प्रदेश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर वर्ष 2025 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष 2025 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन किया। कैलेंडर के कवर पेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की फोटो के साथ ‘सुशासन से समृद्धि की ओर’ के मूलमंत्र को दर्शाया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के वार्षिक कैलेंडर में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ वासियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को दिखाया गया है। विमोचन के अवसर पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम और लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, राहुल भगत उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि ‘सुशासन से समृद्धि’ के मूलमंत्र पर आधारित यह कैलेंडर हमारे शासन की प्राथमिकताओं और उपलब्धियों का प्रतीक है। इसमें हमने राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाहित किया है, जो छत्तीसगढ़ को समृद्धि और विकास के नए आयामों तक ले जाएंगी। उन्होंने मकर संक्रांति के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह साल हमारे प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली का स्वर्णिम वर्ष होगा।
क्यूआर कोड के नए फीचर्स ने कैलेंडर को बनाया खास
रजत जयंती वर्ष 2025 के कैलेंडर में कुछ नए फीचर्स को समाहित किया गया है जिसने इसे और आकर्षक बना दिया है। कैलेंडर के प्रत्येक माह में एक क्यूआर कोड दिया गया है, जिसमें उस माह के विशेष अवसरों पर आधारित मुख्यमंत्री के वीडियो संदेश को सुना जा सकता है। इसी के साथ ही नए संदेश और शासन की उपलब्धियों की जानकारी निरंतर मिलती रहेगी। कैलेंडर के प्रत्येक माह के लिए उस महीने का क्यू आर कोड ही एक्टिव रहेगा। इसके साथ ही कैलेंडर के प्रत्येक पेज में छत्तीसगढ़ से जुड़े प्रमुख तथ्य के बारे में भी बताया गया है।
कैलेंडर के प्रत्येक माह में दिखेगी शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की झलक
शासकीय कैलेंडर के जनवरी माह में छत्तीसगढ़ सरकार की श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से अयोध्या और काशी की निःशुल्क यात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं की तस्वीर दिखाई गई है। इस योजना से बड़ी संख्या में प्रदेश के लोगों को प्रभु श्री राम के दर्शन का लाभ मिल रहा है।
इसी तरह फरवरी माह में राजिम कुंभ कल्प के वैभव की तस्वीर को साझा किया गया है। वहीं मार्च माह में 70 लाख माताओं-बहनों की खुशियों को दर्शाती तस्वीर है, जिनके जीवन में महतारी वंदन योजना से बड़ा बदलाव आया है। कैलेण्डर के अप्रैल माह में वनांचल में रहने वाले लोगों के जीवन में तेंदूपत्ता संग्रहण से आए बदलाव की तस्वीर है। शासन ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए पारिश्रमिक दर को 4 हजार रुपए से बढ़ाकर 5 हजार 500 रुपए कर दिया है। मई माह में श्रमिकों के सम्मान में चलाई जा रही वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना की तस्वीर है। इस योजना के माध्यम से श्रमिकों के लिए 5 रुपए में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जून के महीने में स्कूली बच्चों की तस्वीर साझा की गई है। साथ ही छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू किए जाने और 18 स्थानीय भाषाओं में पढ़ाई कराए जाने का भी उल्लेख किया गया है।
इसी तरह जुलाई के महीने में किसानों की समृद्धि के लिए संचालित कृषक उन्नति योजना के बारे में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ के किसान की खुशहाली की तस्वीर को प्रदर्शित किया गया है। अगस्त माह में देश की सुरक्षा में तैनात महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ मुख्यमंत्री की तस्वीर दिखाई गई है। सितंबर माह में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्के घर का सपना पूरा हो रहे खुशहाल हितग्राहियों की तस्वीर है। इन दोनों ही योजनाओं से विशेष पिछड़ी जनजातियों और गरीब परिवारों को आवास मुहैया हो रहा है। अक्टूबर माह में बस्तर संभाग की खुशहाली और बदलती हुई तस्वीर को साझा किया गया है। बस्तर ओलंपिक की इस तस्वीर में तीरंदाजी में हाथ आजमाते युवा अपने सुरक्षित भविष्य का सपना गढ़ रहे हैं। इसी तरह नवंबर माह में धान खरीदी महापर्व के गौरव को दिखाया गया है। वही दिसंबर माह में शासन की नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से दूरस्थ आदिवासी बहुल ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विकास और क्षेत्र में शांति स्थापना के संकल्प को प्रदर्शित किया गया है।
मुख्यमंत्री साय का एलान, पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिवार को मिलेगी 10 लाख रुपए की सहायता, नाम से पत्रकार भवन का होगा निर्माण…
रायपुर। दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिवार को छत्तीसगढ़ सरकार 10 लाख रुपए की सहायता देगी. इसके साथ मुकेश चंद्राकर के नाम से पत्रकार भवन का निर्माण भी किया जाएगा. इस बात का एलान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर जिले के दौर पर रवाना होने से पहले किया.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर जिले में तातापानी संक्रांति परब का शुभारंभ करेंगे. बलरामपुर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण खत्म करने कांग्रेस के आरोपों पर कहा कि कांग्रेस आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रही है. कोर्ट के आदेशानुसार ही हमने आरक्षण लाए हैं. कांग्रेस नहीं चाहती कि पिछड़ा वर्ग को आरक्षण मिले. अगर विधानसभा में विधेयक पारित नहीं होता तो आरक्षण नहीं मिलता.
कांग्रेस का इतिहास आरक्षण के विरोध का
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में कुल 33 जिले है, जिनमें से 16 अधिसूचित क्षेत्र में आते हैं. अधिसूचित क्षेत्र के सभी अध्यक्ष के पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होंगे. वहीं 33 में से 4 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. क्या ये कांग्रेस के नेता संविधान को मानते हैं, उन्होंने कभी पढ़ा है? संविधान के तहत ही आरक्षण की प्रक्रिया हुई है. सभी पदों में पर्याप्त आरक्षण अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए मिला है. कांग्रेस का इतिहास आरक्षण के विरोध का रहा है.
मैनेजर, ठेकेदार और इंजीनियर के खिलाफ FIR दर्ज, 7वीं मंजिल से गिरने के बाद 2 मजदूरों की हुई थी मौत
रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित निर्माणाधीन अविनाश एलिगेंस में हुए हादसे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मृत दो मजदूरों की पीएम रिपोर्ट आने के बाद अविनाश एलिगेंस के प्रोजेक्ट के मैनेजर अजय गौतम, ठेकेदार निशांत साहू, इंजीनियर वेद प्रकाश और एक अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 125(ए), 106(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
पुलिस ने मामले की जांच में पाया कि 11 जनवरी को थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत व्ही.आई.पी. रोड के विशाल नगर स्थित अविनाश एलीगेंस में निर्माणाधीन मकान के 7वें तल के सीलिंग में बाहर के डिजाईन के स्लैब ढलाई के कार्य में 10 मजदूर कार्य कर रहे थे. निर्माण कार्य में आरोपियों की लापरवाही के चलते अकस्मात स्ट्रैकचर का स्लैब भरभरा कर नीचे गिर गया. इस दौरान काम में जुटे 8 मजूदर निचे गिर गए. हादसे में 2 लोग, रहमत बेग और रामदास पण्डो की मौत हो गई. इसपर थाना तेलीबांधा में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया था।
बता दें कि तेलीबांधा स्थित Avinash Elegance में 11 जनवरी को स्लैब और लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से मृत दोनों मजदूरों रहमत बेग खान करहीबाजार बलौदाबाजार और रामदास पंडो बलरामपुर के शव का पीएम कराया गया. ऊंचाई से गिरने और मलबे में दबने से आई चोटों के कारण उनकी मौत हुई. जबकि छह मजदूरों का इलाज अभी जारी है. खबर है कि इसी कॉम्प्लेक्स में 24 अक्टूबर को भी हादसा हुआ था. जिसमें 19 साल की मजदूर युवती कौशिल्या साहू पिता बेनूधर साहू निवासी थरगांव बिलाईगढ़ की छठवें माले से गिरने से मौत हुई थी.
