खेल
IPL छोड़कर 24 मई को अमेरिका की उड़ान भरेंगे ये भारतीय प्लेयर, कौन-कौन है शामिल?
स्पोर्ट्स डेस्क। 26 मई को आईपीएल 2024 का फाइनल चेन्नई में होगा, जिसके ठीक 6 दिन बाद विश्व कप 2024 का आगाज होना है. टीम इंडिया 2 जत्थों में रवाना होगी.
1 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियां तेज हैं. टीमों का ऐलान करने बाद अब सभी देश के खिलाड़ी अमेरिका की उड़ान भर रहे हैं. श्रीलंका ऐसी पहली टीम बनी है, मेजबान देश पहुंच चुकी है. अब टीम इंडिया की रवानगी पर बड़ा अपडेट आया है. बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बताया कि भारतीय टीम दो जत्थों में वर्ल्ड कप के लिए रवाना होगी.
जय शाह के अनुसार, आईपीएल 2024 में जिन खिलाड़ियों की टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएंगी, वो खिलाड़ी कोचिंग स्टाफ के साथ 24 मई को फ्लाइट पकड़ेंगे, जबकि बाकी के खिलाड़ी 26 मई को होने वाले फाइनल मुकाबले के बाद उड़ान भरेंगे. भारतीय टीम को अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है, फिर 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मैच है.
पहले जत्थे में 24 मई को रवाना रवाना होंगे यह प्लेयर
- रोहित शर्मा
- हार्दिक पांड्या
- जसप्रीत बुमराह
- सूर्यकुमार यादव
- अर्शदीप सिंह
टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया इस तरह है
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह ,जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान.
कौन होगा टीम इंडिया का नया हेड कोच? रेस में शामिल हैं ये 4 दिग्गज
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने हाल में इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया था कि अगला कोच विदेशी भी हो सकता है. ऐसे में 4 नाम सामने आए हैं, जो टीम इंडिया का अगला कोच बनने की रेस में सबसे आगे है. इस लिस्ट में 2 भारतीय जबकि 2 विदेशी दिग्गज हैं.
वीवीएस लक्ष्मण
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे है. वे इस वक्त एनसीए में हेड ऑफ क्रिकेट की भूमिका निभा रहे हैं. कई ऐसे मौके आए जब द्रविड़ की गैरमौजूदगी में इस दिग्गज को टीम इंडिया की कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई. उन्होंने युवा खिलाड़ियों के साथ काम किया है. इस दिग्गज के पास टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने का अनुभव है, वो आईपीएल का भी एक्सपीरियंस रखते हैं. उन्होंने 134 टेस्ट में 45.5 की औसत से 8781 रन बनाए थे. 86 वनडे में 2328 रन किए हैं, जबकि आईपीएल के 20 मैचों में 282 रन बनाए हैं.
टॉम मूडी
टॉम मूडी ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज रहे. उन्हें कोचिंग का लंबा अनुभव है. ये वही मूडी हैं, जिनकी कोचिंग में IPL में सनराइजर्स हैदराबाद टीम चैंपियन बन चुकी है. हैदराबाद की टीम ने साल 2016 में आईपीएल की ट्रॉफी जीती है. इसके 1 साल बाद टॉम मूडी ने साल 2017 में टीम इंडिया के कोच पद के लिए इंटरव्यू दिया था. उस वक्त रवि शास्त्री कोच बने थे. टॉम मूडी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 8 टेस्ट में 456 रन बनाए हैं. 76 वनडे में उनके नाम 1211 रन हैं. वे टीम इंडिया का कोच बनने के लिए बड़े दावेदार हैं.
आशीष नेहरा
टीम इंडिया का नया हेड कोच बनने के दावेदारों में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का नाम भी शामिल है. वे क्रिकेट के एक चतुर रणनीतिकार हैं. इस दिग्गज का स्मार्ट और कूल क्रिकेटिंग माइंड टीम इंडिया को दुनिया में बेस्ट टीम बना सकता है. वो आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बना चुके हैं. नेहरा ने भारत के लिए 17 टेस्ट में 44 विकेट लिए हैं. 120 वनडे में उनके नाम 157 शिकार हैं.
