छत्तीसगढ़ राज्योत्सव को लेकर गाइडलाइन जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव) 2025 के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सभी जिला कलेक्टरों, विभागाध्यक्षों और संभागायुक्तों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस वर्ष भी राज्योत्सव का आयोजन रायपुर के अलावा सभी जिला मुख्यालयों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम (2 से 4 नवंबर 2025) के रूप में किया जाएगा।
जारी आदेश के अनुसार, राज्योत्सव का थीम “25 वर्षों की विकास यात्रा (Journey of 25 Years)” रहेगा। इस थीम के तहत राज्य के सभी जिलों में विभागीय उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
देखें आदेश