ढाई महीने बाद पुलिस ने 30 दिसंबर को लेबर ठेकेदार के खिलाफ जुर्म दर्ज करके मामले को दबा दिया. वहीं हादसे की जांच शुरू कर चुके हैं. मृतकों के शव गांव ले गए रिश्तेदार, मुआवजे की घोषणा भी इधर कॉम्प्लेक्स निर्माण में लगी कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 12-12 लाख की घोषणा के साथ ही तात्कालिक सहायता राशि भी प्रदान की है. घायलों के समुचित इलाज का खर्च देने का आश्वासन श्रमिकों को दिया है. परिजन दोनों मृतकों के शव गांव ले गए हैं. उन्हें आने-जाने का व्यय एवं अंतिम संस्कार हेतु तात्कालिक सहायता राशि भी प्रदान की गई है.
सेफ्टी बेल्ट-हेलमेट के बगैर चल रहा मजदूर, नहीं थी सुरक्षा जाली
तेलीबांधा पुलिस ने रविवार को पंचनामा व पोस्टमार्टम कार्रवाई के दौरान अन्य मजदूरों व रिश्तेदारों से पूछताछ की. पता चला कि शनिवार को एक दर्जन मजदूर 7वें माले पर स्लैब की ढलाई में लगे थे. उनके सिर पर सुरक्षा कैप व बेल्ट भी नहीं थे. वहीं सुरक्षा के लिए नियमानुसार जाली लगाई जानी चाहिए, वह भी नहीं थी. सूत्रों के मुताबिक स्लैब में लगी पुरानी प्लाई सीमेंट व गिट्टी के घोल का वजन नहीं झेल पाई और वह टूट गई. इसके बाद मलबा नीचे गिरा. लोहे के पाइप वाली चैली में खड़े मजदूर भी नीचे गिरे. पुलिस के मुताबिक तेजराम साहू, कुलेश्वर, विश्वजीत नेताम, हितेश कुमार, कोमल निर्मलकर की हालत स्थित है. निजी अस्पताल में उनका इलाज जारी है. मलबे में दबकर मृत रहमत बेग खान करहीबाजार बलौदाबाजार एवं रामदास पंडो के शव उनके रिश्तेदारों को सौंपे गए हैं.
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व जैसे कई अलग अलग नाम से मनाया जाता हैं। दक्षिण भारत में मनाया जाने वाला पोंगल समृद्धि का प्रतीक है। यह त्योहार प्रकृति और फसल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक माध्यम है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि मकर संक्रांति का त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। मुख्यमंत्री ने शुभकामना देते हुए कहा कि यह ऋतु परिवर्तन का पर्व सभी लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आए।
कांग्रेस ने की जिलाध्यक्षों की घोषणा, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट …
रायपुर। कांग्रेस ने देर रात छत्तीसगढ़ में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है. कांग्रेस पार्टी की पहली सूची में तीन जिलों के नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. यह नियुक्तियां रायगढ़, मुंगेली और बस्तर (ग्रामीण) जिले में की गई है.

सुपर 30 के आनंद कुमार ने दिया छत्तीसगढ़ के युवाओं को सफलता का मंत्र
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव 2024-25 के दूसरे दिन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने युवाओं से चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ में युवाओं की शिक्षा और स्वर्णिम भविष्य के निर्माण के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के युवाओं को प्रेरित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूर्व आईएएस अधिकारी एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का उदाहरण दिया।

आनंद कुमार ने कोंडागांव से एक छात्र के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
युवा महोत्सव में आनंद कुमार ने युवाओं से किए गए संवाद में स्वामी विवेकानंद के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि स्वामी जी कहते थे कि युवाओं में इतनी शक्ति है कि वे असंभव को संभव बना सकते हैं। दृढ़ इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच के साथ कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रबल प्रयास, असीम धैर्य और लगातार मेहनत सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने यह भी कहा, जीवन में सकारात्मक सोच बनाए रखें। यदि आप एक बार संकल्प कर लें, तो सफलता से आपको कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने सोशल मीडिया के महत्व और उससे बचने के तरीकों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया युवाओं के समय को बर्बाद कर सकता है, लेकिन यदि इसे सही दिशा में इस्तेमाल किया जाए तो यह ज्ञान का महत्वपूर्ण साधन भी बन सकता है।
छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव 2025, पद्मश्री अनुज शर्मा की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव 2024-25 के दूसरे दिन रायपुर साइंस कॉलेज मैदान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। रंगारंग कार्यक्रमों से सजे इस आयोजन में छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं, समृद्ध संस्कृति, और आधुनिक संगीत का अनोखा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत आरुग बैंड की शानदार प्रस्तुति से हुई। पद्मश्री अनुज शर्मा और उनकी टीम ने छत्तीसगढ़ी पारंपरिक लोकगीतों और आधुनिक धुनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अनुज शर्मा ने अपने राम भजन “हरि अनन्त, हरि कथा अनन्ता” से समां बांधा। इसके बाद माता-पिता को समर्पित “झन भूलव मां बाप ला” और लोकगीत “छैयाँ भुइयाँ ला छोडके जवईया” जैसे गीतों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। माते रइबे जैसे ददरिया गीतों की सुरीली प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने भी युवा महोत्सव में माइक थामा और अपनी प्रस्तुति से महोत्सव की शोभा बढ़ाई। उन्होंने प्रसिद्ध कवि लक्ष्मण मस्तूरिया के गीतों को अपने अंदाज में प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके गायन ने छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की सादगी और गहराई को प्रदर्शित किया।
दायरा बैंड ने बस्तर की खूबसूरती को जीवंत किया
इसके साथ ही, दायरा बैंड ने अपने गीत “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” और “बैलाडीला बैलाडीला” की प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुंबई के कलाकारों और बस्तर के स्थानीय गायकों का यह प्रदर्शन बस्तर की समृद्ध संस्कृति और अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य को अपने गीतों के माध्यम से जीवंत किया। बैंड ने बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को मुंबई के कलाकारों के साथ बस्तर के स्थानीय कलाकारों का अनूठा संगम देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक कला, और आधुनिक संगीत के अद्भुत मेल ने युवा महोत्सव को एक यादगार आयोजन बना दिया। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक अनुज शर्मा, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

CGPSC घोटाला मामला : CBI ने अब तक 7 लोगों को किया गिरफ्तार, 5 आरोपियों को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया जेल, 15 को होगी सभी की पेशी
रायपुर। CGPSC घोटाला मामले में सीबीआई ने आज 5 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. सभी को 15 जनवरी तक ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजा गया. इस मामले में गिरफ्तार श्रवण कुमार गोयल और टामन सोनवानी की न्यायिक रिमांड खत्म होने पर 15 को पेश होंगे. इसी दिन इन 5 आरोपियों को भी पेश किया जाएगा. इसके बाद सभी की एक ही पेशी डेट चलेगी, क्योंकि सभी की गिरफ्तारी एक ही अपराध में दर्ज FIR में हुई है।
आज सीबीआई ने CGPSC के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के भतीजे नीतेश सोनवानी, साहिल सोनवानी और बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल के बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार को कोर्ट में पेश किया. तत्कालीन डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गणवीर को भी पेश किया गया, जहां सभी को 15 जनवरी तक ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजा गया. बता दें कि टामन सिंह सोनवानी के भतीजे नीतेश सोनवानी का डिप्टी कलेक्टर के पोस्ट पर चयन हुआ है. वहीं साहिल सोनवानी का DSP के पोस्ट पर सलेक्शन हुआ है. इसके अलावा बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल के बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार दोनों का डिप्टी कलेक्टर के पोस्ट पर चयन हुआ है.
बता दें कि डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी समेत कई पदों के लिए साल 2020 से 2022 के दौरान परीक्षा/साक्षात्कार में टामन सोनवानी के रिश्तेदार समेत कुछ VIP लोगों के करीबी रिश्तेदारों के चयन पर सवाल उठे थे. इन्हीं आरोपों के आधार पर सीबीआई ने मामला दर्ज किया था. इस केस की जांच जारी है. इस मामले में सीबीआई अब तक सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और उनके भतीजे नीतेश सोनवानी, साहिल सोनवानी, बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल और उनके बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार को गिरफ्तार कर चुकी है.
ये है पूरा मामला
CGPSC 2019 से 2022 तक की भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद है. ईओडब्ल्यू और अर्जुंदा पुलिस ने भ्रष्टाचार-अनियमितता के आरोप में मामला दर्ज किया है. CGPSC ने 2020 में 175 पदों पर और 2021 में 171 पदों पर परीक्षा ली थी. प्री-एग्जाम 13 फरवरी 2022 को कराया गया. इसमें 2 हजार 565 पास हुए थे. इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को हुई मेंस परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए. इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की सिलेक्शन लिस्ट जारी हुई. आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों समेत कांग्रेसी नेता और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों की नौकरी लगवाई है.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोंडागांव जिले को दी 2 अरब 88 करोड़ 18 लाख रूपए के 168 विकास कार्यों की सौगात
रायपुर। हमारी सरकार ने एक साल पूरे कर लिये हैं और इस एक साल के दौरान हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई गारंटी के अनुरूप हमने हर वर्ग से जुड़े वायदों को पूरा किया है।हम हर महीने महतारी वंदन योजना की राशि माताओं और बहनों के खाते में भेज देते हैं। पहली तारीख को ही जब हमारी माताओं और बहनों के मोबाइल में मैसेज आता है तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। माताओं-बहनों के चेहरे पर आई यह मुस्कान ही हमारे कार्य की सार्थकता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कोंडागांव जिला मुख्यालय में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश भर में हम लगभग 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दे रहे हैं। एक साल में हमारी सरकार ने कोंडागांव जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये और इस पर तेजी से क्रियान्वयन किया है। इसी कड़ी में आज हमने यहां 288 करोड़ रुपए के 168 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया है। इन कार्यों में 208 करोड़ रुपए की राशि के 130 कार्यों का लोकार्पण एवं 80 करोड़ रुपए के 38 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। साथ ही इस मौके पर हम 58 लाख रुपए की राशि के हितग्राहीमूलक कार्यों के चेक और सामग्री भी वितरण कर रहे हैं। इसमें कोंडागांव जिले की 1 लाख 28 हजार माताओं-बहनों को योजना का लाभ मिल रहा है। माताएं-बहनें इस योजना का उपयोग बहुत कुशलता से कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं के बीच लोकप्रिय महतारी वंदन योजना के आने से 5 लाख महिलाओं ने डाकघर में मासिक बचत खाते आरंभ कर दिये हैं। यह केवल डाकघर के आंकड़े हैं। कुछ माताएं-बहनें अपनी राशि बैंक में जमा कर रही हैं। कुछ अपने बच्चों की शिक्षा में निवेश कर रही हैं। साथ ही अपने सपनों को भी पूरा कर रही हैं। यह महिलाओं की आर्थिक आजादी की योजना है। महिलाओं को आर्थिक ताकत देने से समाज का तेजी से विकास होता है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार की कृषि हितैषी नीतियों की वजह से किसान फिर से खेती में लौट आये हैं। इस बार 27 लाख से अधिक किसान भाइयों ने धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। पिछले साल यह आंकड़ा 24 लाख 75 हजार का था। कोंडागांव जिले में अब तक 40 हजार से अधिक किसान भाई अपना धान बेच चुके हैं और अब तक हम 552 करोड़ रुपए का भुगतान कर चुके हैं। हमने कैबिनेट की पहली ही बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किये। लाखों लोगों का मकान का सपना पूरा हुआ।





मुख्यमंत्री ने कहा कि कोंडागांव जिले का विकास हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रहे हैं। दो महीने पहले जब मैं बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में जगदलपुर आय़ा था तो क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने केशकाल घाटी में सड़क के जीर्णोद्धार की माँग रखी। दो महीने के भीतर ही इसका जीर्णोद्धार कराया गया। पहले केशकाल धूलों की घाटी बन गई थी, अब यह पुनः फूलों की घाटी बन गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोंडागांव जिला अपनी शिल्प कला के लिए पूरी दुनिया में विख्यात है। यहां 1300 से अधिक शिल्पकार अपनी अद्वितीय कलाकृतियों का निर्माण करते हैं। इन कलाकृतियों को वैश्विक बाजार से जोड़ने आधुनिक तकनीक आवश्यक हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने इन्हें 3-डी प्रिंटिंग तकनीक से जोड़ने आईआईटी भिलाई के साथ एमओयू किया है। जिला प्रशासन द्वारा यूपीएससी, पीएससी एवं व्यापम जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान की जा रही है। यह बहुत अच्छी पहल है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को जूडो खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया, जो हम सभी के लिए गौरव की बात है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने मुख्य कार्यक्रम स्थल में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत सामग्री, उपकरण एवं चेक वितरित किया। कार्यक्रम के राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत लखपति दीदीयों को पुरस्कृत किया गया और हितग्राहियों को बैंक लिंकेज चेक प्रदान किया। हस्तशिल्प विभाग के स्टॉल में राष्ट्रीय बांस मिशन योजना अंतर्गत शिल्पकारों को बांस शिल्प औजार वितरण किया गया। ग्राम पंचायत बड़े राजपुर को सामुदायिक वनाधिकार पत्रक प्रदाय किया गया।
इस अवसर पर उद्योग प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन, वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, विधायक जगदलपुर किरण देव, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम सहित जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सुकमा जिले में 205 करोड़ रुपए के 137 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