स्टीफन फ्लेमिंग
स्टीफन फ्लेमिंग वर्ल्ड क्रिकेट में बहुत कामयाब कोच रहे हैं. न्यूजीलैंड के इस दिग्गज की कोचिंग में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पांच बार IPL का खिताब जीता है. फ्लेमिंग के कोच रहते CSK ने साल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में ट्रॉफी उठा थी. फ्लेमिंग को एक चतुर रणनीतिकार माना जा है, भारतीय प्लेयर्स के साथ उनकी तगड़ी बॉन्डिंग है. उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 111 टेस्ट में 40 की औसत से 7172 रन बनाए हैं. 280 वनडे में 8037 रन किए हैं. टी20 के 5 मैचों में 110 रन हैं.
कितना होगा कार्यकाल?
नए कोच का कार्यकाल 1 जुलाई 2024 को शुरू होगा. यह 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा. इसका मतलब है कि नए कोच का कार्यकाल 3 साल 5 महीने के लिए होगा. ऐसे में नए कोच के सामने तीन लिमिटेड ओवर वर्ल्ड कप और 2 आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप जीतने की चुनौती है. फरवरी 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी, फरवरी 2026 में टी20 वर्ल्ड कप और अक्टूबर-नवंबर 2027 में वनडे वर्ल्ड कप होना है.
बारिश में धुल गया गुजरात और कोलकाता का मैच, दोनों टीमों को मिले 1-1 पॉइंट्स, प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई शुभमन ब्रिगेड
अहमदाबाद। गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लीग का 63वां मैच खेला जाना था. लेकिन बारिश के कारण इस मैच में टॉस तक नहीं किया जा सका. टूर्नामेंट में बने रहने और प्लेऑफ की रेस में आगे जाने के लिए GT की टीम को यह मैच जीतना जरूरी था, लेकन अब GT प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं. वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. वह अभी भी 19 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं.
बेंगलुरु की लगातार पांचवी जीत, करो या मारो वाले मुकाबले में दिल्ली को 47 रन से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल सीजन 17 के 62वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्ल बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हरा दिया है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 187 रन बनाए थे. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 19.1 ओवर पर पवेलियन लौट गई और RCB ने यह मैच 47 रन से जीत लिया.
आज के इस मैच में बेंगलुरु की ओर से रजत पाटीदार ने सर्वाधिक 52 रन बनाए. मैच के दौरान बेंगलुरु की शुरुआती अच्छी नहीं रही. टीम ने तीसरे ओवर में कप्तान फाफ डुप्लेसी का विकेट गंवाया. वह 7 गेंद में 6 रन ही बना सके. विराट कोहली 13 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए. रजत पाटीदार ने मौजुदा सीजन में अपना पांचवां अर्धशतक लगाया. वह 52 रन पर आउट हुए. विल जैक्स ने 41 रन बनाए. दिल्ली की ओर से खलील अहमद और रसिख डार ने दो-दो विकेट लिए. वहीं, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला.
बेंगलुरु के दिए 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने पावरप्ले के अंदर ही चार विकेट गंवाए. सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए. वह लंबे समय बाद चोट से वापसी कर रहे थे और सिर्फ एक रन ही बना सके. अभिषेक पोरेल ने दो रन का योगदान दिया. फ्रेजर ने 8 गेंद में ताबड़तोड़ 23 रन बनाए, हालांकि वह रन आउट हो गए. कुमार कुशाग्र दो और शाई होप 23 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए.
RCB के लिए यश दयाल ने झटके 3 विकेट
बेंगलुरु के लिए यश दयाल ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. उन्होंने मैच में तीन विकेट हासिल किए. उनके अलावा लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट अपने नाम किए. आरसीबी के लिए स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज और कैमरून ग्रीन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.
दिल्ली के खिलाफ इस जीत के बाद RCB पॉइंट्स टेबल पर पांचवे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं DC 5वें स्थान से खिसककर छठे स्थान पर आ गई है. 13 मैच मे 6 जीत और 7 हार के साथ दोनों ही टीमों के अब 12 पॉइंट्स हो गए है. RCB रन रेट के मामले में DC से आगे है.
