रायपुर। डीजी प्रमोट हुए अरूण देव गौतम की जिम्मेदारी में राज्य सरकार ने बदलाव किया है। उनकी सेवाओं को सामान्य प्रशासन विभाग से वापस लेते हुए डीजी होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा व अग्निशमन सवाएं बनाया गया है। साथ ही राज्य सरकार ने उन्हें संचालक लोक अभियोजन का एडिश्नल चार्ज दिया गया है। 1992 बैच के आइपीएस अरुण देव गौतम अभी वर्तमान में गृह जेल एवं परिवहन विभाग के सचिव थे।
वहीं 2004 बैच की IPS नेहा चंपावत को गृह विभाग में सचिव बनाया गया है। राज्य सरकार ने उनकी सेवाओं को GAD की प्रतिनियुक्ति पर भेजा है।
आपको बता दें कि अरूणदेव गौतम 1992 बैच के आईपीएस अफसर हैं। पहले चर्चा थी कि वो प्रदेश के नये डीजीपी बन सकते हैं, लेकिन अशोक जुनेजा को राज्य सरकार ने एक्सटेंशन देने का फैसला लिया है, जिसकी वजह से नये डीजीपी का चयन रूक गया। वैसे 1992 बैच के आईपीएस अरूणदेव के साथ 1994 बैच के आईपीएस हिमांशु गुप्ता का भी नाम डीजीपी के लिए लिया जा रहा था, लेकिन फिलहाल सभी संभावनाओं पर विराम लग गया है।
रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज सुबह अमरकंटक स्थित नर्मदा मैय्या मंदिर और जलेश्वर महादेव मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने माँ नर्मदा और भगवान शिव से प्रदेशवासियों के लिए की सुख-शांति-समृद्धि की कामना की।
उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कल अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था और स्वयं कांवड़ियों के साथ बैठकर भोजन भी किया था। उन्होंने कांवड़ियों को भोजन का वितरण भी किया और उनके साथ पवित्र सावन माह की इस महत्वपूर्ण यात्रा में भागीदारी की थी। उन्होंने अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक की 150 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि भक्तगणों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। उनके निर्देशानुसार कांवड़ियों के लिए 15 से अधिक स्थानों पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भी विशेष प्रबंध किए गए हैं, जिनमें 4 पुलिस पेट्रोलिंग टीमें और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की ड्यूटी शामिल है। पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए हैं, ताकि कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
कांवड़ियों के लिए 20 से अधिक स्थानों पर ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है। अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है, जिसमें दाल-भात, सब्जी, मिठाई जैसे खीर, पुड़ी और हलवा का समावेश है। इन व्यवस्थाओं की निगरानी में बोलबम समन्वय समिति और स्थानीय अधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारे लिए कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है। सावन माह के इस पवित्र अवसर पर हमने सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं ताकि सभी भक्तजन बिना किसी कठिनाई के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष आर. एस. विश्वकर्मा एवं सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सदस्यों को उनकी नवीन नियुक्ति के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आयोग के सदस्य कृष्णा प्रसाद गुप्ता, यशवंत वर्मा, बलदाऊ राम साहू, हरिशंकर यादव, नीलांबर नायक और शैलेन्द्री परगनिया भी उपस्थित थीं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों में मानसून कमजोर रहा. सोमवार सुबह से भी राजधानी समेत अधिकांश जिलों में मौसम साफ है. हालांकि मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में अगले 2 दिन के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा संभाग के सूरजपुर और बलरामपुर जिलों के एक दो स्थानों कपर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है. वहीं प्रदेश के सभी संभागों के कुछ जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है.
ऐसा रहा बीते दिन प्रदेश का मौसम
मानसून द्रोणिका के कमजोर पड़ने की वजह से प्रदेश में इसका असर कम होने लगा है। बीते दिन प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई. कोरबा में सबसे अधिक बारिश हुई दर्ज की गई. वहीं धूप-बदली की आंख मिचौली के चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई और लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. रविवा
रविवार को प्रदेश का तापमान
रविवार को प्रदेश का सर्वाधिक तापमान सुकमा में 34.2 डिग्री और सबसे कम तापमान नारायणपुर में 22.2 डिग्री दर्ज की गई.