रायपुर। माओवाद एक कैंसर की तरह है। कैंसर को समाप्त करना है तो इसकी जड़ पर प्रहार करना जरूरी होता है। माओवादी बस्तर के कुछ इलाकों में जोंक की तरह चिपक गये थे और यहां के स्थानीय लोगों को डरा-धमका कर शोषण कर रहे थे। ये स्थल उनके सबसे सुरक्षित पनाहगाह थे। हमने माओवादियों की माँद में घुसकर उन पर हमले का निर्णय लिया। हमारे सुरक्षाबलों के जवानों के अदम्य साहस से हमने इन माओवादियों का मुकाबला किया और उनको धूल चटाई। बीते एक साल में विभिन्न मुठभेड़ों में हमारे सुरक्षाबलों ने 230 से अधिक माओवादियों को मार गिराया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के मिनी स्टेडियम में विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जिस पावन भूमि पर भगवान श्रीराम के पुण्य चरणों का स्पर्श हुआ। उस भूमि का मैं सादर अभिनंदन करता हूँ। माओवादी हिंसा ने बस्तर संभाग के साथ ही सुकमा जिले को भी हिंसा की आग में झोंक दिया था। इससे सुकमा जिले का विकास बुरी तरह प्रभावित हुआ था। एक साल में हमारी सरकार ने सुकमा जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये और इस पर तेजी से क्रियान्वयन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी कड़ी में आज हमने यहां 205 करोड़ रुपए के 137 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया है।इन कार्यों में 39 करोड़ रुपए की राशि के 82 कार्यों का लोकार्पण एवं 166 करोड़ रुपए के 55 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इन कार्यों में सबसे महत्वपूर्ण कार्य सुकमा नगरपालिका में 83 करोड़ रुपए की लागत से जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन है। इसके साथ ही 14 करोड़ रुपए की राशि से केरलापाल से पोंगाभेज्जी मार्ग के निर्माण का भूमिपूजन भी हमने किया। उन्होंने कहा कि सुकमा में खेल अधोसंरचना बेहतर हो, इसके लिए 11 करोड़ रुपए की लागत से हम स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने जा रहे हैं। इसका भी हमने आज भूमिपूजन किया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुनियोजित रणनीति के तहत हमने माओवाद प्रभावित इलाकों में कैंपों का विस्तार किया और सुरक्षा का नेटवर्क विस्तृत किया।अब माओवादी बहुत सीमित इलाके में सिमट गये हैं और बौखलाहट में हैं। इसके चलते वे कायराना हरकत कर रहे हैं। माओवादियों द्वारा हमारे जवानों के काफिले पर आईईडी ब्लास्ट की घटना में जो जवान शहीद हुए, वे बस्तर के माटीपुत्र ही थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सुकमा की इस धरती पर हम सब पुनः संकल्प लेते हैं कि माओवाद को जड़ से नष्ट करेंगे। हमारे शहीद जवानों की शहादत का बदला लेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम कैंपों के माध्यम से लोगों को सुरक्षा दिलाने के साथ ही विकास के लिए भी काम कर रहे हैं। इसके लिए हमने कैंप के पांच किमी की परिधि में आने वाले गांवों के विकास के लिए नियद नेल्ला नार योजना आरंभ की जिसके माध्यम से सभी बुनियादी सुविधाएं इन ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जा रही है। जो माओवादी अपने लिए सबसे अच्छे हथियार, संचार के नये उपकरण का इस्तेमाल करते हैं उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों को इतने दहशत में रखा कि यहां के लोग टेलीविजन से भी दूर रहे। माओवादी कमांडर का गांव पूवर्ती विकास के मामले में कई बरस पिछड़ा हुआ था। लोगों ने बिजली नहीं देखी थी, टेलीविजन नहीं देखा। अब पूवर्ती गांव सोलर लाइट से रौशन है। आजादी के 78 साल बाद पहली बार दूरदर्शन लोगों ने देखा। यह लोगों के लिए चमत्कार की तरह था। ग्राम सालातोंग में 78 साल बाद बिजली आई है। बिजली के आने से यहां विकास का उजाला भी तेजी से फैला है। अब यहां के बच्चे अच्छी तरह से पढ़ाई कर पाएंगे। विकास की मुख्य धारा में शामिल हो पाएंगे। लोगों को आवागमन के लिए राहत हो, इसके लिए यहां पर हक्कुम मेल चलाई जा रही है। इन बसों के चलते लोगों का जीवन आसान हो गया है। स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचना आसान हो गया है।इस योजना के माध्यम से पहली बार लोगों के आधार कार्ड बने, आयुष्मान कार्ड बने और किसान क्रेडिट कार्ड भी बने।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से हम सुकमा जिले की 52 हजार 220 माताओं को हर महीने एक हजार रुपए की राशि अंतरित कर रहे हैं। हमारी सरकार ने 6000 से अधिक हितग्राहियों के लिए प्रधानमंत्री आवास की किश्त जारी कर दी है। हमारी सरकार ने तेंदूपत्ता संग्रहण दर 4 हजार रुपए से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रुपए कर दी है और 63 हजार से अधिक हितग्राहियों को अब तक 77 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान कर चुके हैं। बस्तर ओलंपिक में बस्तर संभाग के 1 लाख 65 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें सुकमा जिले से भी बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल हुए। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मन की बात कार्यक्रम में इसकी प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भ्रष्टाचार के सभी मामलों में हमारी सरकार कठोरता से कार्रवाई करेगी। किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर "मावा सुकमा - बदलता सुकमा" कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सुकमा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और नक्सल पुनर्वास योजना के तहत आत्मसमर्पित दो पूर्व नक्सलियों के अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत पर दोनों जोड़ों को सुखद वैवाहिक जीवन हेतु आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री साय की मौजूदगी में दो एमओयू भी किए गए जिसमें पहला एमओयू जिला प्रशासन ने लाइवलीहुड कालेज में कौशल विकास हेतु आईटीसी प्रथम संस्था के साथ किया, जबकि दूसरा एमओयू जिला पंचायत द्वारा वेस्ट मैनजमेंट के लिए बस्तर जिले के एमआरएफ वेस्ट मैनेजमेंट के साथ किया गया। सुकमा की महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की मार्केटिंग हेतु आकांक्षा ब्रांड के नाम से नामकरण किया गया।
सुकमा प्रवास के दौरान समग्र शिक्षा आकार (दिव्यांग) के राहुल पदामी ने मुख्यमंत्री को पेंटिंग भेंट की। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग रघुनाथ नाग और सोडी बीड़े को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। नीट कोचिंग से एमएमबीएस के पढ़ाई के लिए चयनित सिल्की नेताम और गुलशन मुड़ियामी तथा बस्तर ओलंपिक में संभागीय प्रतियोगिता में भाला फेंक में पहला स्थान पाने वाली सुकमा की खिलाड़ी पायल कवासी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में नक्सल पुनर्वास नीति के अंतर्गत नक्सल पीड़ित परिवार के आश्रित पंडा सुनीता, श्रीमती पोडियाम सन्नी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
कार्यक्रम को वन मंत्री श्री केदार ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का प्रयास कर रही है। सुकमा जिला के गठन के बाद से लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं। कार्यक्रम को बस्तर सांसद महेश कश्यप ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग सदस्य दीपिका सोरी, गणमान्य जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे, आयुक्त बस्तर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर सुंदरराज पी सहित जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।




प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया 2025 : छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा आयोजन, 15.66 करोड़ होगी इनाम की राशि, जानिए पूरा शेड्यूल
रायपुर। प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (PGTI) ने 2025 सीजन के पहले आधे हिस्से के लिए एक आकर्षक और रोमांचक शेड्यूल की घोषणा की है. टाटा स्टील PGTI सीजन की शुरुआत 11 फरवरी को टाटा स्टील PGTI प्लेयरस चैंपियनशिप प्रस्तुत की जाएगी जो कोलकाता के टॉलिगंज क्लब में होगी. इसके बाद सीजन के पहले आधे हिस्से में फरवरी से लेकर अप्रैल तक 11 लगातार सप्ताहों में गोल्फ की गजब की प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें कुल ₹15.66 करोड़ की पुरस्कार राशि (भारतीय ओपन को छोड़कर) दी जाएगी.