बता दें कि भले ही आज RCB ने ये मैच जीत लिया है लेकिन अभी भी उसके लिए प्लेऑफ की राह आसान नहीं होने वाली है. उसे अपने बचे दोनों मैचों को जीतना होगा. इसके साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. वहीं दिल्ली के पास भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एक और मौका होगा. हालांकि, उसके लिए सफर काफी मुश्किल हो गया है. उसे भी RCB की तरह ही दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा.
करो या मारो वाले मुकाबले में चेन्नई ने राजस्थान को 5 विकेट से दी शिकस्त, प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार
चेन्नई। आईपीएल सीजन 17 के 61वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया है. मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान ने रियान पराग की 47 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 141 रन बनाए थे. इस लक्ष्य को चेन्नई ने 5 विकेट खोकर 10 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. इस जीत के साथ चेन्नई ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरक़रार रखी है. वहीं राजस्थान को अब इसके लिए थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ सकता है.
आज के मैच में चेन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 41 गेंदों पर नाबाद 42 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. ऋतुराज के अलावा चेन्नई के लिए डेरिल मिचेल ने 22 और रचिन रवींद्र ने 27 रन बनाए. राजस्थान की ओर से ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट झटके.
राजस्थान के खिलाफ इस जीत के बाद चेन्नई की टीम 13 मैचों में सात जीत और छह हार के साथ 14 अंक लेकर तालिका में चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि राजस्थान की टीम 12 मैचों में आठ जीत और चार हार के साथ 16 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है. राजस्थान की टीम अगर यह मुकाबला जीतने में सफल रहती तो वह कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बाद इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाती, लेकिन चेन्नई ने उसका इंतजार बढ़ा दिया.
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर लगा एक मैच का बैन, RCB के खिलाफ ये खिलाड़ी संभालेगा टीम की कमान
दिल्ली। आईपीएल सीजन 17 के 62वें मुकाबले में रविवार की शाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच भिड़ंत होनी है. दिल्ली को अगर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखनी है तो उसे इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, लेकिन उससे ठीक पहले DC को बड़ा झटका लगा है. आईपीएल के शीर्ष परिषद ने दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत को एक मैच के लिए निलंबित कर दिया है. बीते मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति को लेकर पंत पर यह कार्रवाई की गई है.
बता दें कि यह तीसरी बार है जब पंत पर धीमी ओवर गति की वजह से कार्रवाई की गई है. इससे पहले 31 मार्च को चेन्नई और तीन अप्रैल को कोलकाता के खिलाफ मैच के दौरान स्लो ओवर रेट की वजह से उन पर जुर्माना लगाया गया था. हालांकि, अपनी पिछली गलती से उन्होंने सबक नहीं लिया और सात मई को राजस्थान के खिलाफ एक बार फिर पुरानी गलती दोहराई, जिस पर अब बीसीसीआई ने उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए उनपर 1 मैच का बैन और 30 लाख का जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगततौर पर 12 लाख या उनकी संबंधित मैच फीस का, जो भी कम हो जुर्माना लगाया गया है.
पंत की अनुपस्थिति में अक्षर संभालेंगे टीम की कमान
पंत की अनुपस्थिति में टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल आरसीबी के खिलाफ टीम की कमान संभालेंगे. मैच से पहले दिल्ली के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा, पिछले कुछ सीजन से अक्षर पटेल टीम के उपकप्तान हैं. उन्हें आईपीएल में खेलने का काफी अनुभव है. इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी क्रिकेट खेल चुके हैं और खेल को अच्छी तरह समझते हैं। हमने आज गेंदबाजों के साथ बैठक की और सभी योजनाओं को देखा. इसके बाद हमने फैसला किया है कि आरसीबी के खिलाफ अक्षर टीम की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं.
गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम भले ही 12 मैचों में छह हार और छह जीत के साथ 12 अंक लेकर तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद है, लेकिन वह अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है.
रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने चेन्नई को 35 रनों से हराया, गिल-सुदर्शन के शतक के बाद मोहित ने चटकाए 3 विकेट
अहमदाबाद। आईपीएल 17 के 59वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रन से हरा दिया है. टॉस जीतकर चेन्नई ने गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल (104) और साई सुदर्शन (103) के शतकों से 20 ओवर में तीन विकेट पर 231 रन बनाए थे. जवाब में गुजरात के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया जिससे चेन्नई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 196 रन ही बना सकी.
चेन्नई की ओर से डेरिल मिचेल 63 रन और मोइन अली ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए. इन दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन मिचेल के आउट होने के बाद एक बार फिर चेन्नई की पारी लड़खड़ा गई और फिर उभर नहीं सकी. आठवें नंबर पर उतरे महेंद्र सिंह धोनी 11 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद लौटे.
बता दें कि आज के मैच में गुजरात के लिए तेज गेंदबाज मोहित शर्मा के तीन विकेट की मदद से गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रनों से हराकर प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बरकरार रखा है. वहीं हार के बावजूद चेन्नई की टीम 12 मैचों के बाद छह जीत और छह हार के साथ 12 अंक लेकर तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है. सीएसके को नॉकआउट में पहुंचने के लिए अब अपने दोनों मैच जीतने होंगे. जबकि गुजरात की टीम 12 मैचों में पांच जीत और सात हार के साथ 10 अंक लेकर आठवें स्थान पर है.
बेंगलुरु ने पंजाब को 60 रन से हराया, PBKS प्लेऑफ रेस से बाहर
धर्मशाला। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में गुरुवार को पंजाब किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 60 रन से हराया. इस जीत से बेंगलुरु ने अपने प्लेऑफ में क्वालिफाई होने की उम्मीदों को बरकरार रखा. वहीं पंजाब प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई.
HPCA स्टेडियम में पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. RCB ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए. विराट कोहली ने 92, रजत पाटीदार ने 55 और कैमरन ग्रीन ने 46 रन बनाए. पंजाब से हर्षल पटेल ने 3 और विद्वत कवेरप्पा ने 2 विकेट लिए.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम 17 ओवर में 181 रन बनाकर सिमट गई. टीम से राइली रुसो ने 61 रन बनाए. वहीं शशांक सिंह 37, जॉनी बेयरस्टो 27 और सैम करन 22 ही रन बना सके. बेंगलुरु से मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट झटके. कर्ण शर्मा, स्वप्निल सिंह और लॉकी फर्ग्यूसन ने 2-2 विकेट लिए.
हैदराबाद ने लखनऊ को दी करारी शिकस्त, 9.4 ओवर में 10 विकेट रहते चेज किया लक्ष्य, हेड-अभिषेक ने ठोकी तूफानी फिफ्टी
हैदराबाद। आईपीएल सीजन 17 के 57वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) को हरा 10 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 165 रन बनाए थे. जवाब में हैदराबाद ने सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड (85) और अभिषेक शर्मा (75) के बीच हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत 9.4 ओवर में 10 विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.
बता दें कि हैदराबाद ने 62 गेंद शेष रहते आज यह मैच जीता है. SRH के लिए ट्रेविस हेड ने 30 गेंद में आठ चौके और आठ छक्के की मदद से 89 रन और अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 75 रन की नाबाद पारी खेली. अभिषेक ने 10वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्के के साथ मैच को खत्म किया.
अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंची हैदराबाद
हैदराबाद की टीम इस जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है. उसके 12 मैचों के बाद सात जीत और पांच हार के साथ 14 अंक हैं. हैदराबाद का नेट रन रेट +0.406 है. वहीं, लखनऊ की यह 12वें मैच में छठी हार रही. टीम 12 अंक और -0.769 के नेट रन रेट के साथ छठे स्थान पर है. हैदराबाद का अगला मैच 16 मई को गुजरात टाइटंस और 19 मई को पंजाब किंग्स से है. यह दोनों मुकाबले हैदराबाद की टीम अपने होमग्राउंड पर खेलेगी. वहीं, लखनऊ की टीम 14 मई को दिल्ली से अरुण जेटली स्टेडियम में और 17 मई को मुंबई से वानखेडे़ में भिड़ना है.