रायपुर। संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज रायपुर के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय और तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। श्री कावरे सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से राजस्व प्रकरणों की जानकारी तलब की। उन्होंने राजस्व संबंधी विवादित और अविवादित प्रकरणों का जल्द निपटारा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये ताकि लंबित प्रकरणों की संख्या कम हो और लोगों को सहुलियत मिले।
श्री कावरे ने कार्यालयों में आने वाले लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने और जल्द समाधान करने को कहा ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर ना काटना पड़े। उन्होंने कहा कि आवश्यकता होने पर ही पक्षकार को बुलाया जाकर प्रकरणों पर त्वरित आदेश पारित करें। संभागायुक्त ने बटांकन के लिए अभियान चलाकर निपटारा करने और सीमांकन के प्रकरणों का समय-सीमा में समाधान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कार्यालय में टूटे-फूटे कुर्सी, टेबलों-फर्नीचर की तत्काल मरम्मत कराने को कहा। श्री कावरे ने कर्मचारियों के टेबलों पर पद तथा नाम प्रदर्शित करने वाली पट्टिकायें भी लगाने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त ने एसडीएम कार्यालय के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को टाईम टेबल बनाकर आवेदकों को बुलाने का सुझाव दिया। उन्होंने आवक-जावक शाखा का भी निरीक्षण किया और रिकार्ड दुरूस्त रखने और स्टॉक पंजी संधारण करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने स्टॉक के वेरिफिकेशन का सुझाव भी दिया। उन्होंने नजूल शाखा के निरीक्षण के दौरान कैश बुक और पंजीकरण रजिस्टर दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने लंबे समय से आदेश के लिए लंबित रखे गए प्रकरणों का भी अवलोकन किया और बिना किसी उचित कारण के आदेश लंबित रखने पर एसडीएम नंदकुमार चौबे को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
कमिश्नर श्री कावरे ने रायपुर तहसील कार्यालय में कानून गो, वित्त, नाजिर शाखा, डब्ल्यूबीएन, रिकार्ड रूम सहित विभिन्न शाखाओं में संधारित पंजीयों और दस्तावेजों का निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने तहसीलदार न्यायालय के प्रकरणों को बारिकी से जांचा और कई प्रकरणों के ऑनलाईन पंजीयन नहीं होना पाये जाने पर तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। श्री कावरे ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों को नांमाकन, सीमांकन इत्यादि प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निपटारा करने के निर्देश दिये। उन्होंने आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र भी निर्धारित समय-सीमा में बनाने को कहा। संभागायुक्त श्री कावरे ने सीमांकन, अतिक्रमण, व्यवस्थापन, नक्शा का बाटांकन आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश तहसीलदार को दिए। उन्होंने तहसील कार्यालय के डब्ल्यूबीएन में उचित ढंग से कार्य करने, पंजीयों का संधारण पश्चात आवश्यक प्रवृष्टि करने तथा उसकी तहसीलदार द्वारा समय-समय पर समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।
रायपुर। फूलों का उपयोग अपने घर, मंदिरों, शादी एवं सजावट सहित अन्य कार्यों के लिए किया जाता है। फूल श्रद्धा और भावना का प्रतीक है। अपने घरों के बगीचे, गार्डन, गमलों में भी अलग-अलग फूल लगाएं जाते हैं। सुबह-सुबह सुंदर और सुगंधित फूल देखकर मन आनंदित हो जाता है। दूरस्थ वनांचल क्षेत्र की महिलाओं को फूलों के खेती के प्रति प्रेरित करना और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उद्यान विभाग द्वारा निःशुल्क पौधे भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं। दंतेवाड़ा जिले की स्व-सहायता समूह की 45 दीदियां मिलकर लगभग 4 एकड़ खेत में फूलों की खेती कर आगे बढ़ रही हैं।
