खेल
कोलकाता ने लगाई जीत की हैट्रिक, एकतरफा मुकाबले में लखनऊ को 98 रन से हराया, हर्षित और वरुण ने झटके 3-3 विकेट
लखनऊ। आईपीएल सीजन 17 के 54वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 98 रन से हरा दिया है. आज के मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने सुनील नारियल की 84 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 235 रन बनाए. इसके बाद कोलकाता के गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए 16.1 ओवर में 137 रन के स्कोर पर लखनऊ की पूरी टीम को आल आउट कर दिया. लखनऊ के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा रन और कप्तान केएल राहुल ने 25 रन की पारी खेली. कोलकाता के लिए हर्षित राणा और वरुण चक्र्वर्ती ने 3-3 विकेट लिए.
पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंची KKR
बता दें कि मौजूदा सीजन में कोलकाता की यह लगातार तीसरी और लखनऊ के खिलाफ लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले ईडन गार्डन्स में उसने लखनऊ को धूल चटाई थी. कोलकाता 11 में से 8 मैच में जीत के बाद अब 16 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल पर पहले नंबर पर आ गई है, जबकि लखनऊ को 11वें मैच में 5वीं बार हार मिली और 10 अंक के साथ ये टीम अब 5वें नंबर पर आ गई है.
आज के मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत दमदार हुई. सुनील नरेन और फिल सॉल्ट के बीच पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई जिसे नवीन-उल-हक ने तोड़ा. उन्होंने सॉल्ट को आउट किया. वह 32 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, नरेन ने 81 रनों की दमदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और सात छक्के निकले. उन्हें रवि बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया. टीम को तीसरा झटका आंद्रे रसेल के रूप में लगा. उन्हें नवीन-उल-हक ने शिकार बनाया. वह सिर्फ 12 रन बना सके. इसके बाद युद्धवीर सिंह ने अंगकृष रघुवंशी को निशाना बनाया. वह 26 गेंदों में 32 रनों की पारी खेलकर लौटे. इस मैच में रिंकू सिंह ने 16, श्रेयस अय्यर ने 23, रमनदीप सिंह ने 25 और वेंकटेश अय्यर ने एक रन बनाया. रमनदीप और वेंकटेश नाबाद रहे. लखनऊ के लिए नवीन-उल-हक ने तीन विकेट चटकाए. वहीं, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई और युद्धवीर सिंह को एक-एक सफलता मिली.
लखनऊ के लिए पारी की शुरुआत करने आगे अंगकृष कुलकर्णी ने इस मैच में 9 रन की पारी खेली जबकि कप्तान केएल राहुल 21 गेंदों पर 25 रन बनाकर चलते बने. स्टोइनिस ने 36 रन जबकि दीपक हुडा ने 5 रन बनाए तो वहीं निकोलस पूरन ने भी 10 रन पर सरेंडर कर दिया. इस मैच में आयुष बदोनी ने 15 रन जबकि एस्टन टर्नर ने 16 रन तो वहीं क्रुणाल पांड्या ने 5 रन की पारी खेली. कोलकाता की तरफ से हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट लिए जबकि आंद्रे रसेल को दो तो वहीं स्टार्क और सुनील नरेन को एक-एक सफलता मिली.
चेन्नई ने पिछली हार का लिया बदला, धर्मशाला में पंजाब को 28 रन से हराया, जडेजा ने बल्ले के साथ गेंद से भी दिखाया कमाल
धर्मशाला। आईपीएल 2024 के 53वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 28 रन से हरा दिया है. मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 167 रन बनाए थे. जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 139 रन ही बना सकी. रवींद्र जडेजा ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया. उन्होंने 43 रन बनाने के अलावा तीन विकेट भी झटके.
धर्मशाला में खेले गए इस मैच में चेन्नई की पारी में रवींद्र जडेजा ने जहां 43 रन बनाए तो वहीं कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 32 जबकि डेरिल मिचेल के बल्ले से 30 रनों की पारी देखने को मिली. पंजाब की तरफ से गेंदबाजी में राहुल चाहर और हर्षल पटेल ने 3-3 विकेट हासिल किए. पंजाब की टीम जब इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं देखने को मिली जिसमें उन्होंने 9 के स्कोर पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे.
यहां से शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा के बीच तीसरे विकेट के लिए जरूर एक छोटी साझेदारी देखने को मिली लेकिन 62 के स्कोर पर तीसरा झटका लगने के साथ पंजाब की टीम को इस मैच में वापसी का मौका नहीं मिला. पंजाब की टीम इस मैच में 139 के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेंदबाजी में जहां रवींद्र जडेजा ने 3 तो वहीं तुषार देशपांडे और सिमरजीत सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए. चेन्नई की टीम ने इस मुकाबले को 28 रनों से अपने नाम किया.
चेन्नई ने पंजाब से लिया हार का बदला
धर्मशाला में इस जीत के साथ चेन्नई ने पंजाब से पिछले मैच में मिली हार का बदला भी ले लिया. पंजाब ने चेन्नई को उसके होम ग्राउंड चेपॉक में हराया था. इसी के साथ चेन्नई के खिलाफ पंजाब की जीत का सिलसिला भी थम गया. दोनों टीमों के बीच हुए पिछले छह में से पांच मैचों में पंजाब की टीम ने जीत हासिल की थी. छठे मैच में सीएसके ने जीत हासिल की.
गौरतलब है कि इस जीत के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में पांचवें से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. उसके लखनऊ और हैदराबाद के समान अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट में बाकी दोनों टीमों से आगे है. सीएसके के 11 मैचों में छह जीत और पांच हार के साथ 12 अंक हो गए हैं. इस जीत ने सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है. वहीं, यह पंजाब की टीम के लिए सातवीं हार रही. टीम आठ अंक लेकर अंक तालिका में आठवें स्थान पर है.
