Vivo X300 Series : 200MP कैमरा और दमदार प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च
Vivo X300 Series : स्मार्टफोन ब्रांड वीवो अपने कैमरा-केंद्रित फ्लैगशिप डिवाइस के लिए जाना जाता है। कंपनी अब अपनी नई Vivo X300 Series लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज में इस बार बड़ा कैमरा अपग्रेड और पावरफुल प्रोसेसर देखने को मिलेगा।
क्या होगा खास Vivo X300 में?
Vivo X300 सीरीज के तहत दो नए मॉडल लॉन्च किए जा सकते हैं। इनमें MediaTek 9500 चिपसेट दिया जा सकता है, जिससे यह प्रीमियम फ्लैगशिप फोन और भी दमदार हो जाएगा। पिछली बार कंपनी ने X200, X200 Pro और X200 Pro Mini लॉन्च किए थे, लेकिन इस बार केवल दो मॉडल आने की उम्मीद है।
200MP कैमरा का कमाल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo X300 सीरीज में 200-मेगापिक्सल Samsung सेंसर और 50-मेगापिक्सल Sony LYT828 सेंसर मिलने की संभावना है। साथ ही इसमें V1 और V3 Plus इमेजिंग चिप्स भी दिए जा सकते हैं, जो कम रोशनी में शानदार फोटोग्राफी अनुभव देंगे।
कीमत कितनी हो सकती है?
भारत में Vivo X200 की शुरुआती कीमत 65,999 रुपये थी। हार्डवेयर और कैमरा अपग्रेड को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि Vivo X300 की शुरुआती कीमत करीब 70,000 रुपये तक हो सकती है।