प्रदेश / छत्तीसगढ़

IAS यशवंत कुमार को सौंपा गया सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार (IAS 2007) को खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसका आदेश सचिव मुकेश कुमार बंसल द्वारा राज्यपाल के नाम से और उनके निर्देशानुसार जारी किया गया है। आदेश के तहत हिमशिखर गुप्ता (IAS 2007) को इस विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। हालांकि, वे अपने अन्य दायित्वों जैसे सचिव, श्रम विभाग और सचिव, गृह एवं जेल विभाग के कार्यभार पर पूर्ववत बने रहेंगे।

देखें आदेश