खेल

हरभजन सिंह ने भारत-पाकिस्तान मैच पर दिया बड़ा बयान, कहा-

स्पोर्ट्स डेस्क।  एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच नहीं खेलना चाहिए। एक इंटरव्यू के दौरान हरभजन से जब इस हाई-वोल्टेज मैच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।”

हरभजन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को भी आड़े हाथों लिया और सवाल किया कि पाकिस्तान को इतनी अहमियत क्यों दी जाती है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए, क्रिकेट खेलने का कोई औचित्य नहीं है। हरभजन ने इस बात पर जोर दिया कि देश की गरिमा और सैनिकों का सम्मान सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि जब तक सीमा पार से आतंकवाद बंद नहीं होता, तब तक दोनों देशों के बीच कोई भी क्रिकेट संबंध नहीं होना चाहिए।

हरभजन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस छिड़ी हुई है। कई दिग्गजों ने हरभजन के इस बयान का समर्थन किया है, जबकि कुछ का मानना है कि खेल को राजनीति से दूर रखना चाहिए।