चिरायु योजना जन्म से 18 वर्ष तक आयु के जरूरमंद बच्चों के लिए ही है जिनकी बीमारियों को समय पर पहचान कर निःशुल्क इलाज की सुविधा मुहैया करायी जाती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ के चिरायु टीम (ब) अपने दैनिक स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान समीपस्थ ग्राम हिच्छा आंगनबाड़ी केंद्र के बालक देवांश को श्रवण बाधित पाया, बच्चे के सुनने की क्षमता में कमी के साथ ही बाह्य ध्वनि के प्रति कोई भी रिस्पॉन्स नहीं करता।
संवदेनशील मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए सतत् प्रयासरत है। उन्होंने प्रदेश में सुशासन के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसी के परिपालन में कलेक्टर धर्मेश साहू के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ आर निराला के कुशल मार्गदर्शन में बालक देवांश के इलाज के लिए समुचित प्रबंध किया गया। देवांश के बोलने की क्षमता को विकसित करने निरंतर 3 माह तक स्पीच थेरेपी दिया गया। इस थेरेपी से देवांश के बोलने में आवश्यक सुधार होना प्रारम्भ हो गया। बच्चा जब सुनेगा तभी तो कुछ बोलेगा को ध्यान में रखते हुए का क्लियर इम्प्लांट नामक कान की श्रवणशक्ति हेतु सर्जरी के लिए एम्स हॉस्पिटल रायपुर भेजा गया। देवांश का अलग-अलग स्तर पर जांच, वेक्सिनेशन की प्रक्रिया पूर्ण कर का क्लियइम्प्लांट किया गया। इसके बाद देवांश की सुनने व बोलने के अभ्यास हेतु स्पीच थेरेपी की प्रक्रिया की जा रही है।
ज्ञात हो कि इस प्रकार के ऑपरेशन के लिए 6-7 लाख रुपए खर्च आता है। आर्थिक रूप से कमजोर देवांश के पिता किशोर पटेल बच्चे के इलाज के लिए इतनी बड़ी राशि की व्यवस्था करने में सक्षम नहीं था। देवांश का निःशुल्क इलाज चिरायु योजना से ही संभव हो सका। चिरायु योजना से देवांश के माता-पिता बेहद खुश हैं। उन्होंने योजना को बच्चों के लिए जीवनदायनी बताते हुए सरकार व पूरी स्वास्थ्य टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
ज्ञात हो कि चिरायु योजना का मकसद, बच्चों में जन्म के समय से मौजूद दोष, कमियां, बीमारियां, विकलांगता और विकास संबंधी देरी को पहचानकर, जल्द से जल्द इलाज मुहैया कराना है। चिरायु योजना के तहत, स्कूलों और आंगनबाड़ियों में बच्चों की जांच की जाती है और ज़रूरत पड़ने पर उन्हें मुफ़्त में इलाज दिया जाता है। इस योजना के तहत, कटे-फटे होंठ, जन्मजात मोतियाबिंद, टेढ़े-मेढ़े हाथ-पैर, श्रवण बाधा (जन्मजात बधिरता) और 30 तरह की बीमारियों और विकृतियों का इलाज किया जाता है।
भाजपा युवा मोर्चा को मिला है सात लाख युवाओं को सदस्यता दिलाने का लक्ष्य, रितेश मोहले बने प्रभारी
रायपुर। भाजपा युवा मोर्चा को सात लाख युवाओं को सदस्यता दिलाने का लक्ष्य मिला है. हर ज़िले में 11 लोगों की कमेटी बनी है. मोर्चा के हर कार्यकर्ता को ज़िम्मेदारी मिली है. इस बात की जानकारी भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने दी.
बीजेपी की सदस्यता अभियान पर भाजपा युवा मोर्चा की प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बताया कि प्रत्येक मंडल से युवा मोर्चा को पांच बूथ दिया जाएगा, हर बूथ में 200 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है. एक मण्डल में 1500 युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है. रितेश मोहले भाजपा सदस्यता अभियान के लिए युवा मोर्चा प्रभारी बनाए गए हैं.
रवि भगत ने बताया कि दिल्ली में 28 अगस्त को समस्त बीजेपी युवा मोर्चा की बैठक हुई थी. छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को सदस्यता अभियान में जोड़ने का प्रयास किया जाएगा. इसके लिए मिस कॉल, नमो एप का सहारा लिया जाएगा. युवा मोर्चा 15 दिनों का प्रवास करते हुए अभियान पूरा करेगा.