टेक्नोलॉजी

Oppo Find X8 Mini जल्द होगा लॉन्च, 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ होंगे कई फीचर्स

जल्द होगी एंट्री

चीनी टिपस्टर की रिपोर्ट के अनुसार, Oppo एक नए मॉडल पर काम कर रहा है, जिसे Find X8 Ultra के साथ पेश किया जाएगा. हालांकि Oppo ने फिलहाल इस फोन के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है. इस Mini वेरिएंट में उन्नत फीचर्स मिलने की संभावना है, जिसमें प्रमुख हाई-स्पीड चार्जिंग और दमदार परफॉर्मेंस शामिल है.

Oppo Find X8 सीरीज के स्पेसिफिकेशन

Oppo Find X8 और Find X8 Pro स्मार्टफोन्स में AI-आधारित फीचर्स जैसे AI इरेज, AI एंटी रिफ्लेक्शन और AI डी-ब्लर शामिल हैं. Find X8 में 5,630mAh और Find X8 Pro में 5,910mAh की बैटरी दी गई है. दोनों डिवाइस 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं. इसके अलावा, ये स्मार्टफोन 10W रिवर्स चार्जिंग और IP68 रेटिंग के साथ आते हैं, जो उन्हें पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है.

Find X8 Mini में भी उन्नत फीचर्स होने की संभावना है, जो इसे फ्लैगशिप कैटेगरी में मजबूत विकल्प बनाएंगे.