करोड़ों PC यूजर्स के लिए खतरे की घंटी! 14 अक्टूबर 2025 को खत्म हो जाएगा Windows 10 का सपोर्ट
PC Users! : दुनिया भर के करोड़ों कंप्यूटर यूजर्स के लिए एक बड़ी और ज़रूरी खबर है। तकनीकी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है aकि उसका लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टम Windows 10 का सपोर्ट आगामी 14 अक्टूबर 2025 को पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
यह तारीख विंडोज 10 इस्तेमाल करने वाले सभी यूजर्स के लिए एक ‘हार्ड डेडलाइन’ है। इस तारीख के बाद माइक्रोसॉफ्ट इस ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए किसी भी तरह का सिक्योरिटी पैच, बग फिक्स या नया फीचर अपडेट जारी नहीं करेगा।
क्या होगा 14 अक्टूबर 2025 के बाद?
सपोर्ट खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि आपका कंप्यूटर काम करना बंद कर देगा। Windows 10 पर चलने वाले डिवाइस पहले की तरह ही काम करते रहेंगे। हालांकि, बिना सिक्योरिटी अपडेट्स के:
साइबर खतरा बढ़ेगा: आपका PC हैकिंग, मैलवेयर और वायरस अटैक के लिए बहुत ज़्यादा असुरक्षित हो जाएगा।
तकनीकी दिक्कतें: किसी भी तरह की तकनीकी समस्या या बग आने पर माइक्रोसॉफ्ट से कोई आधिकारिक सपोर्ट नहीं मिलेगा।
यूजर्स के पास क्या हैं विकल्प?
माइक्रोसॉफ्ट ने यूजर्स को Windows 11 में अपग्रेड करने की सलाह दी है, जिसे AI-पावर्ड Copilot+ PCs के साथ भी बढ़ावा दिया जा रहा है। हालांकि, जो यूजर्स तुरंत अपग्रेड नहीं कर सकते या जिनके PC में Windows 11 के लिए आवश्यक हार्डवेयर नहीं है, उनके लिए दो मुख्य रास्ते हैं:
Windows 11 में अपग्रेड: यदि आपका कंप्यूटर Windows 11 की न्यूनतम आवश्यकताओं को पूरा करता है, तो मुफ्त में अपग्रेड कर लें।
Extended Security Update (ESU) प्रोग्राम: माइक्रोसॉफ्ट ने एक सशुल्क ESU प्रोग्राम शुरू किया है। इस सब्सक्रिप्शन के ज़रिए यूजर्स 14 अक्टूबर 2025 के बाद भी कुछ और वर्षों तक (सालाना शुल्क देकर) आवश्यक सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त कर सकेंगे।
विशेषज्ञों का कहना है कि सुरक्षा जोखिमों से बचने के लिए यूजर्स को जल्द से जल्द Windows 11 में अपग्रेड करने या ESU प्रोग्राम का विकल्प चुनने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।