राजनीति

खड़गे के बयान पर सियासत गरम, अजय चंद्राकर का तीखा पलटवार

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की, जिसे लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने खड़गे के बयान का पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आतंकवादियों के निकट संपर्क में है. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह आतंकवादियों के साथ डिनर करते थे. 

विधायक चंद्राकर ने तंज करते हुए नसीहत दी कि खड़गे की जीभ और दिमाग नियंत्रण में नहीं है, उन्हें संन्यास लेकर माला जपना चाहिए.

छत्तीसगढ़ में भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का स्वागत… : अजय चंद्राकर 

छत्तीसगढ़ के बस्तर में आज पहली बार भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के दौरे को लेकर अजय चंद्राकर का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का छत्तीसगढ़ में स्वागत है. किसी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे उसका संदेश जाएगा ही. जिस क्षेत्र में वो जा रहे हैं, उसे बहुआयामी बनाए का सरकार प्रयास कर रही है. 

सचिन की सुरक्षा पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल 

सचिन तेंदुलकर प्रस्तावित दौरे में बदलाव हुआ, गिदम के जांवगा और पनेड़ा के अलावा छिंदनार ही जाएंगे. इसके बाद कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आंनद शुक्ला ने सचिन की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं. कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सवाद खात्मे का दावा करने वाली भाजपा देश के लीजेंड क्रिकेट खिलाड़ी को सुरक्षा नहीं दे पा रही हैं. इसी पर अब भाजपा विधायक चंद्राकर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि समझ नहीं आता कि कांग्रेस किस आधार पर आरोप लगा रही है. जितना प्रभाव राष्ट्रीय स्तर पर हो उनके लिए ऐसी बाते नहीं कहनी चाहिए. छत्तीसगढ़ का छवि खराब होता है. कांग्रेस का प्रयास यही है कि छत्तीसगढ़ की छवि खराब हो.  

विधानसभा के विशेष सत्र पर सवाल, नेता प्रतिपक्ष पर चंद्राकर ने किया हमला

छत्तीसगढ़ विधानसभा में जल्द ही विशेष सत्र की चर्चा है, जिसमें राज्य सरकार निंदा प्रस्ताव लाने जा रही है. महिला आरक्षण कानून और डीलिमिटेशन से जुड़े 131वें संवैधानिक संशोधन विधेयक के पारित न होने के विरोध में यह प्रस्ताव लाया जाएगा. नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने विशेष सत्र को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसपर विधायक चंद्राकर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद स्पष्ट होगा कि सत्र क्यों हो रहा है. नेता प्रतिपक्ष का जवाब देंगे. उन्हें विधि विधाई प्रक्रिया का ज्ञान नहीं है. कांग्रेस में यदि कोई ज्ञानी हो तो वह उनसे जानकारी ले. 

बंगाल चुनाव में बीजेपी नेताओं को मिली जिम्मेदारी

भाजपा नेताओं को बंगाल चुनाव में जिम्मेदारी मिलने पर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने बयान दिया. चंद्राकर ने कहा कि बंगाल चुनाव देश के महत्वपूर्ण है, जो बीजेपी का मुद्दा है, उसे जन जन तक पहुंचे हैं. बंगाल की रक्षा हो, उसके लिए देशभर से लोग जाए. बीजेपी राष्ट्रीय पार्टी है, जिसे भी जिम्मेदारी मिले उन्हें जाना चाहिए.

बीजेपी मुद्दे को जनता तक लेके जा रही : विधायक चंद्राकर 

कांग्रेस ने बीजेपी सांसदों से रामचरित मानस और संविधान की कसम खाकर महिला आरक्षण बिल 2023 में पास हुआ या नहीं, इसका जवाब मांगा है. मामले पर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि इसमें प्रश्नों से बात नहीं हो पाएगी, जिनकी मांग है वो खुलकर चर्चा करें. जो परिस्थितियां बनी है वो विधेयक में है. बीजेपी मुद्दे को जनता तक लेके जा रही है.