दिल्ली ने राजस्थान को 20 रन से हराया, मैगर्क और पोरेल ने जड़ा अर्धशतक, गेंदबाजों ने भी दिखाया कमाल
दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग-2024 के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हराया. इस जीत के बाद दिल्ली ने राजस्थान के प्लेऑफ में पहुंचाने का इंतजार भी बढ़ा दिया है. RR को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब भी एक और जीत की जरूरत है.
दिल्ली ने होमग्राउंड पर टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन ही बना सकी. खलील अहमद, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए. RR से संजू सैमसन ने 46 बॉल पर 86 रन की पारी खेली. रियान पराग ने 27 और शिवम दुबे ने 25 रन बनाए.
DC से ओपनर जैक फ्रेजर-मैगर्क ने 50 रन और अभिषेक पोरेल ने 65 रन बनाए. वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने 41 रन की पारी खेली. राजस्थान से रचिचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए. युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा और ट्रेंट बोल्ट को एक-एक विकेट मिला.
कोलकाता ने लगाई जीत की हैट्रिक, एकतरफा मुकाबले में लखनऊ को 98 रन से हराया, हर्षित और वरुण ने झटके 3-3 विकेट
लखनऊ। आईपीएल सीजन 17 के 54वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 98 रन से हरा दिया है. आज के मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने सुनील नारियल की 84 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 235 रन बनाए. इसके बाद कोलकाता के गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए 16.1 ओवर में 137 रन के स्कोर पर लखनऊ की पूरी टीम को आल आउट कर दिया. लखनऊ के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा रन और कप्तान केएल राहुल ने 25 रन की पारी खेली. कोलकाता के लिए हर्षित राणा और वरुण चक्र्वर्ती ने 3-3 विकेट लिए.
पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंची KKR
बता दें कि मौजूदा सीजन में कोलकाता की यह लगातार तीसरी और लखनऊ के खिलाफ लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले ईडन गार्डन्स में उसने लखनऊ को धूल चटाई थी. कोलकाता 11 में से 8 मैच में जीत के बाद अब 16 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल पर पहले नंबर पर आ गई है, जबकि लखनऊ को 11वें मैच में 5वीं बार हार मिली और 10 अंक के साथ ये टीम अब 5वें नंबर पर आ गई है.
आज के मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत दमदार हुई. सुनील नरेन और फिल सॉल्ट के बीच पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई जिसे नवीन-उल-हक ने तोड़ा. उन्होंने सॉल्ट को आउट किया. वह 32 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, नरेन ने 81 रनों की दमदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और सात छक्के निकले. उन्हें रवि बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया. टीम को तीसरा झटका आंद्रे रसेल के रूप में लगा. उन्हें नवीन-उल-हक ने शिकार बनाया. वह सिर्फ 12 रन बना सके. इसके बाद युद्धवीर सिंह ने अंगकृष रघुवंशी को निशाना बनाया. वह 26 गेंदों में 32 रनों की पारी खेलकर लौटे. इस मैच में रिंकू सिंह ने 16, श्रेयस अय्यर ने 23, रमनदीप सिंह ने 25 और वेंकटेश अय्यर ने एक रन बनाया. रमनदीप और वेंकटेश नाबाद रहे. लखनऊ के लिए नवीन-उल-हक ने तीन विकेट चटकाए. वहीं, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई और युद्धवीर सिंह को एक-एक सफलता मिली.
लखनऊ के लिए पारी की शुरुआत करने आगे अंगकृष कुलकर्णी ने इस मैच में 9 रन की पारी खेली जबकि कप्तान केएल राहुल 21 गेंदों पर 25 रन बनाकर चलते बने. स्टोइनिस ने 36 रन जबकि दीपक हुडा ने 5 रन बनाए तो वहीं निकोलस पूरन ने भी 10 रन पर सरेंडर कर दिया. इस मैच में आयुष बदोनी ने 15 रन जबकि एस्टन टर्नर ने 16 रन तो वहीं क्रुणाल पांड्या ने 5 रन की पारी खेली. कोलकाता की तरफ से हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट लिए जबकि आंद्रे रसेल को दो तो वहीं स्टार्क और सुनील नरेन को एक-एक सफलता मिली.
चेन्नई ने पिछली हार का लिया बदला, धर्मशाला में पंजाब को 28 रन से हराया, जडेजा ने बल्ले के साथ गेंद से भी दिखाया कमाल
धर्मशाला। आईपीएल 2024 के 53वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 28 रन से हरा दिया है. मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 167 रन बनाए थे. जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 139 रन ही बना सकी. रवींद्र जडेजा ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया. उन्होंने 43 रन बनाने के अलावा तीन विकेट भी झटके.
धर्मशाला में खेले गए इस मैच में चेन्नई की पारी में रवींद्र जडेजा ने जहां 43 रन बनाए तो वहीं कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 32 जबकि डेरिल मिचेल के बल्ले से 30 रनों की पारी देखने को मिली. पंजाब की तरफ से गेंदबाजी में राहुल चाहर और हर्षल पटेल ने 3-3 विकेट हासिल किए. पंजाब की टीम जब इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं देखने को मिली जिसमें उन्होंने 9 के स्कोर पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे.
यहां से शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा के बीच तीसरे विकेट के लिए जरूर एक छोटी साझेदारी देखने को मिली लेकिन 62 के स्कोर पर तीसरा झटका लगने के साथ पंजाब की टीम को इस मैच में वापसी का मौका नहीं मिला. पंजाब की टीम इस मैच में 139 के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेंदबाजी में जहां रवींद्र जडेजा ने 3 तो वहीं तुषार देशपांडे और सिमरजीत सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए. चेन्नई की टीम ने इस मुकाबले को 28 रनों से अपने नाम किया.
चेन्नई ने पंजाब से लिया हार का बदला
धर्मशाला में इस जीत के साथ चेन्नई ने पंजाब से पिछले मैच में मिली हार का बदला भी ले लिया. पंजाब ने चेन्नई को उसके होम ग्राउंड चेपॉक में हराया था. इसी के साथ चेन्नई के खिलाफ पंजाब की जीत का सिलसिला भी थम गया. दोनों टीमों के बीच हुए पिछले छह में से पांच मैचों में पंजाब की टीम ने जीत हासिल की थी. छठे मैच में सीएसके ने जीत हासिल की.
गौरतलब है कि इस जीत के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में पांचवें से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. उसके लखनऊ और हैदराबाद के समान अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट में बाकी दोनों टीमों से आगे है. सीएसके के 11 मैचों में छह जीत और पांच हार के साथ 12 अंक हो गए हैं. इस जीत ने सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है. वहीं, यह पंजाब की टीम के लिए सातवीं हार रही. टीम आठ अंक लेकर अंक तालिका में आठवें स्थान पर है.
भारतीय टीम में युवा जोश की कमी, 15 में से 10 खिलाड़ी 30 के पार, देखें सभी प्लेयर्स की उम्र
स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया ने साल 2007 में युवाओं से सजी टीम के दम पर पहला खिताब जीता था, लेकिन इस बार बीसीसीआई ने एक सीनियर और अनुभवी टीम पर भरोसा किया है.
1 जून से शुरू होने जा रहे टी 20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. जिसमें कुल 19 प्लेयर शामिल हैं. टॉप 15 में जिन प्लेयरों को जगह मिली है, उन पर सबकी नजर है. इस बार सेलेक्टर्स ने सीनियर खिलाड़ियों पर दांव खेला है. टॉप 15 में से 10 खिलाड़ियों की उम्र 30 के पार है. कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को 35 साल पार कर चुके हैं. वहीं 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी उम्र 30 साल से कम है.
बीसीसीआई को उम्मीद है कि सीनियर खिलाड़ियों से सजी ये टीम खिताब जीतेगी. हम आपके लिए वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल सभी खिलाड़ियों की उम्र की जानकारी लेकर आए हैं. नीचे देखिए किन प्लेयर की कितनी उम्र है.
