Vivo ला रहा है भारत का सबसे पतला क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले फोन, Flipkart पर Vivo T4R 5G की एंट्री
Vivo : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo अपनी T4 सीरीज के तहत एक और धमाकेदार डिवाइस Vivo T4R 5G भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले ही यह स्मार्टफोन Flipkart पर लिस्ट हो चुका है और इसका डेडिकेटेड लैंडिंग पेज भी लाइव हो गया है, जिससे इसके डिजाइन और कुछ अहम फीचर्स की झलक मिल रही है।
Vivo T4R 5G में क्या है खास?
-
भारत का सबसे पतला क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले होने का दावा
-
T4 सीरीज का हिस्सा, जिसमें पहले से Vivo T4, T4x, T4 Ultra और T4 Lite शामिल हैं
-
फोन के कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन प्रीमियम लुक वाला, फ्लैट फ्रेम और ग्लॉसी फिनिश के साथ
-
फिलहाल स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं, लेकिन डिजाइन से साफ है कि यह मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम फील देगा
Flipkart पर लॉन्चिंग की तैयारी
Vivo T4R 5G का लैंडिंग पेज Flipkart पर लाइव है, जिससे यह साफ है कि यह फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक्सक्लूसिव रूप से उपलब्ध हो सकता है। लॉन्च डेट और कीमत की घोषणा जल्द ही किए जाने की उम्मीद है।
क्या उम्मीद की जा रही है:
-
दमदार प्रोसेसर और 5G कनेक्टिविटी
-
हाई रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले
-
फास्ट चार्जिंग के साथ बड़ी बैटरी
-
AI बेस्ड कैमरा फीचर्स