जिला प्रशासन और बिहान योजना अंतर्गत जिले के महिला स्व सहायता समूह की दीदियों को फूलों की खेती करने के लिए उद्यान विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। यह प्रशिक्षण जिला दंतेवाड़ा के गाँव तुड़पारास, भोगाम, भैरमबंद में दीदियों को दिया गया। फूल उत्पादन के पश्चात महिला समूहों द्वारा फूलों से माला एवं गुलदस्ते बना कर माँ दंतेश्वरी मंदिर दंतेवाड़ा के प्रांगण में विक्रय किया जाएगा, ताकि वे अच्छी खेती करके मुनाफा कमा कर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकें। दंतेवाड़ा के उद्यानिकी विभाग और सीएसआईआर राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ के डायरेक्टर अजीत शासनी के मार्गदर्शन में महिला समूह की दीदियों को विभिन्न प्रकार के फूलों के 60 हजार पौधे वितरण किये गये हैं।
रायपुर। शराब घोटाला केस में उत्तरप्रदेश के मेरठ जेल से रायपुर लाने के बाद 14 अगस्त तक ईडी की रिमांड पर चल रहे होटल कारोबारी अनवर ढेबर और पूर्व आबकारी अफसर अरूणपति त्रिपाठी से पूछताछ जारी है। इस बीच ईडी ने दावा किया है कि अनवर ढेबर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में काफी ताकतवर व्यक्ति और आबकारी मंत्री का वह ”’पावर”’ रखता था। तत्कालीन आईएएस रहे अनिल टुटेजा के साथ मिलकर वह शराब सिंडिकेट चलाता था। दोनों ने मिलकर पूरे घोटाले की साजिश रची। ईडी ने प्रेस नोट जारी कर यह बातें कही हैं।
त्रिपाठी की घोटाले में अहम भूमिका
ईडी के मुताबिक जांच में यह साफ हुआ है कि अरुणपति त्रिपाठी ने सरकारी शराब की दुकानों (जिसे पार्ट-बी कहा जाता है) के जरिए बेहिसाब शराब बिक्री की योजना को लागू करने में अहम भूमिका निभाई।
उसने ही 15 जिले जहां अधिक शराब बिक्री होती थी और राजस्व आता था, उन जिलों के आबकारी अधिकारियों के साथ बैठक कर अवैध शराब बेचने के निर्देश दिए थे।
त्रिपाठी ने ही विधु गुप्ता के साथ डुप्लीकेट होलोग्राम की व्यवस्था की थी।जांच में पता चला है कि शराब की बिक्री से आने वाले पैसों में एक निश्चित राशि त्रिपाठी को दी जाती थी।
2019 से 2022 तक चला भ्रष्टाचार
शराब घोटाले में भ्रष्टाचार 2019 से 2022 के बीच चला है। इसमें कई तरीकों से भ्रष्टाचार किया गया था। पार्ट ए में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड़ (शराब की खरीद और बिक्री के लिए राज्य का निकाय) की ओर से शराब की प्रत्येक पेटी के लिए डिस्टलरी से रिश्वत ली गई थी।त्रिपाठी को अपने पसंद के डिस्टिलर की शराब को परमिट करना था,जो रिश्वत-कमीशन को लेकर सिंडिकेट का हिस्सा हो गए थे।
पार्ट बी में सरकारी शराब दुकान के जरिए बेहिसाब कच्ची और देशी अवैध शराब की बिक्री की गई।यह बिक्री नकली होलोग्राम से हुई थी, जिससे राज्य के खजाने में एक भी रुपए नहीं पहुंचा और बिक्री की सारी राशि सिंडिकेट ने जेब में डाल ली।
पार्ट सी कार्टेल बनाने और बाजार में निश्चित हिस्सेदारी रखने की अनुमति देने के लिए डिस्टिलर्स से रिश्वत ली गई और एफएल 10 ए लाइसेंस धारक जो विदेशी शराब उपलब्ध कराते थे उनसे भी कमीशन लिया गया। इस घोटाले के कारण राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ।शराब सिंडिकेट के जेबों में 2100 करोड़ रुपए से अधिक गए।
रायपुर। राजस्व एवं खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने आज पवित्र सावन महीना के चौथे सोमवार को सपरिवार बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम लखना स्थित सोमनाथ मंदिर में भगवान शिव का पूजा-अर्चना कर आशिर्वाद लिया एवं प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति-समृद्धि की कामना की।
रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अमरेश कुमार मिश्रा ने आईजी कार्यालय रायपुर में रेंज के सभी जिलों की समीक्षा बैठक की. बैठक में समस्त पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, और तीन-तीन राजपत्रित अधिकारी उपस्थित थे. बैठक के दौरान मिश्रा ने जिलों में अपराधों की रोकथाम, लंबित अपराधों, मर्ग प्रकरणों और शिकायतों के निराकरण के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए. तीन महीने से अधिक समय से लंबित गंभीर अपराधों, अनसुलझे मामलों और संपत्ति संबंधी अपराधों की समीक्षा की गई. ऐसे मामलों में अपराधियों का डाटाबेस तैयार करने और जरूरत पड़ने पर रेंज स्तर पर टीम बनाकर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए.
विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के प्रकरणों की भी विस्तृत समीक्षा की गई और अधिनियम के प्रावधानों के तहत उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. चिटफंड अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और निवेशकों को धन वापसी के लिए ठोस प्रयास करने पर भी जोर दिया गया.
इसके अलावा, जमानत पर रिहा आरोपियों द्वारा फिर से अपराध करने की स्थिति में उनकी जमानत निरस्त कराने, निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की नियमित चेकिंग कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. निगरानी और गुंडा सूची को अपडेट करने, आदतन अपराधियों के खिलाफ उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर कार्रवाई करने और अड्डेबाजी की रोकथाम के लिए नियमित चेकिंग करने की योजना बनाने पर भी जोर दिया गया.
रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और स्वयं कांवड़ियों के साथ बैठकर भोजन भी किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कांवड़ियों को भोजन का वितरण भी किया और उनके साथ पवित्र सावन माह की इस महत्वपूर्ण यात्रा में भागीदारी की। उपमुख्यमंत्री कल सुबह अमरकंटक में नर्मदा मैय्या मंदिर और जलेश्वर महादेव मंदिर पहुँचकर पूजा अर्चना करेंगे।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक की 150 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि भक्तगणों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के निर्देशानुसार कांवड़ियों के लिए 15 से अधिक स्थानों पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। जिनमें 4 पुलिस पेट्रोलिंग टीमें और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की ड्यूटी शामिल है। पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए हैं, ताकि कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
कांवड़ियों के लिए 20 से अधिक स्थानों पर ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है। अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है, जिसमें दाल-भात, सब्जी, मिठाई जैसे खीर, पुड़ी और हलवा का समावेश है। इन व्यवस्थाओं की निगरानी में बोलबम समन्वय समिति और स्थानीय अधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारे लिए कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है। सावन माह के इस पवित्र अवसर पर हमने सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं ताकि सभी भक्तजन बिना किसी कठिनाई के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा ने आज प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सावन उत्सव का आयोजन किया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, हरियाणा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और पूर्व सांसद रेणुका सिंह समेत महिला मोर्चा की कई सदस्य भी उपस्थित थीं। उत्सव में शामिल सभी महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया, और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आईं महिलाओं ने सावन महोत्सव में लोक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसमें बस्तर की महिलाओं की प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सावन महोत्सव में शामिल होकर प्रदेश की सभी बहनों को इस उत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में महिलाओं का पूरा सहयोग मिला है, इसलिए महिला मोर्चा की सभी महिलाओं को बधाई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से पार्टी प्रदेश की संस्कृति को सहेजने का प्रयास कर रही है।
इस बीच मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बातचीत में बताया कि विश्रामपुर में होने वाली विशाल कावड़ यात्रा में कल हैदराबाद के विधायक टी. राजा भी शामिल होंगे। सावन उत्सव के बारे में उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा द्वारा इतने बड़े स्तर पर महोत्सव का आयोजन किया गया है और महिलाएँ इसमें बेहद खुशी से झूम रही हैं, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
कार्यक्रम में राजनीति भी देखने को मिली। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त करने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि पहले ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन मुख्यमंत्री निवास में होता था और दिल्ली से आने वाली महिलाएँ सारा श्रेय कांग्रेस के मुख्यमंत्री को देती थीं। लेकिन इस बार, पाँच साल में पहली बार, ऐसा एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ है।
रायपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में जब कि उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर में तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज मुख्य अतिथियों के नामों की सूची जारी कर दी गई है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह राजनांदगांव में, मंत्री रामविचार नेताम सरगुजा में, मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद में, मंत्री केदार कश्यप दुर्ग में, मंत्री लखन लाल देवांगन कोरबा में, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बलौदाबाजार-भाटापारा में, मंत्री ओ.पी चौधरी जांजगीर-चांपा में, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर-रामानुजगंज में, मंत्री टंक राम वर्मा सांरगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल गरियाबंद में, सांसद विजय बघेल बालोद में, सांसद संतोष पाण्डेय खैरागढ़-गंडई-छुईखदान, सांसद चिंतामणी महाराज जशपुर में, सांसद रूपकुमारी चौधरी बेमेतरा में, सांसद राधेश्याम राठिया रायगढ़ में, सांसद कमलेश जांगड़े सक्ती में, सांसद महेश कश्यप दंतेवाड़ा में, सांसद भोजराज नाग कांकेर में, सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह नारायणपुर जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
विधायक पुन्नु लाल मोहले मुुंगेली में, धरम लाल कौशिक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में, अमर अग्रवाल कबीरधाम में, अजय चंद्राकर धमतरी में, भैयालाल राजवाड़े सूरजपुर में, विक्रम उसेंडी बीजापुर में, राजेश मूणत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में, किरण देव सुकमा जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में करेंगे, जब कि विधायक रेणुका सिंह कोरिया में और लता उसेंडी कोण्डागांव जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण करेंगी।
रायपुर। केन्द्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव 12 अगस्त को नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में नवनिर्मित ऑडिटोरियम और इलेक्ट्रॉनिक ऑक्शन प्रणाली का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वन मंत्री केदार कश्यप, केन्द्रीय वन महानिदेशक एवं भारत सरकार के विशेष सचिव जितेन्द्र कुमार भी शामिल होंगे।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि लगभग दो करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित अत्याधुनिक ऑडिटोरियम में आंतरिक साज-सज्जा, लाइट, साउंड सिस्टम, वातानुकूलन, स्टेज, एल.ई.डी स्क्रीन जैसे समस्त सुविधाओं का समावेश किया गया है। इस ऑडिटोरियम में 140 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि वन मुख्यालय में समय-समय पर होने वाले सेमिनार, वर्कशॉप, मैदानी अमले, संयुक्त वन प्रबंधन समिति सदस्यों के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए इसकी आवश्यकता थी। इसके लोकार्पण पश्चात् अब मुख्यालय स्तर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों हेतु एक ‘स्टेट ऑफ आर्ट सभागार‘ वन विभाग के पास उपलब्ध होगा और समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन हेतु किराए पर अन्य परिसर लेने पर होने वाले व्यय की बचत होगी।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि वन विभाग के विभिन्न काष्ठागारों में काष्ठ के नीलाम में प्रतिस्पर्धा एवं पारदर्शिता लाने के प्रयास के अनुक्रम में ई-ऑक्शन की प्रक्रिया शुभारंभ होने से काष्ठागारों में काष्ठ के नीलाम में प्रतिस्पर्धा एवं पारदर्शिता आएगी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में वन विभाग के विभिन्न काष्ठागारों में काष्ठ के नीलाम में प्रतिस्पर्धा एवं पारदर्शिता लाने के प्रयास के अनुक्रम में ई-ऑक्शन की प्रक्रिया का ईओआई के माध्यम से एमएसटीसी के द्वारा ई-ऑक्शन कार्य किया जाएगा। काष्ठागार के काष्ठ नीलामी ई-ऑक्शन के माध्यम से कराये जाने पर शासन एवं बोलीदाता के लिए भुगतान प्रक्रिया त्वरित, पारदर्शी एवं संपर्क रहित हो जायेगी तथा राज्य शासन की राजस्व की प्राप्ति बढ़ेगी।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में वन विभाग के विभिन्न काष्ठागारों में ईमारती काष्ठ, बल्ली, व्यापारिक बांस, जलाऊ लकड़ी की नीलामी की जाती है। राज्य में 27 विक्रय डिपो संचालित है जिनसे वर्ष 2023-24 में 258.96 करोड़ रूपए की राजस्व प्राप्ति हुई है। वर्तमान में नीलामी प्रक्रिया भौतिक है जिससे सुदूर स्थित बोलीदाताओं को नीलामी में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित नहीं करती है। इसके अतिरिक्त भुगतान की प्रक्रिया में कागजी कार्यवाही तथा बहुत सारे रिकार्ड रखने पड़ते हैं। ई-ऑक्शन प्रणाली में कागजी कार्रवाई से निजात मिलेगी।