रायपुर के अरनव अरोरा ने IIT रुड़की से हासिल किया गोल्ड मेडल, बेस्ट थीसिस का मिला अवार्ड, अब पीएचडी के लिए जाएंगे कैलिफोर्निया …
बता दें कि अरनव ने 2023-24 सत्र में आईआईटी रुड़की से अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की। उनकी मेहनत और उत्कृष्टता के कारण उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, उनकी थीसिस को भी बेस्ट थीसिस का विशेष अवॉर्ड मिला है। अर्नव का कहना है कि यह उनकी कड़ी मेहनत और परिवार के समर्थन का परिणाम है। अरनव ने बताया कि उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई के लिए कैलिफोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक) में एप्लाइड फिजिक्स में पीएचडी के लिए स्कालरशिप प्रोग्राम से एडमिशन प्राप्त किया है। यह अमेरिका के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है और अरनव वहां अगले पांच साल तक अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे। अरनव का परिवार रायपुर के सिविल लाइंस में रहता है। उनके पिता मनिष अरोरा एक प्रतिष्ठित बिजनेसमैन हैं और मां स्वाति, गृहिणी हैं। अरनव की इस उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके माता-पिता का कहना है कि अरनव बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थे और उन्होंने हमेशा अपने लक्ष्यों को पाने के लिए कड़ी मेहनत की है।पीएचडी के लिए USA जाएंगे अरनव

प्रतिष्ठित बिजनेसमैन हैं अरनव के पिता