टेक्नोलॉजी

Vivo T4 5G स्मार्टफोन की खरीदी पर मिल रही शानदार डील

अगर आप ₹20,000 से कम कीमत में 5G स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो Vivo का T4 5G फोन आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इस फोन की शुरुआती कीमत लगभग ₹26,000 थी, लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर इसे ₹19,499 में खरीदा जा सकता है।

Vivo T4 5G पर डिस्काउंट और ऑफर

वर्तमान में फोन की कीमत ₹25,999 होने के बावजूद फ्लिपकार्ट पर ₹20,999 में उपलब्ध है, यानी सीधे ₹5,000 का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से अतिरिक्त ₹1,500 का ऑफर भी है, जिससे कीमत ₹19,499 रह जाती है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने फोन को बदलकर ₹19,250 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट लिया जा सकता है।

Vivo T4 5G के खास फीचर्स

डिस्प्ले: 6.77 इंच की बड़ी स्क्रीन, 5000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस।

प्रोसेसर: स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 5G।

बैटरी: 7300mAh, 90 वॉट फास्ट चार्जिंग, रिवर्स और बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट।

कैमरा: रियर में 50MP + 2MP डुअल कैमरा, फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा।

डिजाइन और मजबूती: स्लिम डिजाइन के साथ मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी।

इतनी बड़ी बैटरी और हाई-एंड फीचर्स के साथ, Vivo T4 5G इस बजट रेंज का एक आकर्षक विकल्प बन गया है।