सीजन के पहले आधे हिस्से की प्रमुख हाइलाइट्स में चार नए इवेंट्स का शामिल होना है:
- छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप (पुरस्कार राशि: ₹1 करोड़, स्थल: फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट, नया रायपुर)
- PGTI इनविटेशनल (पुरस्कार राशि: ₹1.5 करोड़, स्थल: जयपी ग्रीन्स गोल्फ रिजॉर्ट, ग्रेटर नोएडा)
- इंडोरोमा ओपन गोल्फ चैंपियनशिप (पुरस्कार राशि: ₹2 करोड़, स्थल: कलहार ब्लूज एंड ग्रीन्स, अहमदाबाद)
- कैलेंस ओपन (पुरस्कार राशि: ₹1 करोड़, स्थल: दिल्ली एनसीआर)
नए इवेंट्स का आयोजन नई टाइटल स्पॉन्सरशिप के तहत किया जाएगा, जिनमें छत्तीसगढ़ सरकार, इंडोरोमा वेंचर्स (दुनिया के प्रमुख पेट्रोकेमिकल उत्पादक) और कैलेंस (एक एंड-टू-एंड टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग फर्म जो अब रियल एस्टेट में भी कदम रख रही है) शामिल हैं.
PGTI ने अब तक भारत के 16 राज्यों, 2 संघ शासित प्रदेशों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में इवेंट्स आयोजित किए हैं. छत्तीसगढ़ ओपन के आयोजन के साथ, PGTI पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य में कदम रखेगा, जिससे यह भारत के 17 राज्यों में अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करेगा.

कपिल देव – ग्रांट थॉर्नटन इनविटेशनल (पुरस्कार राशि: ₹2 करोड़) तीसरे संस्करण के लिए वापसी करेगा और यह बेंगलुरु के प्रेस्टिज गोल्फशायर क्लब में आयोजित होगा.
तीन अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में DP वर्ल्ड टूर सह-प्रायोजित हीरो भारतीय ओपन (पुरस्कार राशि: USD 2.25 मिलियन) और चैलेंज टूर सह-प्रायोजित कोलकाता चैलेंज और दिल्ली चैलेंज (प्रत्येक में पुरस्कार राशि: USD 300,000) शामिल हैं.
पहले आधे हिस्से में एक और महत्वपूर्ण घोषणा PGTI की नई साझेदारी है, जिसमें स्पोर्ट्स डेवेलपमेंट कंपनी विक्टोरियस एंटरप्राइजेज और उसका ब्रांड विक्टोरियस च्वाइस PGTI के नए टूर पार्टनर के रूप में शामिल हो रहा है.
दूसरी प्रमुख घोषणा PGTI के सेकंड टियर टूर की पुनः शुरुआत है, जो 5 साल बाद PGTI NexGen इवेंट्स के रूप में होगा. 2025 की पहली तिमाही में 3 PGTI NexGen इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक इवेंट की पुरस्कार राशि ₹20 लाख होगी. ये इवेंट्स फिलौर, कपूरथला और गोल्डन ग्रीन्स (गुरुग्राम) में आयोजित होंगे.
पहले आधे हिस्से में कुल पुरस्कार राशि में ₹4.5 करोड़ का इज़ाफा किया गया है, जो पिछले साल के पहले आधे हिस्से की तुलना में अधिक है. इवेंट्स की संख्या भी पिछले सीजन के मुकाबले 9 से बढ़कर 11 हो गई है.
PGTI के अध्यक्ष कपिल देव ने कहा कि हम PGTI में अत्यंत उत्साहित हैं कि हम इस सीजन के पहले आधे हिस्से में अधिक इवेंट्स और उच्च पुरस्कार राशि का ऐलान कर रहे हैं. यह PGTI के मुख्य उद्देश्य के अनुरूप है, जो भारतीय पेशेवर गोल्फरों के लिए अधिकतम खेलने के अवसरों का निर्माण करना है. हम अपने नए टाइटल स्पॉन्सर्स और टूर पार्टनर का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हमारे साथ मिलकर भारतीय गोल्फ को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है. नई साझेदारियां भारतीय गोल्फ के सकारात्मक विकास का संकेत हैं.
डिप्टी सीएम अरुण साव ने छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप के बारे में कहा कि मैं छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने वाले प्रोफेशनल गोल्फ इवेंट के आयोजन में PGTI के साथ जुड़कर खुशी महसूस कर रहा हूं. इस उद्घाटन चैंपियनशिप से छत्तीसगढ़ को एक आकर्षक गोल्फ डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी और इससे राज्य में गोल्फ के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ेगा.
इंडोरोमा के कार्यकारी निदेशक विशाल लोहीया ने कहा कि हम PGTI के साथ साझेदारी करने के लिए गर्व महसूस कर रहे हैं और इस इवेंट को भारतीय गोल्फ के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मानते हैं.
विक्टोरियस च्वाइस के मालिक राहुल मेहता ने कहा कि PGTI के साथ जुड़ना हमारे लिए एक गर्व का विषय है और हम भारतीय गोल्फ के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ साझेदारी करने के लिए उत्साहित हैं.