30 साल प्लस 10 खिलाड़ी
- रोहित शर्मा- 37 साल 3 दिन
- विराट कोहली- 35 साल 188 दिन
- रवींद्र जडेजा- 35 साल 137 दिन
- युजवेंद्र चहल- 33 साल 293 दिन
- सूर्यकुमार यादव- 33 साल 240 दिन
- शिवम दुबे- 30 साल 319 दिन
- हार्दिक पांड्या- 30 साल 212 दिन
- अर्शदीप सिंह- 30 साल 156 दिन
- अक्षर पटेल- 30 साल 111 दिन
- मोहम्मद सिराज- 30 साल 59 दिन
इन खिलाड़ियों की उम्र 30 से कम
- संजू सैमसन- 29 साल 181 दिन
- कुलदीप यादव- 29 साल 148 दिन
- ऋषभ पंत- 26 साल 218 दिन
- अर्शदीप सिंह- 25 साल 94 दिन
- यशस्वी जायसवाल- 22 साल 132 दिन
MI का सफर खत्म! इन 3 टीमों की हाल भी खराब, देखें टॉप 4 में किसका जलवा
मुंबई। आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है. जानिए 51 मैचों के बाद का समीकरण कैसा है...
आईपीएल 2024 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. प्लेऑफ के लिए टीमों के बीच जंग चल रही है. इस सीजन के 51 वें मैच में हारने वाली मुंबई इंडियंस का सफर लगभग खत्म हो गया है. वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. अब कोई चमत्कार ही इस टीम को टॉप 4 में ले जा सकता है. खास बात ये है कि इस सीजन टॉप 4 में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स, केकेआर, लखनऊ सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद का जलवा दिख रहा है.
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस में मजबूत दावे के साथ खुद को बनाए रखी हैं. वहीं तीन टीमें ऐसी हैं, जिनकी हालत मुंबई इंडियंस के जैसी ही है.
मुंबई इंडियंस का सफर खत्म!
IPL 2024 में मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में जाने का सपना टूट गया है. इस टीम ने इस सीजन 11 में से 8 मैच हारे हैं. अभी टीम के पास 6 अंक हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 16 अंकों की जरूरत होती है.
प्लेऑफ में जाने के 5 प्रतिशत चांस
अगर मुंबई की टीम अपने बचे हुए चारों मैच जीत भी जाती है तो उसके कुल 14 पॉइंट ही हो पाएंगे. अगर इसके भी दूसरी टीमों के नतीजे ऐसे रहे कि नेट रन रेट के आधार पर मुंबई के चांस बने भी तो यह बेहद मुश्किल है. अगर हार्दिक पांड्या की यह टीम अगले 3 में से एक भी मैच हारती है तो ऑफिशियल तौर पर वो टॉप 4 की रेस से बाहर हो जाएगी.
इन 3 टीमों की हालत भी है खराब
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- गुजरात टाइटंस
- पंजाब किंग्स
आरसीबी ने पास 6 अंक हैं, अभी उसे 4 मैच और खेलना है, वहीं गुजरात टाइटंस की टीम के पास 8 अंक हैं, जिसे अभी 4 मैच और खेलना है, वहीं पंजाब के पास भी 8 अंक हैं, जिसे अभी 4 मैच और खेलना है. अगर यह टीमें अपने-अपने सभी मुकाबले जीत भी लेती हैं तो प्लेऑफ में उनकी जगह तय नहीं होगा, हां, अगर ऐसे समीकरण बने कि नेट रन रेट के आधार पर टीम चुनी गई तो किसी एक टीम के चांस बन सकते हैं. मान लीजिए अगर ये टीमें अपने बचे हुए सभी मैचों में से एक भी मैच हारती हैं तो उनका सफर यहीं खत्म हो जाएगा.
मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच मुकाबला, प्लेऑफ में बने रहने पंड्या को जारी रखना होगा जीत का सिलसिला, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्लेइंग-11
मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें सीजन का 51वां मैच आज मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में स्टेडियम में होगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. इस सीजन में दोनों टीमों के खेले गए मैचों की बात करें तो KKR की टीम ने अब तक 9 मैच खेले हैं और 6 मैच में जीत मिली है. वहीं मुंबई 10 में से तीन मैच में जीत हासिल की है. आज का मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है. क्योंकि केकेआर पिछला मैच जीतकर आई है इस वजह से टीम का हौसला बुलंद है. वहीं मुंबई को पिछले मैच में शिकस्त मिली थी. हालांकि वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर का रिकॉर्ड बेहद खराब है.
MI vs KKR हेड टू हेड
मुंबई और कोलकाता ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 32 IPL मैच खेले हैं. एमआई ने 23 और केकेआर ने नौ मैच जीते हैं. इस हिसाब से देखें तो मुंबई का पलड़ा भारी नजर आता है. KKR के खिलाफ MI का अब तक का हाई स्कोर 210 है. MI के खिलाफ कोलकाता का हाई स्कोर 232 है. वहीं इस आईपीएल में मुंबई पिछले पांच मैचों में से एक में जीत हासिल की है, जबकि कोलकाता ने अपने पिछले पांच मैचों में से तीन में जीत हासिल की है.
पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच की बात की जाए तो यहां तेज गेंदबाजों को हल्की सी सीम मूवमेंट मिल सकती है. यानी पेसर्स को शुरुआती कुछ वक्त में मदद मिल सकती है. हालांकि मैदान छोटा होने के कारण बल्लेबाजों को काफी रन बनाने में मदद मिलती है. यहां की पिच सपाट है और रन खूब बनते हैं. साथ ही उछाल मिलता है और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है. इस पिच पर एक बार फिर से बड़ा स्कोर देखने के लिए मिल सकता है.
MI vs KKR की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस : हार्दिक पांड्या (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह
इम्पैक्ट प्लेयर : नुवान तुषारा
कोलकाता नाइट राइडर्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट, सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, दुष्मंथा चमीरा/मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा
इम्पैक्ट प्लेयर : अनुकूल रॉय/सुयश शर्मा
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानिए किनको मिली जगह …
स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है. इसमें कुछ नए खिलाड़ियों को जगह दी गई है. इसमें 15 खिलाड़ियों की घोषणा किया गया है और साथ ही 4 खिलाड़ियों को रिजर्व में रखा है.
बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया खेलती दिखाई देगी और साथ ही हार्दिक पांड्या उपकप्तानी होंगे. टीम में दो विकेटकीपर शामिल किए गए हैं. इनमें ऋषभ पंत और संजू सैमसन हैं. वहीं, केएल राहुल को टीम से बाहर कर दिया है.
चौंकाने वाली बात तो ये है कि भारतीय टीम से तीन बड़े चेहरों को बाहर किया गया है, जो हाल फिलहाल में टीम इंडिया का हिस्सा थे. इनमें केएल राहुल के अलावा रिंकू सिंह और शुभमन गिल शामिल हैं. हालांकि, बीसीसीआई ने रिंकू और शुभमन को ट्रैवलिंग रिजर्व में रखा है. रिंकू पर शिवम दुबे को तरजीह दी गई है.
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम
कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान हार्दिक पंड्या, विराट कोहली, सूर्या यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
इसके अलावा शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान को रिजर्व रखा गया है.
पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, हाईवोल्टेज मुकाबले में कोलकाता को 8 विकेट से हराया, 108 रन बनाकर नाबाद रहे बेयरस्टो
कोलकाता। पंजाब किंग्स ने IPL का सबसे बड़ा टारगेट चेज करते हुए सीजन के 42वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया. ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुक्रवार को पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 261 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने कोलकाता के होमग्राउंड पर 18.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 262 रन बना दिए. जॉनी बेयरस्टो ने सेंचुरी लगाई. वे 48 बॉल पर 108 रन बनाकर नाबाद रहे. शशांक सिंह ने 28 बॉल पर नाबाद 68 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.
PBKS से प्रभसिमरन सिंह ने भी 20 बॉल पर 54 रन बनाए. कोलकाता से सुनील नरेन ने एक विकेट लिया. वहीं एक बैटर रनआउट हुए. कोलकाता की ओर से फिल सॉल्ट ने 37 बॉल पर 75 रन और सुनील नरेन ने 32 बॉल पर 71 रन बनाए. दोनों में शतकीय साझेदारी हुई. इसके बाद आंद्रे रसेल ने 24, वेंकटेश अय्यर ने 39 और श्रेयस अय्यर ने 28 रन बनाए. सैम करन, अर्शदीप सिंह और राहुल चाहर को एक-एक विकेट मिला.