प्रदेश / छत्तीसगढ़

वेदांता पावर प्लांट हादसे पर गरमाई सियासत, युवा कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता पावर प्लांट हादसे पर सियासत तेज हो गई है। युवा कांग्रेस ने आज फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट जारी करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होने प्लांट के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है और पूरे प्रदेश के पावर प्लांट का सेफ्टी ऑडिट कराने की मांग की है।

PC में किया बड़ा दावा

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और कुनकुरी नगर पालिका अध्यक्ष विनयशील गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि हादसे की जांच में चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। पावर प्लांट के क्रियान्वयन में लापरवाही बरती गई और मामले की FIR आज तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई।

आरोप लगाते हुए उठाए सवाल

वहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले को रफा दफा करने की कार्रवाई चल रही है। हादसे के 10 दिन पहले प्लांट में शॉर्ट शटडाउन हुआ था। शॉर्ट शटडाउन के बाद उद्योग विभाग से परमिशन लेनी पड़ती है, तो क्या परमिशन ली गई थी?

सभी पावर प्लांट के सेफ्टी ऑडिट कराने की मांग

इसी के साथ ही उन्होंने मांग की है कि छत्तीसगढ़ में जितने भी पॉवर प्लांट है उनकी सेफ्टी ऑडिट कराई जाए। वहीं उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या मुआवजा देकर ही मामला खत्म कर दिया जाएगा? अगर FIR सार्वजनिक नहीं की जाएगी और कड़ी धाराएं नहीं लगाई गई, तो युवा कांग्रेस सक्ति जिले से रायपुर तक प्रदर्शन करेगी।