15000mAh बैटरी और कूलिंग फैन के साथ आ रहा है Realme का नया स्मार्टफोन
Realme : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme अपने फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आ रही है। कंपनी ‘Realme 828 Fan Festival’ के मौके पर 27 अगस्त को एक नया स्मार्टफोन पेश करने जा रही है, जिसमें 15,000mAh की विशालकाय बैटरी होगी। यह अब तक के सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स में से एक हो सकता है।
क्या है इस फोन की खासियत? इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार बैटरी है, जो कई दिनों तक चल सकती है। कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसके डिजाइन से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां टीज की हैं। इस फोन में बिल्ट-इन कूलिंग फैन दिया जाएगा, जो हैवी यूज के दौरान फोन को गर्म होने से बचाएगा। यह फीचर खासतौर पर गेमर्स और मल्टीटास्किंग करने वालों के लिए फायदेमंद होगा।
डिजाइन और संभावित उपलब्धता टीजर में फोन के बैक पैनल के दूसरे कलर ऑप्शन की झलक भी दिखाई गई है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह फोन एक कॉन्सेप्ट डिवाइस होगा या फिर इसे आम ग्राहकों के लिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कई लीक्स और यह फिलहाल एक प्रोटोटाइप हो सकता है, जिसका उद्देश्य कंपनी की बैटरी और कूलिंग टेक्नोलॉजी को दिखाना है।
Realme का यह कदम स्मार्टफोन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव ला सकता है, क्योंकि यह बैटरी लाइफ और थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक नया मानक स्थापित कर सकता है।