मनोरंजन

Alpha का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म अल्फा (Alpha) का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है. एक्ट्रेस आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शरवरी वाघ स्टारर इस फिल्म की पहली झलक ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है. यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की यह पहली फीमेल-लीड एक्शन फिल्म मानी जा रही है, जो फ्रेंचाइजी को एक नया आयाम देने का वादा करती है.

टीजर की शुरुआत एक बेहद दिलचस्प और भावनात्मक दृश्य से होती है. बॉबी देओल एक ऐसे पिता के किरदार में नजर आते हैं, जिसने अपनी बेटी को बचाने के लिए नहीं, बल्कि उसे एक खतरनाक मिशन के लिए तैयार किया है. बेटी के रूप में आलिया भट्ट दिखाई देती हैं, जिनके 18वें जन्मदिन पर पिता उन्हें किसी जश्न के लिए नहीं, बल्कि उनके पहले मिशन पर लेकर जाते हैं. यहीं से कहानी में सस्पेंस और रोमांच की शुरुआत होती है.

दमदार डायलॉग्स आयेंगे पसंद

टीजर में एक दमदार संवाद भी सुनाई देता है, जो फिल्म की कहानी और किरदारों की सोच को बखूबी दर्शाता है. बॉबी देओल का किरदार अपनी बेटी से कहता है, “दुनिया में सिर्फ दो तरह के लोग होते हैं—भेड़िया और भेड़. मैं भेड़िया हूं, तू क्या है?” इसके जवाब में आलिया भट्ट का किरदार आत्मविश्वास के साथ कहता है, “भेड़िये की बेटी, “भेड़िया ही होती है सर. यह संवाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

सबसे अलग किरदार में दिखेगी आलिया

एक्शन और स्टाइल से भरपूर इस टीजर में आलिया भट्ट का अब तक का सबसे अलग और दमदार अवतार देखने को मिला है. हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस, हथियारों के साथ लड़ाई और खतरनाक मिशनों की झलक यह संकेत देती है कि फिल्म में रोमांच का स्तर काफी ऊंचा रहने वाला है. वहीं, शर्वरी वाघ भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ रही हैं. ‘टाइगर’, पठान और वार जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद यश राज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स लगातार विस्तार कर रहा है. ऐसे में ‘अल्फा’ को इस यूनिवर्स का एक महत्वपूर्ण अध्याय माना जा रहा है. खास बात यह है कि पहली बार किसी महिला किरदार को इस स्पाई फ्रेंचाइजी की कमान सौंपी गई है

ये हैं डायरेक्टर, प्रोड्यूसर

फिल्म का निर्देशन Shiv Rawail ने किया है, जो इससे पहले चर्चित वेब सीरीज “द रेलवे में”के लिए सराहना बटोर चुके हैं. फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा के नेतृत्व में किया गया है. स्क्रीनप्ले सौमिल शुक्ला और श्रीधर राघवन ने लिखा है, जबकि कहानी उदय चोपड़ा की है.

कब होगी रिलीज

रोमांच, एक्शन, इमोशन और सस्पेंस से भरपूर अल्फा (Alpha) अगले महीने 3 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. टीजर को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि आलिया भट्ट की यह नई जासूसी यात्रा बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है.