कैलेंस के CEO अमित गोविल ने कहा कि हम PGTI के कैलेंस ओपन इवेंट को प्रायोजित करने के लिए उत्साहित हैं और भारतीय गोल्फ में उत्कृष्टता और समुदाय की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
नए मेला स्थल में होगा भव्य राजिम कुंभ कल्प का आयोजन, तैयारी को लेकर संभागायुक्त कावरे ने ली अधिकारियों की बैठक
गरियाबंद। राजिम कुंभ कल्प 2025 के आयोजन के संबंध में आज महत्वपूर्ण बैठक राजिम के सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई. बैठक में राजिम विधायक रोहित साहू, रायपुर संभाग आयुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर दीपक अग्रवाल सहित धमतरी महासमुंद और रायपुर सहित गरियाबंद जिले के वरिष्ठ अधिकारी गण शामिल हुए. बैठक में राजिम कुंभ कल्प मेला भव्य तरीके से आयोजित करने विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई. इस बार लगभग 52 एकड़ क्षेत्र में फैले नया मेला स्थल में राजिम कुंभ कल्प का आयोजन किया जाएगा. नया मेला स्थल में मेलार्थियों के लिए सभी सुविधा सुनिश्चित की जाएगी. वहां पर मुख्य मंच बनाए जाएंगे. साथ ही दुकान, विभागीय स्टॉल और मीना बाजार भी लगाए जाएंगे. लोगों की सुविधा के लिए वृहद स्तर पर पार्किंग भी बनाए जाएंगे. इसके अलावा हेलीपैड भी बनाया जाएगा. बैठक में मौजूद.
विधायक साहू, संभाग आयुक्त कावरे और कलेक्टर अग्रवाल ने राजिम कुंभ कल्प की तैयारी के संबंध में समीक्षा करते हुए सभी कार्य जल्द शुरू कर समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए. विधायक साहू ने राजिम कुंभ कल्प मेला को भव्य तरीके से आयोजित करने सभी व्यवस्था अच्छे से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. संभाग आयुक्त कावरे ने रायपुर, महासमुंद, धमतरी सहित गरियाबंद जिले के अधिकारियों को मेला के संबंध में समन्वय कर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए. साथ ही कलेक्टर अग्रवाल ने जिले के अधिकारियों को मेला के संबंध में दिए गए दायित्वों को तत्परता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इस दौरान बैठक में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, उप संचालक संस्कृति और पुरातत्व विभाग प्रतापचंद पारख सहित वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे.

मेला स्थल को जोड़ने बनेंगी सड़क – बैठक में संभाग आयुक्त कावरे ने बताया कि राजिम मेला 12 से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी. गंगा आरती स्थल से नए मेला स्थल तक नदी किनारे कनेक्टिंग रोड का निर्माण किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं के आने-जाने में आसानी होगी. इसके लिए उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए. साथ ही घाट निर्माण, मरम्मत और आसपास साफ सफाई भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
संत समागम और गंगा आरती होगा पुराने स्थल में
बैठक में बताया गया कि पुराने स्थल में केवल संत समागम और गंगा आरती का आयोजन होगा. इसके अलावा सभी आयोजन और गतिविधियां नए मेला स्थल में आयोजित की जाएगी. पुराने स्थल पर कोई भी अस्थाई दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी. सभी अस्थाई दुकान नई जगह पर लगाई जाएगी. संभाग आयुक्त कावरे ने नए स्थल पर लगने वाले मीना बाजार और पार्किंग स्थल के लिए टेंडर प्रक्रिया के लिए जरूरी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि दुकानों का आबंटन एसडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित के द्वारा की जाएगी. इसके लिए भी तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए.

विभागों को सौंप गए दयित्व-
राजिम कुंभ कल्प की तैयारी के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पेयजल आपूर्ति, अस्थाई शौचालय निर्माण, पाइपलाइन और पानी टंकी की तैयारी समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए. साथ ही स्वास्थ्य विभाग को अस्थाई अस्पताल सहित पर्याप्त मात्रा में एंबुलेंस और अन्य मेडिकल सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. इसी प्रकार विद्युत विभाग को लाइटिंग की व्यवस्था, पुलों पर लाइटिंग के साथ सजावट, मेला स्थल में टावर लाइट और पार्किंग स्थल में लाइट आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए गए. वन विभाग को बांस बल्ली की व्यवस्था, जलाऊ लकड़ी, साधुओं के लिए कुटिया निर्माण के लिए घास की व्यवस्था के निर्देश दिए गए. खाद्य विभाग को नया मेला स्थल में पर्याप्त संख्या में दाल भात केंद्र खोलने खोलने के निर्देश दिए गए. पुलिस विभाग को सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड आदि की व्यवस्था के लिए निर्देश दिए गए. नगरीय प्रशासन विभाग को साफ सफाई, कचरा निष्पादन, डस्टबिन की पर्याप्त संख्या सहित मंदिर और धार्मिक स्थलों का रंग रोगन और साफ सफाई के निर्देश दिए गए.

जहां कभी गोलियों की गूंज थी, वहां अब सुनाई देता है विकास का शंखनाद - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर। माओवादी खून खराबे और आतंक के पक्षधर हैं, हम विकास और सद्भाव के लिए काम कर रहे हैं। अब बस्तर की तस्वीर तेजी से बदल रही है। जहां कभी गोलियों की गूंज थी, वहां अब विकास का शंखनाद सुनाई देता है। जहां कभी बेकारी और लाचारी थी, वहीं इस जिले के ग्रामीण युवाओं को उच्च शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। हम माओवाद को जड़ से खत्म करके ही दम लेंगे। हमारे शहीद जवानों की शहादत बेकार नहीं जाने देंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल बचेली में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपनों को साकार करने के लिए हम विजन 2047 छत्तीसगढ़ के अंतर्गत विकासशील छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल, बड़े बचेली में हमने 160 करोड़ रूपये के 501 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया है। इनमें 49 करोड़ रूपये के 367 कार्यों का लोकार्पण और 112 करोड़ रूपये के 134 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। साथ ही इस मौके पर हमने 114 करोड़ रूपये के हितग्राही मूलक कार्यों का चेक और सामग्री का वितरण भी कर रहे हैं। आज जिन बड़े विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ है, उनमें गीदम ब्लाक के छिन्दनार से बड़ेकरका मार्ग पर 33 करोड़ रूपये का पुल, जिले के सभी विकासखंडों में एक करोड़ रूपये से बने पुल-पुलिया, गीदम, कुआकोंडा, कटेकल्याण मार्ग का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण शामिल है। इसके अलावा मोर मकान-मोर आवास के अंतर्गत सवा सात करोड़ रूपये की लागत से 321 हितग्राहियों के लिए बने पक्के मकानों की चाबी भी हमने सौंपी है। जलावर्धन और जलशोधन संयंत्र स्थापना के लिए किरंदुल में करीब 45 करोड़ और बारसूर में 15 करोड़, दंतेवाड़ा में अंतरराज्यीय बस स्टैंड और दंतेवाड़ा जिले के सभी विकासखंडों में आश्रम भवन निर्माण कार्यों के लिए हमने अभी भूमिपूजन किया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आप