टेक्नोलॉजी

iQOO 15 जल्द होगा लॉन्च: 7000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ नया 5G फोन

iQOO अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन iQOO 15 को चीन में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह फोन कंपनी के पिछले मॉडल iQOO 13 का अपग्रेड माना जा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन का डिज़ाइन और कलर वेरिएंट भी टीज़ कर दिया है।

लॉन्च डेट और कलर वेरिएंट

iQOO ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर फोन की लॉन्च डेट की घोषणा की है। iQOO 15 चीन में 20 अक्टूबर, 2025 को भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे लॉन्च होगा। फोन चार रंगों में उपलब्ध होगा – ब्लैक, ग्रीन, डुअल-पैटर्न वाइट और ऑरेंज एंड वाइट। खासतौर पर सफेद और ऑरेंज वेरिएंट में बादल जैसे एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं।

संभावित फीचर्स

iQOO 15 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।

प्रोसेसर 2+6-कोर कॉन्फ़िगरेशन के साथ 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड सपोर्ट करेगा।

फोन Q3 गेमिंग चिप के साथ भी लैस होगा।

यह iQOO का फ्लैगशिप लाइनअप का पहला हैंडसेट होगा जिसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

बैटरी क्षमता 7,000mAh से अधिक होने की संभावना है।

फोन में IP68 + IP69 रेटिंग दी जाएगी, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाएगी।

iQOO 15 के आने से गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन के शौकीनों को एक नया विकल्प मिलेगा। फोन की अधिक जानकारी और भारत में लॉन्च की घोषणा कंपनी की ओर से जल्द की जा सकती है।