iPhone 17 Pro Max में मिलेंगे 5 बड़े अपग्रेड, कैमरा से लेकर बैटरी तक सब होगा शानदार
iPhone 17 Pro Max : एप्पल के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 17 Pro Max को लेकर बाजार में अभी से चर्चाएं तेज हो गई हैं। लीक हुई यह फोन कई बड़े बदलावों और अपग्रेड्स के साथ आएगा, जो इसे एक क्रांतिकारी डिवाइस बना सकते हैं। कैमरा से लेकर बैटरी और डिजाइन तक, एप्पल इस बार यूजर्स को एक नया अनुभव देने की तैयारी में है। आइए जानते हैं क्या हैं वे 5 बड़े अपग्रेड जो iPhone 17 Pro Max में देखने को मिल सकते हैं।
1. 48MP टेलीफोटो लेंस
iPhone 17 Pro Max के कैमरे में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें 48MP का टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है। यह सेंसर 20x तक ऑप्टिकल जूम और 100x तक हाइब्रिड जूम सपोर्ट कर सकता है, जिससे दूर की तस्वीरें भी बिना क्वालिटी खोए खींची जा सकेंगी। यह अपग्रेड फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक गेम चेंजर साबित हो सकता है।
2. 120W फास्ट चार्जिंग
एप्पल अपनी चार्जिंग स्पीड को लेकर अक्सर आलोचना का शिकार होता रहा है। लेकिन iPhone 17 Pro Max के साथ यह शिकायत दूर हो सकती है। लीक समें 120W की सुपर-फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। यह चार्जिंग तकनीक फोन को महज 15-20 मिनट में फुल चार्ज कर सकती है, जिससे यूजर्स को काफी सुविधा मिलेगी
3. बड़ा और बेहतर डिस्प्ले
iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच का बड़ा और बेजल-लेस डिस्प्ले हो सकता है। इस बार इसमें 240Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया जा सकता है, जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव कहीं ज्यादा स्मूथ हो जाएगा। इसके अलावा, डिस्प्ले पर एक नया लेजर प्रोटेक्शन शील्ड होगा जो स्क्रीन को स्क्रैच और टूटने से बचाएगा।
4. टाइटेनियम बॉडी और बेहतर डिजाइन
नए मॉडल में टाइटेनियम बॉडी का इस्तेमाल किया जाएगा, जो इसे हल्का और मजबूत बनाएगी। इसके साथ ही, फोन का डिजाइन भी बदला जा सकता है। इसमें कर्व्ड एजेस और पतले बेजल होंगे जो फोन को एक प्रीमियम और मॉडर्न लुक देंगे। फोन की मोटाई भी कम हो सकती है, जिससे इसे पकड़ना और इस्तेमाल करना आसान होगा।
5. 5nm A20 बायोनिक चिप
परफॉर्मेंस की बात करें तो, iPhone 17 Pro Max में A20 बायोनिक चिप का इस्तेमाल किया जाएगा। यह चिप 5nm प्रोसेस पर आधारित होगी, जो फोन को और भी तेज और पावर-एफिशिएंट बनाएगी। इससे फोन की बैटरी लाइफ बेहतर होगी और मल्टीटास्किंग के दौरान कोई रुकावट नहीं आएगी।