सबको पता है कि हमारी सरकार ने सुशासन के एक साल पूरे कर लिये हैं। इस एक साल के दौरान मोदी की गारंटी को हमने पूरी गारंटी के साथ पूरा किया है। हमारी सरकार ने पहली बार बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जिसमें करीब 1 लाख 65 हजार लोगों ने भाग लिया। इस आयोजन की सराहना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में भी की। हमारी सरकार गांव-गरीब और किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को हमारी सरकार 4 हजार रुपए से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रुपए प्रति मानक बोरा दे रही है। इससे वनवासियों के जीवन स्तर में बदलाव दिखने लगा है। नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत जिले के चिन्हित सभी 765 किसानों को 48 लाख रूपये का पावर स्प्रेयर, 1 करोड़ 70 लाख रूपये की लागत से पॉवर ट्रिलर जल्द ही वितरण करने की तैयारी कृषि विभाग ने की है। नियद नेल्लानार योजना के तहत 1200 परिवारों को निःशुल्क मोबाइल फोन का वितरण किया जा रहा है। इससे दूरस्थ अंचल के ग्रामीण मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। सुदूर अंचल के क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए जन सुविधा एक्सप्रेस अभियान के तहत करीब 4 करोड़ रूपये की लागत से 37 वाहन महिला समूहों और युवा संगठनों के माध्यम से संचालित हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यहां माता-बहनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति है। यह इस बात का प्रमाण है कि इनके खाते में हर महीने एक-एक हजार रूपये सांय-सांय जा रहा है। अभी हाल ही में हमने इस साल के पहले दिन ही माता-बहनों के खाते में रूपये जमा कराया। इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिला है।


मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार गांव-गरीब और किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय के विकास का जो सपना देखा था। उसे हम सब मिलकर पूरा करने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि कोई भी भारतीय खुले आसमान के नीचे नहीं सोएगा। हर नागरिक का पक्का मकान होगा। इसी कड़ी में हमारी सरकार बनते ही हमने 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 3 लाख 88 हजार आवासों की स्वीकृति पुनः प्रदान की है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने आवास प्लस का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2024 में बहुत से लोग आवास योजना के लाभान्वित होने से वंचित हुए थे इसके साथ ही वाहन, आय और भूमि संबंधी अन्य संसाधनों होने के साथ ही वे आवास योजना के दायरे से बाहर में थे उनके लिए आवास प्लस योजना के तहत सर्वे कार्य प्रारंभ किया गया हैं। और शीघ्र ही उन्हें सूची में जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि वहीं 2.5 एकड़ सिंचित एवं 5 एकड़ असिंचित भूमि वाले किसान भी आवास योजना के लाभार्थी होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई संसाधन और सड़कों के रखरखाव पर फोकस करते हुए अंतिम छोर के व्यक्ति तक सुशासन पहुंचाने प्रतिबद्ध है।



उन्होंने कहा कि दन्तेवाड़ा जिला खनिज सम्पदा और जैविक कृषि में अग्रणी जिला है। अतः क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु राज्य शासन प्रतिबद्ध है। शीघ्र ही जिले में वन्य प्राणी के संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से ’’जू पार्क” (चिड़ियाघर ) का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अलावा जैविक कृषि को महत्व देने के लिए सभी लेम्पस और राशन दुकानों में जैविक खाद उपलब्ध किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने दान-पुण्य के महापर्व छेरछेरा और मकर संक्रांति की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
वनमंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में कहा कि सरकार के एक वर्ष के नेतृत्व में दन्तेवाड़ा जिला प्रगति के पथ पर अग्रसर है। जिले में कई योजनाएं संचालित किए जा रही है जो राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मिसाल साबित होगी। आमसभा में सांसद बस्तर महेश कश्यप एवं क्षेत्र के विधायक चैतराम अटामी द्वारा भी जिले के विकास कार्यो पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसपी गौरव राय, डीएफओ सागर जाधव तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
राजधानी में 15 जनवरी से शुरू होगा राडा का 8वां ऑटो एक्सपो, चारों सेग्मेंट के व्हीकल्स व स्पेयर पार्ट्स के लगेंगे 200 स्टॉल, हर दिन होंगी न्यू लांचिंग
रायपुर। रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसियेशन (राडा) द्वारा इस वर्ष 15 जनवरी से 15 फरवरी तक सांइस कालेज मैदान में ऑटो एक्सपो 2025 का आयोजन किया गया है. राडा का यह 8 वां ऑटो एक्सपो है. किसी रीजनल एसोसिएशन के द्वारा आयोजित किये जाने वाला यह एक्सपो अब पूरे भारत का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो बन चुका है. बड़ी बात ये है कि एक माह की अवधि के लिए यह इवेंट होना भी अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. छत्तीसगढ़ सरकार ने एक्सपो अवधि के दौरान सभी प्रकार के वाहनों पर आजीवन रोड टैक्स पर 50 प्रतिशत की छूट पहले से दे रखी है और इस बार भी यह छूट दी गई है. सरकार के इस सहयोग से ऑटोमोबाइल डीलरों में काफी उत्साह है. एक्सपो का उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रित कर रहे हैं. पिछले एक्सपो में 10 हजार व्हीकल्स बिके थे इस बार 20 हजार व्हीकल्स बिक्री की उम्मीद है.
रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसियेशन (राडा) के अध्यक्ष रविन्द्र भसीन, उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी, सचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंघानिया ने पत्रकारवार्ता में छत्तीसगढ़ सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होने ऑटो एक्सपो के दौरान पूरे एक माह सभी प्रकार के वाहनों पर आजीवन रोड टैक्स पर 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की है. राडा ने पूरे प्रदेश के आटोमोबाइल्स डीलर को एक्सपो में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है और वे शामिल हो भी रहे हैं जिससे इस छूट का लाभ प्रदेश भर के कस्टमर को मिलेगा.
अब यदि इस छूट से फायदे की बात करें तो व्हीकल की कीमत पर फोर व्हीलर में लगभग 5 फीसदी, टू व्हीलर में 4 फीसदी और कमर्शियल में 5 फीसदी तक लाभ कस्टमर को मिलता है. जो एक बड़ी बचत होती है. इससे डीलर्स को जहां व्हीकल की अच्छी बिक्री मिल जाती है, सरकार को राजस्व और कस्टमर को बचत. पिछले आटो एक्सपो में 10 हजार व्हीकल्स बिके थे तब सरकार को रोड टैक्स के माध्यम से 300 फीसदी का फायदा हुआ था वहीं जीएसटी में 500 फीसदी का ग्रोथ मिला था. इस साल उम्मीद हैं कि 20 हजार व्हीकल्स की बिक्री होगी तब सरकार को भी अधिक फायदा होगा और जीएसटी भी अधिक मिलेगा. डीलर्स व कस्टमर दोनों के लिए लाभकारी होगा.
