प्रदेश / छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, चीफ सेकरेट्री आखिरी कैबिनेट की बैठक में कर रहे शिरकत

रायपुर।  कैबिनेट की बैठक शुरू हो गयी है। इस बैठक में कई अहम फैसले लिये जाने वाले हैं। खास बात ये भी है कि आज बतौर मुख्य सचिव अमिताभ जैन का आखिरी दिन है, लिहाजा आज कैबिनेट की बैठक में उन्हें विदाई भी दी जानी है। कैबिनेट की बैठक में नये चीफ सिकरेट्री के स्वागत की भी अटकलें थी, लेकिन फिलहाल अभी सस्पेंस बना हुआ है।

मानसून सत्र के दौरान पेश किये जाने वाले विधेयक पर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। इसके अलावे खाद बीच की उपलब्धता सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी।