स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में है, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है। सीरीज को शुरू होने में अभी 8 दिन का वक्त बचा है, ऐसे में पहले मैच से पहले भारतीय टीम ट्रेनिंग सेशन में जमकर पसीना बहा रही है। इस बीच पूर्व कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने भरोसा जताया है कि कोहली इस सीरीज में बल्ले से वापसी करने में कामयाब हो सकते हैं यदि वह शांत होकर खेले।
बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के साथ उनके कई पूर्व प्लेयर्स के भी बयान इस टेस्ट सीरीज को लेकर लगातार सामने आ रहे हैं, जिसमें वह विराट कोहली को लेकर खूब टारगेट कर रहे हैं और इसकी सबसे बड़ी वजह कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में बेहतरीन रिकॉर्ड होना है, लेकिन मौजूदा समय में उनका फॉर्म अच्छा नहीं चल रहा जिसके चलते सभी की नजरें कोहली के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं। ऐसे में पूर्व कोच रवि शास्त्री भी कहा पीछे रहने वाले थे, उन्होंने कंगारुओं को उनके ही देश में उन्ही के खिलाफ कोहली के विराट प्रदर्शन की याद दिलाते हुए उन्हें हल्के में ना लेने की एक चेतावनी दे डाली है।
किंग अपने साम्राज्य में वापस आ गए हैं
रवि शास्त्री ने आईसीसी के रिव्यू शो में विराट कोहली को लेकर बात करते हुए कहा कि मैं ऑस्ट्रेलिया को लेकर इतना कहना चाहूंगा कि किंग अपने साम्राज्य में वापस आ गए हैं। आप ऑस्ट्रेलिया में कोहली के रिकॉर्ड को देखें और जब वह बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरेंगे तो ये बात कंगारू टीम के दिमाग में भी रहने वाली है। मुझे लगता है कि इस सीरीज की शुरुआती कुछ पारियां कोहली के लिए काफी अहम रहने वाली हैं क्योंकि बल्लेबाजी के पहले आधे घंटे में उनका धैर्य बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। अगर वह शांत रह सकता है और जल्दबाजी करने के बजाय अपनी गति से खेलता है तो मुझे लगता है सब ठीक रहेगा।
ऑस्ट्रेलिया में खूब चलता है विराट का बल्ला
गौरतलब है कि विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया में बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा है। पूर्व कप्तान ने 2011-12 में ऑस्ट्रेलिया के अपने पहले टेस्ट दौरे में एडिलेड में शतक लगाया था। उन्होंने 2014-15 की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया में किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए चार टेस्ट शतक लगाए। 2018 में, कोहली ने भारत को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में अपनी पहली सीरीज जीत दिलाई। उन्होंने सीरीज के दौरान पर्थ में 123 रनों की शानदार पारी खेली थी।
स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया ने सेंचुरियन में तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोमांचक 11 रन की जीत दर्ज की और मेहमान टीम ने चार मैचों की सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. यह जीत इसलिए महत्वपूर्ण थी क्योंकि यह 2024 में टी20 मैचों में भारत का आठवां 200 से अधिक का स्कोर था, जिसने एक कैलेंडर वर्ष में किसी भी टीम द्वारा सबसे अधिक 200 से अधिक का स्कोर बनाने का नया रिकॉर्ड बनाया.
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने तिलक वर्मा के असाधारण शतक की बदौलत 219/6 का मजबूत स्कोर बनाया. वर्मा ने 56 गेंदों पर आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 107 रन बनाए, जिससे उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का नजारा दिखा. अभिषेक शर्मा ने वर्मा का भरपूर साथ दिया और 25 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 50 रन बनाए.
भारत ने 2023 में एक साल में सात बार 200 से ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे इस पारी के साथ तोड़ दिया गया. एक कैलेंडर वर्ष में सात बार यह उपलब्धि हासिल करने वाली अन्य टीमें बर्मिंघम बियर्स (2022) और जापान (2024) थीं.
तिलक वर्मा के शतक ने 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का पाँचवाँ व्यक्तिगत शतक बनाया. इस उपलब्धि ने टी20 में एक कैलेंडर वर्ष में किसी टीम द्वारा बनाए गए सबसे ज़्यादा शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की. यह रिकॉर्ड पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2016) और भारत (2023) के नाम था. वर्मा के अलावा, संजू सैमसन (दो शतकों के साथ), अभिषेक शर्मा और रोहित शर्मा ने भी 2024 में भारत के लिए टी20I में शतक बनाए हैं.
तिलक वर्मा के शतक ने 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का पाँचवाँ व्यक्तिगत शतक बनाया. इस उपलब्धि ने टी20 में एक कैलेंडर वर्ष में किसी टीम द्वारा बनाए गए सबसे ज़्यादा शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की. यह रिकॉर्ड पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2016) और भारत (2023) के नाम था. वर्मा के अलावा, संजू सैमसन (दो शतकों के साथ), अभिषेक शर्मा और रोहित शर्मा ने भी 2024 में भारत के लिए टी20I में शतक बनाए हैं.
दक्षिण अफ्रीका ने हेनरिक क्लासेन और मार्को जेनसन की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत लक्ष्य का पीछा करते हुए बहादुरी से वापसी की. क्लासेन ने 22 गेंदों पर 41 रन बनाए, जिसमें चार छक्के शामिल थे, जबकि जेनसन ने 17 गेंदों पर 54 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के और चार चौके शामिल थे. जेनसन की पारी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक होने के कारण उल्लेखनीय थी. उनके प्रयासों के बावजूद, दक्षिण अफ्रीका लक्ष्य से 11 रन पीछे रह गया.
अर्शदीप सिंह भारतीय गेंदबाजों में सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे, जिन्होंने 37 रन देकर 3 विकेट चटकाए. उन्होंने पावरप्ले और डेथ ओवरों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें अंतिम ओवर में खतरनाक जेनसन को आउट करना भी शामिल था.
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत होने जा रही है. इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए एक गुड न्यूज़ सामने आई है. 1 साल तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहने के बाद भारतीय टीम के धाकड़ गेंदबाज मोहम्मद शमी की मैदान पर वापसी हो चुकी है. उन्हें रणजी ट्रॉफी में बंगाल की टीम एंट्री मिली. इतना ही नहीं कप्तान ने उन्हें मध्य प्रदेश के खिलाफ खेले गए मैच की एकादश में भी शामिल किया है.
बता दें कि शमी ने आखिरी बार अपना इंटरनेशनल मुकाबला 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में खेला था. इसके बाद से वो टखने की चोट के कारण मैदान से दूर थे. मार्च में उनकी सर्जरी हुई थी और फिर लंबे रिहैब के बाद उनकी वापसी हुई है. मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्राफी में खेलने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं. लेकिन, उन्हें अभी तक NCA की ओर से फिट होने का सार्टिफिकेट नहीं मिला है. अच्छी बात यह है कि वह रणजी के मैदान में उतर चुके हैं.
सूत्रों के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 22 नवंबर को खेलेगी, वहीं दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से खेला जाएगा. पहले और दूसरे मैच के बीच जो गैप है, उसमें टीम इंडिया पीएम इलेवन से एक वार्मअप मैच भी खेलेगी. अगर शमी रणजी के मैच में अपनी फिटनेस साबित कर देते हैं और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी फेस नहीं करनी पड़ती है, तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में शामिल किया जा सकता हैं.
ऐसे में शमी के लिए बेहतर होगा कि वे इस मैच में प्रदर्शन कर जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया पहुंचें और वार्मअप मैच में टीम इंडिया से जुड़ें. इससे उन्हें ऑस्ट्रेलिया के मौसम में ढलने और टीम को एक ऐसा गेंदबाज देने का मौका मिलेगा, जो अकेले दम पर मैच जिता सके. क्योंकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम का जो पेस अटैक गया है, उसमें जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई भी ऐसा तेज गेंदबाज नहीं है, जो अकेले मैच विनर हो. ऐसे में निश्चित तौर पर शमी के फिट होकर ऑस्ट्रेलिया जाने की उम्मीद की जा रही होगी.
मैच
तारीख
स्थान
समय (IST)
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट
22-26 नवंबर
पर्थ क्रिकेट स्टेडियम, पर्थ
सुबह 7:50
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट
6-10 दिसंबर
एडिलेड ओवल, एडिलेड
सुबह 9:30
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट
14-18 दिसंबर
गाबा स्टेडियम, ब्रिस्बेन
सुबह 5:50
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट
26-30 दिसंबर
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न
सुबह 5:00
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पाँचवाँ टेस्ट
3-7 जनवरी (2025)
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी
सुबह 5:00
प्राइम मिनिस्टर-11 बनाम भारत-ए (प्रैक्टिस मैच)
30 नवंबर-1 दिसंबर
मनुका ओवल, कैनबरा
सुबह 9:10
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। दोनों टीमें 2 मैचों के बाद सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। कल यानी 13 नवंबर को सीरीज का तीसरा और फिर 15 नवंबर को अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में इन दो मुकाबलों में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास कई उपलब्धियों समेत एक महारिकॉर्ड को अपने नाम करने का मौका होगा। कौन सा है वो महारिकॉर्ड, आइए विस्तार से जानते हैं।
बता दें कि भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने साल 2022 में डेब्यू किया था, तब से वह लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने भारत के लिए खेलते हुए 58 टी20 इंटरनेशनल में कुल 89 विकेट झटके हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में अगर अर्शदीप 8 विकेट ले लेते हैं तो वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। मौजूदा समय में टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है।
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज:
युजवेंद्र चहल – 96 विकेट
भुवनेश्वर कुमार – 90 विकेट
जसप्रीत बुमराह – 89 विकेट
अर्शदीप सिंह – 89 विकेट
हार्दिक पांड्या – 87 विकेट
भुवनेश्वर को पीछे छोड़ सकते हैं अर्शदीप
टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के रिकॉर्ड के अलावा, अर्शदीप के पास भारत के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के एक खास रिकॉर्ड को तोड़ने का भी मौका होगा। दरअसल, पुरुषों में भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय के एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर के नाम है। भुवनेश्वर ने 32 मैचों में 6.98 की इकॉनमी रेट से 37 विकेट लिए हैं। जबकि इस साल अर्शदीप ने 30 विकेट झटके हैं। अगर अर्शदीप 8 विकेट और ले लेते हैं तो वह भारत के लिए एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।
टी20 में 100 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बनने का अवसर
इंग्लैंड के खिलाफ 2022 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले अर्शदीप, दीप्ति शर्मा के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट हासिल करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बनने के करीब हैं। अर्शदीप अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 11 विकेट ले लेते हैं, तो वह इस प्रारूप में भारत के लिए 100 विकेट पूरे कर लेंगे।
स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में भारत को 3 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ अफ्रीका ने चार टी20 मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है. इससे पहले डरबन में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 61 रनों से जीत दर्ज की थी. इस लो-स्कोरिंग मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 124 रन बनाए थे. जवाब में मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने 6 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस मैच में भारत के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट हॉल लिया था, लेकिन वह भारत को जीत दिलाने में नाकाफी साबित हुआ।
बता दें कि आज के मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फिर से फेल रहे, जो केवल 4 रन बना पाए. वहीं पिछले मैच में शतक लगाने वाले संजू सैमसन इस भिड़ंत में शून्य के स्कोर पर आउट हो गए. कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से भी महज 4 रन निकले. तिलक वर्मा को फिर से शुरुआत तो मिली, लेकिन 20 रनों को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए. भारत के लिए सबसे अधिक रन हार्दिक पांड्या ने बनाए, लेकिन 45 गेंदों में 39 रन बनाने के लिए उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया.
कोएट्जी ने छीनी भारत से जीत
125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. अफ्रीकी टीम 44 रनों के स्कोर तक 3 विकेट गंवा चुकी थी और 86 रन का स्कोर आते-आते टीम के 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. यहां से ट्रिस्टन स्टब्स और गेराल्ड कोएट्जी के बीच नाबाद 42 रन की साझेदारी ने अफ्रीकी टीम की जीत सुनिश्चित की. कोएट्जी को एक गेंदबाज के रूप में पहचाना जाता है, लेकिन अंत में उन्होंने 9 गेंदों में 19 रन की कैमियो पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया.
स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले ही टी20 मैच में शतक ठोककर रिकॉर्ड की बारिश कर दी. उनकी यह बैक टू बैक सेंचुरी रही.
संजू…संजू…संजू…कल रात से लेकर आज सुबह तक सोशल मीडिया पर यही नाम गूंज रहा है. टीम इंडिया के इस ओपनर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में तूफानी शतक ठोक तबाही मचा दी. उनके शतक के दम पर डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 61 रन से हरा दिया. संजू सैमसन की शानदार सेंचुरी के दम पर भारत ने 202 रन बनाए थे, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका 17.5 ओवर में 141 रन पर ऑल आउट हो गया. इस मैच में संजू सैमसन ने 5 दमदार रिकॉर्ड बनाए हैं.
संजू सैमसन ने बैक टू बैक शतक जमाया
संजू सैमसन ने पहले टी20 मैच में ओपनिंग करते हुए 50 गेंदों पर 107 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 10 छक्के शामिल रहे. संजू ने पहली गेंद से आक्रामक बैटिंग जारी रखी और शतक पूरा किया. इस पारी के दम पर उन्होंने रिकॉर्ड की बाशिर की है. इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जमाया था. मतबल यह उनकी बैक टू बैक सेंचुरी रही.
संजू सैमसन ने बनाए यह 5 धांसू रिकॉर्ड
पहला रिकॉर्ड
संजू सैमसन लगातार दो टी-20 मैचों में शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे जबकि भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले फिल सॉल्ट, गुस्ताव मेकॉन और राइली रूसो यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.
दूसरा रिकॉर्ड
संजू सैमसन पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने भारत के बाहर टी-20 इंटरनेशनल में शतक लगाया है.
तीसरा रिकॉर्ड
संजू सैमसन ने भारतीय विकेटकीपर के तौर पर घरेलू और विदेशी मैदान दोनों पर हाईएस्ट स्कोर बनाए हैं. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में 111 रन बनाए थे और अब डरबन में 107 रन की पारी खेली.
चौथा रिकॉर्ड
संजू सैमसन ने किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी की. उन्होंने 107 रन की पारी में 10 छक्के लगाए.
पांचवा रिकॉर्ड
संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी बनाया. उन्होंने 47 गेंदों पर शतक पूरा किया, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम था, जिन्होंने 55 गेंदों में शतक लगाया था.
मुंबई। भारतीय टीम अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को भेजे गए एक लेटर में अपने फैसले के पीछे सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया है। बोर्ड ने अपने सभी मैच दुबई में खेलने की इच्छा जताई है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा, यह हमारा फैसला है। हमने PCB को लेटर लिखकर अपने मैच दुबई में कराने को कहा है।
चैंपियंस ट्रॉफी ड्राफ्ट शेड्यूल के मुताबिक अगले साल 19 फरवरी से 9 मार्च तक खेली जाएगी। इस इवेंट के मैच कराची, लाहौर और रावलपिंडी में हो सकते हैं।
मुंबई में आतंकी हमले के कारण 16 साल से पाकिस्तान नहीं गया भारत
भारतीय टीम ने 2007-08 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। 2008 में मुंबई पर आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से मना कर दिया। तब से दोनों टीमें ICC और ACC के टूर्नामेंट में ही खेलती हैं। 2013 के बाद से दोनों टीमें 13 वनडे और 8 टी-20 मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेल चुकी हैं।
पिछले साल ODI वर्ल्ड कप खेलने भारत आया था पाकिस्तान
पाकिस्तान की टीम पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आई थी। तब इंडिया और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को मुकाबला खेला गया था। इस मैच को भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीता था। कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी जमाई थी। जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। उन्होंने 19 रन देकर 2 विकेट लिए थे।
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली इस टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव कप्तान हैं, जबकि गौतम गंभीर की जगह वीवीएस लक्ष्मण कोच की भूमिका में नजर आएंगे.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज होना है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है. टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है. हाल में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया है. इसलिए फैंस चाहते हैं कि इस हार को भुलाने के लिए सूर्या ब्रिगेड कुछ बड़ा कमाल करे. भारत और अफ्रीकी टीम के बीच यह सीरीज 8 नवंबर से शुरू हो रही है।
सीरीज का शेड्यूल और टाइमिंग क्या है?
टीम इंडिया इस सीरीज में नई चुनौती का सामना करेगी. भारतीय फैंस के बीच मैचों की टाइमिंग को लेकर कुछ उलझन थी. इसलिए हम आपके लिए सीरीज का पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग लेकर आए हैं.
पहला टी20: 8 नवंबर, डरबन –रात 8:30 बजे
दूसरा टी20: 10 नवंबर, गकबेर्हा –रात 7:30 बजे
तीसरा टी20: 13 नवंबर, सेंचुरियन –रात 8:30 बजे
चौथा टी20: 15 नवंबर, जोहानिसबर्ग –रात 8:30 बजे
भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान) अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, आवेश खान, यश दयाल.
स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2025 का मंच तैयार है. टीमों ने रिटेंशनल लिस्ट जारी कर दी है. अब मेगा ऑक्शन का सभी को इंतजार है. इस बार काफी कुछ बदलने वाला है. अधिकतर टीमों ने अपने स्टार खिलाड़ी रिलीज किए हैं. इसलिए नीलामी रोमांचक होने की उम्मीद है. फिलहाल क्रिकेट गलियारों में एक ही सवाल घूम रहा है कि आखिर इस बार सबसे महंगा खिलाडी़ कौन होगा? इस रेस में सबसे आगे ऋषभ पंत का नाम है, जिन पर एक दो नहीं बल्कि 4 टीमें नजर गड़ाए बैठी हैं. माना जा रहा है कि पंत पर ऑक्शन में 25-30 करोड़ की बोली लगने वाली है. वो ही इस लीग में नीलामी के सभी रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं.
पिछले सीजन का हाईएस्ट बिडिंग रिकॉर्ड टूट सकता है. IPL 2024 में मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इस बार उससे भी बड़ी बोली लगने की संभावना है. कहा जा रहा है कि इस बार पंत के लिए कई टीमें अपना पर्स ज्यादा से ज्यादा खाली करती हुईं नजर आ सकती हैं. वह एक शानदार खिलाड़ी के साथ-साथ कप्तानी की जिम्मेदारी भी निभा सकते हैं. इसलिए उनकी डिमांड ज्यादा है.
पंत क्यों हैं सबसे बड़ी बोली के दावेदार?
पंत के हालिया फॉर्म और तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए उनके योगदान को देखते हुए, वह इस नीलामी में सबसे बड़ी बोली के दावेदार माने जा रहे हैं. ऑक्शन में जब ऋषभ पंत का नाम लिया जाएगा, तो कई टीमें उन्हें खरीदने की होड़ में नजर आएंगी. पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमों को एक विस्फोटक बल्लेबाज, अनुभवी विकेटकीपर और सक्षम कप्तान की जरूरत है. पंत में यह सभी गुण मौजूद हैं, इसलिए उन्हें लेकर बिडिंग वॉर तय माना जा रहा है.
CSK की खास नजर
रिपोर्ट्स के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स ऋषभ पंत को अपनी टीम में शामिल करने की पूरी कोशिश करेगी. धोनी के बाद CSK को एक ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश है जो टीम का नेतृत्व भी कर सके. ऐसे में पंत CSK के लिए एक उपयुक्त विकल्प होंगे. उन्हें खरीदने से टीम को न सिर्फ एक मजबूत खिलाड़ी मिलेगा, बल्कि उनके फैन बेस का भी फायदा मिलेगा.
एक पैकेज में तीन फायदे
ऋषभ पंत को खरीदने वाली टीम को एक खिलाड़ी में तीन फायदे मिलेंगे. एक धमाकेदार बल्लेबाज, एक कुशल विकेटकीपर, और एक संभावित कप्तान. उनके साथ टीम को मैदान पर एक एक्स फैक्टर भी मिलेगा, जो किसी भी टीम के लिए एक बड़ी संपत्ति साबित हो सकता है.
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान किया है। उन्होंने बीती रात अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपने संन्यास की घोषणा की। 40 वर्षीय साहा ने साल 2008 में आईपीएल में पदार्पण किया था। इसके बाद साल 2010 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। इस दौरान उन्होंने भारत के लिए कुल 40 टेस्ट मैच और नौ वनडे खेले हैं। हालांकि मौजूदा समय में वह लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे।
सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में साहा ने लिखा, “क्रिकेट में एक शानदार सफर के बाद, मौजूदा सीजन मेरा आखिरी सीजन होगा। मैं आखिरी बार बंगाल का प्रतिनिधित्व कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। रिटायर होने से पहले मैं आखिरी बार रणजी ट्रॉफी खेलूंगा। इस शानदार सफर में साथ देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। आपका साथ मेरे लिए काफी मायने रखता है। आइए इस सीजन को और यादगार बनाते हैं।” हालांकि वे आईपीएल में खेलेंगे या नहीं इस पर उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है।
साल 2021 में खेला था आखिरी टेस्ट
गौरतलब है कि पिछले साल केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर होने से पहले साहा लंबे समय तक भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा रहे। साहा ने भारत के लिए कुल 40 टेस्ट मैच खेले जिसमें 29.41 की औसत से 1353 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और छह अर्धशतक शामिल रहे। वनडे में उन्होंने भारत के लिए नौ मैच खेले जिसमें सिर्फ 41 रन बनाए थे, लेकिन उन्हें पिछले साल भारतीय क्रिकेट बोर्ड की केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर कर दिया गया था। साहा को 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई उनकी यादगार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था। साहा ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2021 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेला था।
IPL में 5 टीमों के लिए खेल चुके हैं साहा
पश्चिम बंगाल के शक्तिगढ़ में पैदा हुए विकेटकीपर बल्लेबाज साहा ने आईपीएल में गृह राज्य की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, और गुजरात टाइटन्स के लिए क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने 170 मैच खेले हैं। आईपीएल में उन्होंने अपना एकमात्र शतक 2014 में पंजाब किंग्स की तरफ से कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लगाया था। साहा ने फर्स्ट क्लास के पदार्पण मैच में शतक लगाया था, जिसके बाद वे चयनकर्ताओं की नजर में आए थे।
स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन और दूसरे सत्र में न्यूज़ीलैंड ने भारत को 25 रन से मात दी। इसी के साथ न्यूज़ीलैंड ने भारतीय टीम को उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज़ में 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। इस पूरी सीरीज के दौरान भारतीय टीम के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुए, वहीं तेज गेंदबाज आकाश दीप ने बल्ले से एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले कभी नहीं बना था। कौन सा है वो रिकॉर्ड? आइए जानते हैं।
बता दें कि मुंबई टेस्ट में भारत की पहली पारी के दौरान जब आकाश दीप भारत के लिए 11वें बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी करने आए, तो वो अपने बल्ले के साथ मैदान पर उतरे। उसके बाद उन्होंने मैदान से ही ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा किया और दूसरा बल्ला मंगाया। ये वही बल्ला था जो विराट कोहली ने उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में गिफ्ट किया था। इसी बल्ले से आकाश दीप ने बांग्लादेश के खिलाफ पहली दो गेंदों में दो छक्के लगाए थे।
अनलकी साबित हुआ कोहली का बल्ला
इस मैच में विराट कोहली का ये बल्ला आकाश दीप के लिए अनलकी साबित हुआ। इस बल्ले को मंगाने के बाद आकाश भी विराट की तरह रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। वाशिंगटन सुंदर ने शॉट खेलकर दो रन की कॉल की, लेकिन गेंद फील्डर के हाथों में गई और सुंदर ने दूसरा रन लेने के लिए मना कर दिया। आकाश क्रीज में वापस आ पाते उससे पहले विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल गिल्लियां बिखेर कर उन्हें पवेलियन भेज दिया। वहीं दूसरी पारी में उन्हें एक गेंद खेलने का मौका तो मिला लेकिन वह इस पर बोल्ड हो गए। इस तरह से वह पहली पारी में डायमंड डक और दूसरी पारी में गोल्डन डक पर आउट हुए।
ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
गौरतलब है कि जब कोई बल्लेबाज बिना कोई गेंद खेले आउट होकर पवेलियन लौटता है तो उसे डायमंड डक कहा जाता है, जबकि जब कोई बल्लेबाज अपनी पारी की पहली ही गेंद पर आउट होता है तो उसे गोल्डन डक के तौर पर पहचाना जाता है। इस तरह से आकाश दीप एक ही मैच में यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
मुंबई। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 25 रनों से पराजित कर इतिहास रचते हुए भारत को उसकी ही धरती पर 3-0 से श्रृंखला अपने नाम कर ली. मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड स्पिनर इजाज पटेल और ग्लेन स्मिथ ने अपनी फिरकी में भारतीय बल्लेबाजों को कुछ इस तरह से फंसाया कि वे जीत के लिए जरूरी 147 रन का पीछा करते हुए 121 रन पर धराशाई हो गए।
न्यूजीलैंड टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत की घरेलू टेस्ट सीरीज में जीत का सिलसिला खत्म किया, बल्कि भारत में क्लीन स्वीप भी दर्ज किया, एक ऐसी उपलब्धि जिसका सपना टीमें ही देख सकती हैं. यह 1999-2000 में दक्षिण अफ्रीका की 2-0 की जीत के बाद पहली बार है जब घरेलू मैदान पर 3-0 से क्लीन स्वीप कर भारत को घरेलू टेस्ट सीरीज में वाइटवॉश किया गया है.
न्यूजीलैंड के लिए केवल पंत ही असली चुनौती पेश कर पाए, जब मेहमान टीम ने 147 रन का लक्ष्य निर्धारित करने के बाद शुरुआती बढ़त हासिल कर ली. इस दौरान वे न्यूजीलैंड और क्लीन स्वीप के बीच में खड़े रहे. लेकिन लंच के तुरंत बाद जब वे आउट होते ही न्यूजीलैंड ने जीत का रास्ता खोज लिया है. एजाज एक बार फिर अपने जन्म के शहर मुंबई में चमके और शहर के लिए उनका प्यार शायद और भी बढ़ेगा. उन्होंने वानखेड़े में दो टेस्ट में 25 विकेट लिए हैं. इस पराजय से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की यात्रा और भी कठिन हो गई है.
मैच के साथ श्रृंखला जीतने से उत्साहित न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी डेरिल मिशेल ने कहा “यहां टेस्ट मैच जीतना वाकई खास है, लेकिन सीरीज जीतना भी. कुछ ऐसा जिसका आप सपना देखते हैं, लेकिन यहां आकर विश्व स्तरीय भारतीय टीम के खिलाफ जीत हासिल करना. हम जितना हो सके उतना लंबे समय तक टिके रहना चाहते थे और गेंद को सही क्षेत्रों में डालना चाहते थे और अपने मौके का इंतजार करना चाहते थे. हम दुनिया को चुनौती देने वाले कीवी खिलाड़ियों का एक समूह हैं और ऐसा करने पर हमें गर्व है”
मुंबई। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रवींद्र जडेजा ने वानखेड़े स्टेडियम में 10 विकेट लेकर बड़ा कमाल किया है. तीसरे टेस्ट में जड्डू ने करियर का यादगार प्रदर्शन किया.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में टेस्ट सीरीज आखिरी मुकाबला चल रहा है. वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे इस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में 174 रनों पर समेट दिया. भारत के लिए इस दोनों पारियों में जडेजा ने कमाल किया और कुल 10 विकेट निकाले. इस दमदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया. जडेजा ने वानखेड़े में वो कारनामा कर दिखाया, जो वो इससे पहले अपने करियर में आज तक नहीं कर पाए थे.
दरअसल, साल 2012 में टेस्ट डेब्यू करने वाले जडेजा ने इस मैच की पहली पारी में 22 ओवर में 65 रन देकर 5 विकेट लिए. फिर दूसरी इनिंग में 13.5 ओवर में 55 रन देकर फिर से पांच विकेट झटके. यह पहली बार है जब जडेजा ने एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में पांच-पांच विकेट लेने का कारनामा किया है.
रवींद्र जडेजा का यह प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. सबसे बढ़िया परफॉर्मेंस पिछले साल फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था, जब जड्डू ने एक ही मैच में कुल 10 विकेट चटकाए थे.
ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय स्पिनर बने जडेजा
रवींद्र जडेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में पांच-पांच विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय स्पिनर बन गए हैं. उनसे पहले रविचंद्रन अश्विन यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.
मैच का हाल
इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य दिया है. न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 235 जबकि दूसरी पारी में 174 रन बनाए. भारत पहली इनिंग में 263 रन के साथ 28 रनों की लीड पर था. इसलिए उसे 174 रनों का टारगेट मिला है. टीम इंडिया इस सीरीज को 2-0 से गंवा चुकी है. अब तीसरे टेस्ट में उसकी साख दांव पर है. जडेजा ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है, और अब बल्लेबाजों को बाकी काम करना है.
मुंबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई में चल रहा है. इस मैच की पहली पारी में ऋषभ पंत ने 36 गेंदों पर 50 रन पूरे करके एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है. जानिए…
ऋषभ पंत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आखिर क्यों उन्हें टीम इंडिया का सबसे खतरनाक विकेटकीपर बैटर माना जाता है. मुंबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में जब टीम इंडिया मुश्किल में थी तो पंत ने मोर्चा संभाल और कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी. उन्होंने तूफानी बैटिंग करते हुए 36 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी और खेल का नक्शा ही बदल दिया.
मुश्किल कंडीशन में आए और छाए
खेल के पहले दिन भारत ने 84 रनों पर अपने 4 विकेट खो दिए थे. दूसरे दिन का खेल शुरू होना था. सबकी नजर पंत और गिल पर थी. दोनों ने तेज शुरुआत दिलाई और 5वें विकेटक के लिए 96 रन जोड़े. पंत 59 गेंदों में 60 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाकर कीवी गेंदबाजों के होश उड़ा डाले.
पंत ने बनाया ये खास रिकॉर्ड
पंत अब टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी जमाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. पंत की 60 और शुभमन गिल की 90 रनों की पारी के दम पर टीम इंडिया पहली पारी में 263 रन पर ऑलआउट हो गई है. भारत को सिर्फ 28 रनों की लीड मिली.
शनिवार को टीम इंडिया ने 86/4 के स्कोर से खेलना शुरू किया और आखिरी 6 विकेट 177 रन बनाने में खो दिए. अब कीवी टीम दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी है.
IND vs NZ: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप.
स्पोर्ट्स डेस्क। टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा का फ्लॉप शो जारी है। दोनों दिग्गज लंबे समय से बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से पिछड़ने के बाद मुंबई में भी विराट और रोहित ने निराश किया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा महज 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जब मैट हैनरी ने उन्हें स्लिप में खड़े टॉम लैथम के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, विराट कोहली केवल 4 रन पर रन आउट हो गए। इन दोनों की खराब फॉर्म ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए टेंशन बढ़ा दी है।
भारत को 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से यह दौरा भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के आखिरी मैच समेत कुल छह टेस्ट खेलने हैं, जिनमें से चार मैच जीतना और दो ड्रॉ कराना अनिवार्य है। ऐसे में, यदि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी विराट और कप्तान रोहित का खराब प्रदर्शन जारी रहा तो भारत का WTC फाइनल में पहुंचना मुश्किल हो सकता है।
काफी समय से आउट ऑफ फॉर्म हैं भारतीय कप्तान
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा काफी समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार 7 मार्च 2024 को धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में 6 और 5 रन, कानपुर टेस्ट में 23 और 8 रन की पारी खेली। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 2 रन पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में 52 रन बनाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए, लेकिन पुणे टेस्ट में फिर निराश किया। पुणे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 0 और दूसरी में 8 रन बनाए।
जुलाई 2023 में विराट ने जड़ा था आखिरी शतक
वहीं, भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में आखिरी शतक जुलाई 2023 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। इस मुकाबले में विराट ने पहली पारी में 121 रन की पारी खेली, जो उनके टेस्ट करियर का 29वां शतक था। तब से लेकर अब तक 35 वर्षीय कोहली ने कोई शतक नहीं लगाया है।
भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल:
22-26 नवंबर: पहला टेस्ट, पर्थ
6-10 दिसंबर: दूसरा टेस्ट, एडिलेड
14-18 दिसंबर: तीसरा टेस्ट, ब्रिस्बेन
26-30 दिसंबर: चौथा टेस्ट, मेलबर्न
03-07 जनवरी: पांचवां टेस्ट, सिडनी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।
मुंबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले का पहला दिन डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड के नाम रहा। इस दौरान उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए। जवाब में भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 86 रन बना लिए हैं। भारत, न्यूजीलैंड से अभी भी 149 रन पीछे है। शुभमन गिल और 31 रन और ऋषभ पंत एक रन बनाकर नाबाद हैं।
बता दें कि न्यूजीलैंड के पास वानखेड़े स्टेडियम में ऐतिहासिक जीत हासिल करने का अवसर है। ऐसा भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आज तक नहीं हुआ है कि कोई टीम भारत में आकर उनके खिलाफ तीन या उससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से जीत सके। यदि भारतीय टीम मुंबई टेस्ट हार जाती है, तो यह 2000 के बाद पहला मौका होगा जब मेहमान टीम के हाथों भारत को अपनी धरती पर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ेगा।
6 रन बनाने टीम ने गंवा दिए तीन विकेट
न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रन पर सिमटने के बाद एक वक्त पर टीम इंडिया का स्कोर 78 रन पर एक विकेट था। इसके बाद छह रन बनाने में टीम इंडिया ने तीन और विकेट गंवा दिए हैं। पहले एजाज पटेल ने लगातार दो गेंद पर यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को आउट किया। फिर विराट कोहली रन आउट हो गए। वह चार रन बना सके। यशस्वी 30 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि सिराज खाता नहीं खोल सके। वहीं, मैट हेनरी ने रोहित शर्मा को स्लिप में लाथम के हाथों कैच कराया था। वह 18 रन बना सके।
जडेजा ने 5 और सुंदर ने झटके 4 विकेट
गौरतलब है कि इससे पहले न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रन पर सिमट गई। कीवियों की ओर से डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए। इसके अलावा विल यंग ने 71 रन की पारी खेली। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट और वॉशिंगटन सुंदर ने चार विकेट झटके। आकाश दीप को एक विकेट मिला।
भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
भारत
रोहित शर्मा (कप्तान) , यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सरफराज खान, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।
IPL Retained List: आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन होना है. जिन पांच कप्तानों को बाहर का रास्ता दिखाया है, अब वो ऑक्शन में जाएंगे. जहां इन खिलाड़ियों की मोटी रकम में खरीदा जा सकता है.
आईपीएल 2025 के लिए सभी 10 टीमों ने रिटेन लिस्ट जारी कर दी है. दिवाली के मौके पर जारी की गई रिटेंशन लिस्ट ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी. दिवाली की शाम जहां कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकी, वहीं कुछ कप्तानों के लिए बड़ा झटका लगा. 10 में से 5 कप्तानों को उनकी टीमों ने बाहर कर दिया, जबकि एक कप्तान की सैलरी में कटौती कर दी गई. केवल 40 प्रतिशत कप्तान ही अपनी जगह और सम्मान बचा पाए.
अय्यर की छुट्टी क्यों हुई?
सबसे चौंकाने वाली खबर कोलकाता नाइट राइडर्स से आई. जिसने श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया. अय्यर की कप्तानी में पिछले सीजन केकेआर चैंपियन बनी थी. अय्यर को पिछले सीजन में 12.25 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला था, इस बार केकेआर ने रिंकू सिंह को 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया. माना जा रहा है कि अय्यर और केकेआर मैनेजमेंट के बीच पैसों को लेकर सहमति नहीं बन पाई.
IPL 2025 की रिटेंशन लिस्ट ने इन 5 कप्तानों को दिया झटका
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत, लखनऊ सुपरजायंट्स के केएल राहुल, पंजाब किंग्स के शिखर धवन, और आरसीबी के फाफ डू प्लेसी को भी रिटेन नहीं किया गया है. पंत चोट से वापसी के बाद कप्तानी कर रहे थे, जबकि केएल राहुल और लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका के बीच विवाद का वीडियो भी सामने आया था। धवन ने संन्यास ले लिया है, जबकि 40 वर्षीय फाफ डू प्लेसी को उनकी उम्र और फॉर्म के कारण बाहर किया गया.
उपविजेता कप्तान की सैलरी में कटौती
सनराइजर्स हैदराबाद ने उपविजेता कप्तान पैट कमिंस की सैलरी घटाकर 18 करोड़ कर दी. पिछले सीजन में कमिंस को 20.50 करोड़ रुपये दिए गए थे. इस बार एसआरएच के हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया, जिससे वह टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी बने.
बुमराह की सैलरी पंड्या से ज्यादा हो गई
मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह की सैलरी बढ़ाकर 18 करोड़ कर दी है, जिससे वह टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए. कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की सैलरी 16.35 करोड़ रुपये तय की गई. रोहित शर्मा की सैलरी भी 16 करोड़ से बढ़ाकर 16.30 करोड़ कर दी गई.
राशिद खान रिटेन
इधर गुजरात टाइटंस ने राशिद खान को 18 करोड़ में रिटेन किया, जो कप्तान शुभमन गिल (16.50 करोड़) से अधिक है. हालांकि, गिल की सैलरी में कोई कटौती नहीं की गई.
