कर्नाटक में छत्तीसगढ़ के मछुआरे की हुई मौत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर हवाई जहाज से लाया गया शव, परिजनों ने जताया आभार

हवाई जहाज से लाया गया शव
मंगलुरु थाना साउथ पुलिस स्टेशन, जिला दक्षिण कन्नड़ में संजय की मृत्यु के बाद उनका शव को हवाई जहाज के माध्यम से कल शाम रांची लाया गया. इसके बाद “1099 मुक्तांजलि” शव वाहन की मदद से मृतक संजय का शव उनके घर आज सुबह 5 बजे सूंडरु पहुंचाया गया.
मुख्यमंत्री साय के प्रयासों से मिला परिजनों को सहारा
इस कठिन समय में मुख्यमंत्री साय की मदद से परिजनों को संबल मिला. जिला प्रशासन की तत्परता और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए परिजनों ने आभार व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस पहल से साबित होता है कि वे हर नागरिक के दुख-दर्द में सहभागी बनने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर हैं.