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उच्च उत्पादन क्षमता वाली जलवायु अनुकूल व बायोफोर्टिफाइड फसलों की 109 किस्मों को जारी करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा की फसलों की इन नई किस्मों से छत्तीसगढ़ में विशेषकर धान की उत्पादन क्षमता में और अधिक वृद्धि होगी। इससे प्रदेश के अन्नदाता उन्नत खेती के साथ और अधिक समृद्ध बनेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने ट्विटर प्लेटफार्म एक्स पर कृषि के क्षेत्र में इस क्रांतिकारी कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कृषि वैज्ञानिकों का सहृदय आभार व्यक्त करते हुए सभी अन्नदाताओं को बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR) में उच्च उत्पादन क्षमता वाली जलवायु अनुकूल व बायोफोर्टिफाइड फसलों की 109 किस्मों को जारी किया। इनमें 34 खेत की फसलें और 27 बागवानी की फसलें शामिल हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक धान की ऐसी किस्में तैयार की गई है, जिसमें 20 प्रतिशत कम पानी लगेगा। इनमें चावल की 9 और गेहूं की 2 उन्नत किस्मों को तैयार किया गया है। इसके अलावा दालों में अरहर और चने की 2-2, मसूर की 3 उन्नत किस्में उपलब्ध होंगी।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन से विभागों के लंबित कार्याें का यथाशीघ्र निराकरण किया जा रहा है। श्री साय सरकार द्वारा सभी वर्गाें के कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं का समय पर निराकरण होने से आमजनों को उचित न्याय मिल रहा है। आवास एवं पर्यावरण विभाग मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा लंबे समय से छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अंतर्गत हितग्राहियों के लंबित भुगतान के लिए धनराशि वापसी के निर्देश दिए हैं। इस पहल के परिणामस्वरूप लगभग 188 परिवारों को 3.01 करोड़ मंडल द्वारा वापस किए गए हैं।
गृह निर्माण मण्डल के आयुक्त कुंदन कुमार ने बताया कि मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को देर से भुगतान के मुद्दे को हल करना था। विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा पात्र हितग्राहियों को धन वापसी की गई है।
मंडल द्वारा किया गया यह प्रयास सरकार की पारदर्शिता और जवाबदेही को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि नागरिकों को उनके अधिकारित धन प्राप्त हों। मंत्री की पहल से प्रभावित परिवारों को राहत मिली है और विभाग ऐसे लंबित मुद्दों को हल करने के लिए सतत काम करता रहेगा।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अपनी कार्यप्रणाली के सरलीकरण की ओर आगे बढ़ रहा है, जिससे मंडल द्वारा आमजनों को अधिक सरलीकृत, संवेदनशील आवश्यक तथा पर्यावरण अनुकूल सुविधाएं प्रदान किया जा सके।
रायपुर। वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज कोरबा जिले के घंटाघर स्थित पं मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन समिति कोरबा द्वारा आयोजित अभिनंदन और पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल हुए। मंत्री श्री देवांगन ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों ने मंत्री श्री देवांगन का शॉल व श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर जोगेश लांबा, शहर के साहित्यकार और समिति संरक्षक मो. युनुस दानियालपुरी, कमलेश यादव, मुकेश चतुर्वेदी, अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, विजय राठौर, कृष्ण कुमार चंद्रा, बलराम राठौर, जितेंद्र वर्मा और अंजना सिंह सहित अन्य साहित्यकार उपस्थित थे।
मंत्री श्री देवांगन ने साहित्यकारों को संबोधित करते हुए कहा की हम तो स्कूल, कॉलेज में सामान्य तौर पर सिर्फ पुस्तकों को अध्यन करते हैं, लेकिन उन पुस्तकों लिखने वाले लेखक, साहित्यकारों की इसके पीछे बहुत सारी मेहनत होती है। एक-एक शब्द के मायने के हिसाब से उन्हें माले की तरह गूथ कर पुस्तक के माध्यम से हम तक पहुंचाते हैैं। इस अवसर पर तीनों साहित्यकारों के पुस्तक क्रमशः बहतरीन के दुलरवा, मधु मंजरी और पारस पखना का विमोचन किया।
