भाजपा ने धमतरी जिले की कार्यकारिणी की घोषित
धमतरी/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने धमतरी जिले के लिए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के अनुमोदन पर यह सूची जारी की गई। जिला अध्यक्ष प्रकाश बैंस ने इस बार जंबो कार्यकारिणी का गठन किया है, जिसमें विविध वर्गों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। घोषित सूची के अनुसार, कार्यकारिणी में 1 जिला अध्यक्ष, 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री और 1 कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।
भाजपा के इस नए संगठनात्मक विस्तार को आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। सभी नियुक्ति स्थानीय स्तर पर संतुलन बनाए रखते हुए की गई है। कार्यकारिणी में युवाओं, महिलाओं और अनुभवी नेताओं को जगह देकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में यह कदम माना जा रहा है।
