अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 2 हाईवा समेत 6 वाहन जब्त
कोरिया। छत्तीसगढ़ में इन दिनों अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 4 मई से 10 मई के बीच खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाते हुए पटना, बैकुंठपुर और शिवपुर-चरचा थाना क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान 2 हाईवा, 3 ट्रैक्टर और 1 मिनी ट्रक को जब्त किया गया।
खनिज विभाग की टीम ने गश्त के दौरान पाया कि उक्त वाहनों में अवैध रूप से कोयला, ईंट और गिट्टी का परिवहन किया जा रहा था। इसके बाद सभी वाहनों को मौके पर ही जब्त कर थाना बैकुंठपुर, चरचा और पटना की अभिरक्षा में रखा गया है।
जब्त किए गए वाहनों की जानकारी
सीजी 16 ए 2435.मिनी ट्रक, मालिक प्रदीप यादव, सीजी 16 सीजी 6738. ट्रैक्टर मालिक ओम कैलाश, सीजी 15 ए सी 3349. ट्रैक्टर मालिक शिव कुमार, सीजी 16 सीआर 2013, ट्रेक्टर मालिक राधे सिंहए सीजी 10 ए एम 7044 तथा सीजी 10 ए एम 5428 दोनो हाइवा मालिक मेसर्स श्री राम कंस्ट्रक्शन के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की धारा 71 तथा खान एवं खनिज विकास एवं विनियमनद्ध अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23;खद्ध के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के लिए नियमित निरीक्षण एवं कार्रवाई जारी रहेगी।