इन 4 सेग्मेंट्स के होंगे व्हीकल्स
उन्होने बताया कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न श्रेणियों के 200 से अधिक स्टॉल एक्सपो में लगाए जाएंगे. लगभग सभी कंपनियों के डीलर्स टू व्हीलर, कार, कमर्शियल व्हीकल, ट्रैक्टर सेग्मेंट लेकर मौजूद रहेंगे. इसके अलावा ऑटोमोबाइल इक्विमेंट्स, यूज्ड कारों की बिक्री व प्रदर्शन भी उपलब्ध होंगे. टायर ट्यूब बैटरी लुब्रिकेंट्स पार्टस कंपनियां भी शामिल रहेंगी. फाइनेंस के लिए बैंकिंग स्टाल भी रहेंगे. डीलर्स एक्सपो फेयर के रूप में अपनी ओर से छूट ऑफर या उपहार भी दे सकते हैं. एक्सपो में परिवहन विभाग अपने स्टाल के माध्यम से लाइसेंस बनाने की सुविधा प्रदान करने के साथ रोड सेफ्टी के लिए जानकारियां भी प्रदान करेंगी. कई बड़े ब्रांड्स अपनी न्यू टेक्नोलॉजी वाले व्हीकल्स का शोकेस भी करेंगे.
एक्सपो में पहुंचने वालो को हर दिन नयापन लगेगा जब न्यू लांचिंग, फैशन शो,फेमस बैंड, डांस ग्रुप, बबल आर्टिस्ट और सेलिब्रिटी फरफार्म करेंगे. इसके अलावा स्टंट शो, क्वीज कांटेस्ट, फायर शो, फूड कोर्ट भी मुख्य आकर्षण होंगे. कह सकते हैं यह एकस्पो किफायती व्हीकल्स के साथ एक कम्पलीट फैमिली एंटरटेनमेंट हैं. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) व छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का विशेष सहयोग ऑटो एक्सपो के आयोजन में मिला है. पत्रकारवार्ता के दौरान सभी राडा मेंबर्स व डीलर्स भी उपस्थित रहे.
बलौदाबाजार हिंसा मामला : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट से झटका, न्यायालय ने 14 दिन की रिमांड पर भेजा जेल, MLA बोले- जरूर न्याय मिलेगा
रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है. रिमांड अवधि पूरी होने पर आज देवेंद्र यादव को कोर्ट में पेश किया गया. जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने विधायक देवेंद्र को 14 दिनों के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
कोर्ट के फैसले के बाद देवेंद्र यादव ने कहा कि “संविधान और कानून पर भरोसा है. कोर्ट से जरूर न्याय मिलेगा.” वहीं प्रेमप्रकाश पाण्डेय की याचिका पर कहा कि “मैं जेल में हूं बहुत सी जानकारी नहीं मिल पाती मेरे वकील केस देख रहें हैं. मुझे संविधान पर भरोसा है न्याय मिलेगा.”
17 अगस्त से जेल में बंद हैं देवेंद्र यादव
15 और 16 मई की दरमियानी रात कुछ असामाजिक तत्वों ने गिरौधपुरी धाम में सतनामी समाज के धार्मिक स्थल के पूज्य जैतखाम में तोड़फोड़ की थी. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस की इस कार्रवाई से समाज के लोग असंतुष्ट थे और न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे. इस बीच गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच की घोषणा की. वहीं जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में हजारों लोग कलेक्ट्रेट के पास एकत्र हुए और जमकर हंगामा किया. जहां प्रदर्शन हिंसक हो गया.
जिसके बाद उपद्रवियों ने तांडव मचाते हुए कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव को आरोपी बनाया था. विधायक देवेंद्र यादव पर आरोप है कि उन्होंने बलौदाबाजार में भीड़ को हिंसा के लिए उकसाया. उन्हें 17 अगस्त 2024 को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद से उनकी न्यायिक रिमांड लगातार बढ़ाई गई और वे वर्तमान में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं.
छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की बड़ी उपलब्धि: प्रभतेज सिंह भाटिया बने BCCI के नए कोषाध्यक्ष
रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) के पूर्व अध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया को BCCI का नया कोषाध्यक्ष चुना गया है। वह इस पद पर आशीष शेलार की जगह लेंगे। बीसीसीआई द्वारा बुलाई गई स्पेशल जनरल मीटिंग के दौरान प्रभतेज सिंह भाटिया की कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की पुष्टि की गई है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के लिए मील का पत्थर साबित होगी, क्योंकि यह पहली बार है जब संघ का कोई प्रतिनिधि BCCI में इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभाएगा।

बता दें कि BCCI के पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष शेलार ने महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री पद मिलने के बाद कोषाध्यक्ष पद छोड़ दिया था। BCCI के नियमों के मुताबिक, बोर्ड का कोई भी पद खाली होने के 45 दिनों के भीतर उस पर नई नियुक्ति होनी अनिवार्य है। लिहाजा, शेलार के पद छोड़ने के बाद प्रभतेज सिंह भाटिया ने कोषाध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया था, जिन्हें आज मुंबई में आयोजित BCCI की स्पेशल जनरल मीटिंग में निर्विरोध नया कोषाध्यक्ष चुन लिया गया।
कौन हैं प्रभतेज सिंह भाटिया?

गौरतलब है कि 1991 में रायपुर में जन्मे प्रभतेज सिंह भाटिया छत्तीसगढ़ के दिग्गज उद्योगपति और समाजसेवी बलदेव सिंह भाटिया के बेटे हैं। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून और राज्य क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। प्रभतेज के पिता बलदेव सिंह भी छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) के अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रभतेज सिंह भाटिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शिमला से पूरी की। इसके बाद उन्होंने यूनाइटेड किंगडम स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में फाइनेंस का कोर्स किया। उनके शैक्षिक और नेतृत्व कौशल ने उन्हें क्रिकेट प्रशासन में एक प्रभावी व्यक्ति के रूप में स्थापित किया है।
प्रभतेज सिंह भाटिया का कार्यकाल
प्रभतेज सिंह भाटिया अगले 3 साल तक अपने पद बने रहेंगे और फिर से चुनाव लड़ने के पात्र होंगे। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, प्रत्येक अधिकारी का कार्यकाल तीन वर्षों का होता है और वे लगातार तीन बार इस पद पर रह सकते हैं। प्रत्येक कार्यकाल के बीच तीन वर्षों का अनिवार्य कूलिंग-ऑफ पीरियड भी होता है।
देवजीत सैकिया बने नए सचिव

BCCI की स्पेशल जनरल मीटिंग में पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज देवजीत सैकिया को बोर्ड का नया सचिव नियुक्त किया गया है। वह ICC के नए चेयरमैन का पद संभालने के बाद BCCI सचिव पद छोड़ने वाले जय शाह की जगह लेंगे।
हसदेव नदी के किनारे मिला 28 करोड़ साल पुराना समुद्री जीवाश्म, इतिहास और पुरातत्व में रुचि रखने वालों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना मनेंद्रगढ़ …
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिला अब इतिहास, पुरातत्व और प्रकृति प्रेमियों के लिए नया आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है. यहां हसदेव नदी के किनारे 28 करोड़ साल पुराना समुद्री जीवाश्म मिला है. प्रदेश सरकार इसे एक मैरीन फॉसिल्स पार्क के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रही है. यह पार्क न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे एशिया का गौरव बनने वाला है.
