खेल

U19 Women’s T20 World Cup 2025: टीम इंडिया का हुआ ऐलान, ये खिलाड़ी बनी कप्तान, देखें पूरा स्क्वाड

स्पोर्ट्स डेस्क।   अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप 2025 में होना है, जिसमें कुल 16 टीम भाग लेंगी. इन टीमों को 4 ग्रुप में डिवाइड किया गया है. भारत मौजूदा चैंपियन है.

भारतीय टीम में ज्यादातर वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हाल ही में अंडर-19 एशिया कप में हिस्सा लिया था. टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब अपने नाम किया था. अब विश्व कप का खिताब जीतने की कोशिश होगी.

भारतीय टीम का ग्रुप और मैच शेड्यूल

आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 के लिए टीम इंडिया को ग्रुप-ए में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला मलेशिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका से होगा. पहला मुकाबला 19 जनवरी को होगा.

टीम इंडिया के शेड्यूल ऐसा है

पहला मैच: 19 जनवरी,भारत बनाम वेस्टइंडीज
दूसरा मैच: 21 जनवरी,भारत बनाम मलेशिया
तीसरा मैच: 23 जनवरी, भारत बनाम श्रीलंका

आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 का प्रारूप

  • ग्रुप स्टेज के मैच 19 से 23 जनवरी तक होंगे.
  • सुपर सिक्स के मुकाबले 25 से 29 जनवरी तक चलेंगे.
  • सेमीफाइनल 31 जनवरी को होगा.
  • फाइनल- 2 फरवरी को खेला जाएगा.

आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 के लिए टी इंडिया

निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके (उप-कप्तान), जी त्रिशा, कमलिनी जी (विकेटकीपर), भाविका अहिरे (विकेटकीपर), ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, जोशीता वीजे, सोनम यादव, पारुनिका सिसौदिया, केसरी द्रिथि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस

स्टैंडबाय खिलाड़ी: नन्दना एस, इरा जे, अनादि टी.