IPL 2025 Retention List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें सभी 10 टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसमें सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि 10 में से 4 फ्रेंचाइजियों ने अपने कप्तान ही रिटेन नहीं किए हैं, जिनमें ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और फाफ डुप्लेसी शामिल हैं। इसके अलावा और भी कई ऐसे धुरंधर हैं, जिन्हें उनकी टीम ने रिटेन नहीं किया है। कौन हैं वे खिलाड़ी? आइए जानते हैं विस्तार से।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कप्तान फाफ को किया रिलीज
दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट टीमों में से एक आरसीबी ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए सिर्फ 3 खिलाड़ियों को ही रिटेन किया है। बड़ी खबर ये है कि आरसीबी ने अपने कप्तान फाफ डुप्लेसी को रिटेन नहीं किया। साथ ही अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी टीम से बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु ने ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ियों को भी रिटेंशन लिस्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के पास 3 राइट टू मैच कार्ड होंगे। ऐसे में वे 3 खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन में खरीद सकते हैं। इन खिलाड़ियों में ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज की टीम में वापस आ सकते हैं।
RCB ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
विराट कोहली – 21 करोड़ रुपये
रजत पाटीदार – 11 करोड़ रुपये
यश दयाल – 5 करोड़ रुपये
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के पहले लखनऊ सुपरजाइंट्स (LSG) ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, वहीं एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने कप्तान केएल राहुल को रिलीज कर दिया है। इस फैसले के पीछे राहुल की टी20 में धीमी बल्लेबाजी और फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका के साथ अनबन को कारण माना जा रहा है। टीम ने मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और मेंटर जहीर खान की पसंद पर फिनिशर निकोलस पूरन को बरकरार रखा है।
LSG ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
निकोलस पूरन – 21 करोड़ रुपये
रवि बिश्नोई – 11 करोड़ रुपये
मयंक यादव – 11 करोड़ रुपये
आयुष बडोनी – 4 करोड़ रुपये
महोसिन खान – 4 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अगले सीजन के लिए 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। हैरानी की बात यह है कि इनमें कप्तान ऋषभ पंत का नाम शामिल नहीं है। इसकी वजह पंत और सह-मालिक जीएमआर-जेएसडब्ल्यू प्रबंधन के बीच खिलाड़ियों पर फैसले में असहमति बताई जा रही है। पंत चाहते थे कि उन्हें टीम के फैसले में अधिक स्वतंत्रता मिले, लेकिन फ्रेंचाइजी सहमत नहीं थी। वहीं पूर्व कोचिंग स्टाफ में शामिल रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली अब टीम में नहीं हैं, ऐसे में पंत नए स्टाफ के साथ तालमेल नहीं बिठा पाए हैं। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, नीलामी में पंत पर बड़ी बोली लगने की संभावना है और उनका मूल्य 25 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।
DC ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
ट्रिस्टन स्टब्स – 10 करोड़ रुपये
अक्षर पटेल – 16.5 करोड़ रुपये
कुलदीप यादव – 13.25 करोड़ रुपये
अभिषेक पोरेल – 4 करोड़ रुपये
आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपनी रिटेंशन में कुल 6 खिलाड़ियों को रखा है। वहीं, पिछले सीजन टीम की कप्तानी संभालने वाले अपने पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस अय्यर और फ्रेंचाइजी के बीच समझौता नहीं हो पाया था। यही वजह रही कि वो रिलीज किए गए हैं। इसके अलावा, आईपीएल 2024 में टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क (24.75 करोड़ रुपये) को भी रिलीज कर दिया है। पिछले सीजन में प्लेऑफ मुकाबलों को छोड़कर स्टार्क का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इसलिए फ्रेंचाइजी ने उनके ऊपर मोटी राशि खर्च करने का फैसला नहीं लिया है।
KKR ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
सुनील नरेन – 12 करोड़ रुपये
रिंकू सिंह – 13 करोड़ रुपये
वरुण चक्रवर्ती – 12 करोड़ रुपये
हर्षित राणा – 4 करोड़ रुपये
आंद्रे रसेल – 12 करोड़ रुपये
रमणदीप सिंह – 4 करोड़ रुपये
पंजाब किंग्स ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है। पंजाब किंग्स ने सिर्फ 2 खिलाड़ी प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह को रिटेन करने का फैसला किया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि पंजाब ने अपनी लगभग पूरी टीम को ही रिलीज कर दिया है। इनमें सबसे चौंकाने वाला नाम भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह का है, जिन्होंने पिछले सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके अलावा, पिछले सीजन में पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। ऐसे में अब टीम को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों के साथ-साथ अपने कप्तान की भी तलाश करनी होगी।
मुंबई इंडियंस ने टीम डेविड को दिखाया बाहर का रास्ता
आईपीएल 2024 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने दमदार वापसी के लिए पहले कदम उठा लिया है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले कुल 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसमें पिछले सीजन बल्ले से जमकर रन बरसाने वाले टीम डेविड का नाम भी शामिल है।
MI ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
रोहित शर्मा- 16.30 करोड़ रुपये
जसप्रीत बुमराह- 18 करोड़ रुपये
सूर्यकुमार यादव- 16.35 करोड़ रुपये
हार्दिक पांड्या- 16.35 करोड़ रुपये
तिलक वर्मा- 8 करोड़ रुपये
शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने वाली गुजरात टाइटंस (GT) की टीम ने भी ऑक्शन से पहले अपने रिटेन किए जाने वाले प्लेयर्स के नामों का खुलासा कर दिया है, जिसमें उन्होंने शुभमन गिल को रिटेन करने के साथ तीन और प्लेयर्स को भी रिटेन करने का फैसला किया है। इसमें सबसे चौंकाने वाला फैसला टीम के मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम भी शामिल है, जो 2023 के आखिर में वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल होने की वजह से पिछले सीजन नहीं खेल सके थे। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप में भी वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे, और उनकी खराब फिटनेस के चलते आगामी ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए भी उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है।
GT ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
शुभमन गिल – 16.5 करोड़ रुपये
राशिद खान – 18 करोड़ रुपये
साई सुदर्शन – 8.5 करोड़ रुपये
शाहरुख खान – 4 करोड़ रुपये
राहुल तेवतिया – 4 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अगले सीजन के लिए कुल 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, लेकिन उन्होंने टीम के लिए पिछले कुछ साल से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और आर अश्विन जैसे खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया। साथ ही उन्होंने जोस बटलर को भी रिटेन नहीं किया है।
RR ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
संजू सैमसन – 18 करोड़ रुपये
यशस्वी जायसवाल – 18 करोड़ रुपये
रियान पराग – 14 करोड़ रुपये
संदीप शर्मा – 14 करोड़ रुपये
शिमरन हेटमायर – 11 करोड़ रुपये
ध्रुव जुरेल – 4 करोड़ रुपये