छत्तीसगढ़ में मंत्रालय संवर्ग के उप-अवर सचिवों का तबादला
छत्तीसगढ़ |
01-Jul-2024
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। यह सभी उप सचिव और अवर सचिव स्तर के अफसर हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय संवर्ग के अफसरों का तबादला किया है।
नीलम टोप्पो अब संसदीय कार्य विभाग के उप सचिव होंगे। 30 जून को रिटायर हुए अवर सचिव गृह मनोज श्रीवास्तव के स्थान पर डीएस ध्रुर्वे को पदस्थ किया गया है।