टेक्नोलॉजी

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ 31 जुलाई को लॉन्च होगा OnePlus N6x

OnePlus N6x  : वनप्लस जल्द ही भारत में अपनी N-सीरीज के तहत नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने टीजर जारी करते हुए दावा किया है कि यह स्मार्टफोन सिंगल चार्ज में 2.5 दिन तक की बैटरी लाइफ देगा।

7,000mAh की बड़ी बैटरी

OnePlus ने पुष्टि की है कि OnePlus N6x में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन लंबे समय तक वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतर बैकअप देने का दावा करता है।

मिलेगा 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले

कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। इससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और ऐप्स का उपयोग पहले की तुलना में ज्यादा स्मूद अनुभव देगा।

OnePlus N6x लॉन्च डेट

वनप्लस के अनुसार OnePlus N6x को 31 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Amazon India के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

संभावित फीचर्स

हालांकि कंपनी ने अभी प्रोसेसर, कैमरा, रैम, स्टोरेज और कीमत जैसी जानकारियों का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि लॉन्च इवेंट के दौरान इन सभी स्पेसिफिकेशंस और कीमत की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।