कार्यक्रम के दौरान साहित्य समिति द्वारा मंत्री श्री देवांगन से साहित्य भवन में विभिन्न विकास और विस्तार कार्य करने की मांग करने पर उन्होंने विधायक निधि से तत्काल 20 लाख रूपए की देने की घोषणा की। इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन, नरेंद्र पाटनवार, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, रामकुमार राठौर, मुकुंद सिंह कंवर सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार उपस्थित थेे।
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू अधिकारी-कर्मचारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में अपने उत्कृष्ट कार्यों से साहू समाज का नाम रोशन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। हमारा समाज हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है। छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा समाज होने के नाते सभी समाजों को साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने पहली बार आयोजित प्रदेश साहू अधिकारी-कर्मचारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को ऐतिहासिक एवं गरिमामय बताते हुए इसके आयोजन के लिए समाज के पदाधिकारियों को बधाई दी।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि साहू समाज को और ज्यादा संगठित होकर सही नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। हमारे समाज की प्रतिभाओं को प्रदेश और देश की प्रतिभा बनाने की जिम्मेदारी समाज की है। साहू समाज को नई सोच और जज्बे के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने समाज के संगठन में महिला और युवा प्रकोष्ठ के साथ ही अन्य प्रकोष्ठों के गठन पर जोर दिया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू ने कहा कि समाज के अधिकारी-कर्मचारी बुद्धिजीवी वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। समाज को सही दिशा दिखाने का दायित्व बुद्धिजीवी वर्ग का है। साहू समाज ने पिछले कुछ वर्षों में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए सार्थक कदम उठाए हैं। हमें आगे भी इसे जारी रखना है। सामाजिक संगठन में योग्य लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए हमारी निर्वाचन प्रणाली को बदलने की जरूरत है। उन्होंने प्रदेश में साहू समाज के लोगों की सही संख्या का पता लगाने साहू समाज द्वारा सामाजिक जनगणना का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि हमारे समाज को ऐसा काम करना है जिसका अनुसरण अन्य समाज भी करे।
छत्तीसगढ़ साहू अधिकारी-कर्मचारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को विधायक भोलाराम साहू, ईश्वर साहू, दीपेश साहू, इंद्र कुमार साहू, रोहित साहू, संदीप साहू, मोतीलाल साहू और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, महामंत्री दयाराम साहू और लखन साहू, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन साहू, डॉ. नारायण साहू, इंजीनियर यशवंत साहू, घनश्याम साहू और भागवत कथा वाचिका यामिनी साहू सहित साहू समाज के अनेक पदाधिकारी तथा अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित ममतामयी मिनीमाता निर्वाण दिवस एवं जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डेय, विधायक आरंग गुरू खुशवंत साहेब एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह का नाम संत गुरू घासीदास बाबा के नाम पर रखने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सोनेसरार, डोंगरगांव विकासखड के ग्राम साकरदाहरा, राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोतीपुर में सतनाम भवन निर्माण एवं सतनाम भवन राजनांदगांव में मंच निर्माण के लिए 10-10 लाख रूपए तथा शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज राजनांदगांव में ममतामयी मिनीमाता की प्रतिमा स्थापना के लिए 5 लाख रूपए दिए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर सतनामी समाज द्वारा मुख्यमंत्री को साफा पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी को हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के सम्मान के लिए शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ममतामयी मिनीमाता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने जिला सतनामी सेवा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि सभी संत गुरू घासीदास बाबा के पथ पर चलते हुए सतनामी समाज को शिक्षा एवं विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ा़एं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद ममतामयी मिनीमाता पहली महिला सांसद रही हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश में कार्य करते हुए उन्होंने आजीवन नारी शक्ति को आगे बढ़ाने, अस्पृश्यता को दूर करने का कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि संत गुरू घासीदास बाबा ने 18वीं सदी में मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया तथा समाज में व्याप्त छूआ-छूत एवं भेदभाव को दूर करने के लिए उनके संदेश आज भी मार्गदर्शक एवं प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि संत गुरू घासीदास बाबा के विचार एवं उनके संदेशों का अनुकरण करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करने का कार्य कर रही है। सरकार द्वारा किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं विभिन्न वर्गों के हित में कार्य किया जा रहा है। रामलला दर्शन, तेंदूपत्ता संग्रहण के अंतर्गत 5500 रूपए मानक बोरा पारिश्रमिक जैसी योजनाओं से आम जनता को लाभ मिल रहा है। संत गुरू घासीदास बाबा का आर्शीवाद ऐसे ही बना रहे और हम आम जनता के हित में कार्य कर सकें। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा गिरौदपुरी में जैतखाम के निर्माण, प्रदेश में सतनामी समाज के लिए भवन, सांस्कृतिक पंथी नृत्य को बढ़ावा देने के लिए उनके अवदानों को स्मरण किया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि ममतामयी मिनीमाता के योगदान से समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। उन्होंने महिलाओं के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई है और उनका आत्मविश्वास बढ़ाया है। वर्ष 1952 में पहली महिला सांसद के रूप में उन्होंने अस्पृश्यता को दूर करने के लिए कानून बनाने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों का विरोध किया। उन्होंने मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ का नेतृत्व किया। सतनामी समाज तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गिरौदपुरी में जैतखाम के निर्माण के लिए मैं निमित्त बना, इस बात की मुझे खुशी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विभिन्न योजनाएं देश को विकास पथ पर आगे ले जा रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गांव, गरीब एवं किसानों के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान, 2 साल का धान का बकाया बोनस 3716 करोड़ रूपए का भूगतान, महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख माताओं-बहनों को हर महीने 1000 रूपए देने की योजना से सभी लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने आम जनता के लिए जीवन भर का रास्ता बनाया है। आने वाले समय में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में और भी अच्छे कार्य होंगे और प्रदेश उन्नति की दिशा में आगे बढ़ेगा।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि सतनामी समाज अन्य सभी समाज को साथ लिए समरसता एवं सद्भावना के साथ आगे बढ़ते जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजनांदगांव जिले के लिए विशेष स्नेह के प्रति आभार प्रगट किया। उन्होंने कहा कि हम सब संत गुरू घासीदास बाबा के बताए हुए मार्ग मनखे-मनखे एक समान के अनुसार चले। मुख्यमंत्री इसी मंशा के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकानाएं दी।
विधायक आरंग गुरू खुशवंत साहेब ने कहा कि ममतामयी मिनीमाता ने बाल विवाह को रोकने, अस्पृश्यता का निवारण करने तथा समाज के हित में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सतनामी समाज द्वारा संत गुरू घासीदास बाबा के मनखे-मनखे एक समान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी संख्या में आवास का निर्माण किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले अनुसूचित जाति एवं जनजाति के हितग्राही इससे लाभान्वित हुए हैं। सतनामी समाज की उन्नति एवं विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वागीण विकास के लिए सभी को संत गुरू घासीदास बाबा के बताए मार्ग पर चलना है। मदिरापान तथा गुटखा जैसे व्यसन से दूर रहना है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, विधायक डोंगरगढ़ हर्षिता बघेल, पूर्व विधायक रामजी भारती, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, सचिन बघेल, खूबचंद पारख, नीलू शर्मा, रमेश पटेल, भरत वर्मा, कोमल राजपूत, दिनेश गांधी, रिखीराम गेण्ड्रे, कुलबीर सिंह छाबड़ा, चेतन चंदेल, पार्थ गेंड्रे एवं अन्य जनप्रतिनिधि, जिला सतमानी सेवा समिति के अध्यक्ष युवराज दास ढ़ीरहेर, उपाध्यक्ष कमलेश्वर सांडे, उपाध्यक्ष महिला प्रतिमा बंजारे, महामंत्री कमल कुमार लहरे, कोषाध्यक्ष संजीव बंजारे, सचिव ऋषिराज खरे सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।