भारतीय टीम में युवा जोश की कमी, 15 में से 10 खिलाड़ी 30 के पार, देखें सभी प्लेयर्स की उम्र
स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया ने साल 2007 में युवाओं से सजी टीम के दम पर पहला खिताब जीता था, लेकिन इस बार बीसीसीआई ने एक सीनियर और अनुभवी टीम पर भरोसा किया है.
1 जून से शुरू होने जा रहे टी 20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. जिसमें कुल 19 प्लेयर शामिल हैं. टॉप 15 में जिन प्लेयरों को जगह मिली है, उन पर सबकी नजर है. इस बार सेलेक्टर्स ने सीनियर खिलाड़ियों पर दांव खेला है. टॉप 15 में से 10 खिलाड़ियों की उम्र 30 के पार है. कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को 35 साल पार कर चुके हैं. वहीं 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी उम्र 30 साल से कम है.
बीसीसीआई को उम्मीद है कि सीनियर खिलाड़ियों से सजी ये टीम खिताब जीतेगी. हम आपके लिए वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल सभी खिलाड़ियों की उम्र की जानकारी लेकर आए हैं. नीचे देखिए किन प्लेयर की कितनी उम्र है.
30 साल प्लस 10 खिलाड़ी
- रोहित शर्मा- 37 साल 3 दिन
- विराट कोहली- 35 साल 188 दिन
- रवींद्र जडेजा- 35 साल 137 दिन
- युजवेंद्र चहल- 33 साल 293 दिन
- सूर्यकुमार यादव- 33 साल 240 दिन
- शिवम दुबे- 30 साल 319 दिन
- हार्दिक पांड्या- 30 साल 212 दिन
- अर्शदीप सिंह- 30 साल 156 दिन
- अक्षर पटेल- 30 साल 111 दिन
- मोहम्मद सिराज- 30 साल 59 दिन
इन खिलाड़ियों की उम्र 30 से कम
- संजू सैमसन- 29 साल 181 दिन
- कुलदीप यादव- 29 साल 148 दिन
- ऋषभ पंत- 26 साल 218 दिन
- अर्शदीप सिंह- 25 साल 94 दिन
- यशस्वी जायसवाल- 22 साल 132 दिन
MI का सफर खत्म! इन 3 टीमों की हाल भी खराब, देखें टॉप 4 में किसका जलवा
मुंबई। आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है. जानिए 51 मैचों के बाद का समीकरण कैसा है...
आईपीएल 2024 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. प्लेऑफ के लिए टीमों के बीच जंग चल रही है. इस सीजन के 51 वें मैच में हारने वाली मुंबई इंडियंस का सफर लगभग खत्म हो गया है. वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. अब कोई चमत्कार ही इस टीम को टॉप 4 में ले जा सकता है. खास बात ये है कि इस सीजन टॉप 4 में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स, केकेआर, लखनऊ सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद का जलवा दिख रहा है.
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस में मजबूत दावे के साथ खुद को बनाए रखी हैं. वहीं तीन टीमें ऐसी हैं, जिनकी हालत मुंबई इंडियंस के जैसी ही है.
मुंबई इंडियंस का सफर खत्म!
IPL 2024 में मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में जाने का सपना टूट गया है. इस टीम ने इस सीजन 11 में से 8 मैच हारे हैं. अभी टीम के पास 6 अंक हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 16 अंकों की जरूरत होती है.
प्लेऑफ में जाने के 5 प्रतिशत चांस
अगर मुंबई की टीम अपने बचे हुए चारों मैच जीत भी जाती है तो उसके कुल 14 पॉइंट ही हो पाएंगे. अगर इसके भी दूसरी टीमों के नतीजे ऐसे रहे कि नेट रन रेट के आधार पर मुंबई के चांस बने भी तो यह बेहद मुश्किल है. अगर हार्दिक पांड्या की यह टीम अगले 3 में से एक भी मैच हारती है तो ऑफिशियल तौर पर वो टॉप 4 की रेस से बाहर हो जाएगी.
इन 3 टीमों की हालत भी है खराब
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- गुजरात टाइटंस
- पंजाब किंग्स
आरसीबी ने पास 6 अंक हैं, अभी उसे 4 मैच और खेलना है, वहीं गुजरात टाइटंस की टीम के पास 8 अंक हैं, जिसे अभी 4 मैच और खेलना है, वहीं पंजाब के पास भी 8 अंक हैं, जिसे अभी 4 मैच और खेलना है. अगर यह टीमें अपने-अपने सभी मुकाबले जीत भी लेती हैं तो प्लेऑफ में उनकी जगह तय नहीं होगा, हां, अगर ऐसे समीकरण बने कि नेट रन रेट के आधार पर टीम चुनी गई तो किसी एक टीम के चांस बन सकते हैं. मान लीजिए अगर ये टीमें अपने बचे हुए सभी मैचों में से एक भी मैच हारती हैं तो उनका सफर यहीं खत्म हो जाएगा.
मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच मुकाबला, प्लेऑफ में बने रहने पंड्या को जारी रखना होगा जीत का सिलसिला, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्लेइंग-11
मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें सीजन का 51वां मैच आज मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में स्टेडियम में होगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. इस सीजन में दोनों टीमों के खेले गए मैचों की बात करें तो KKR की टीम ने अब तक 9 मैच खेले हैं और 6 मैच में जीत मिली है. वहीं मुंबई 10 में से तीन मैच में जीत हासिल की है. आज का मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है. क्योंकि केकेआर पिछला मैच जीतकर आई है इस वजह से टीम का हौसला बुलंद है. वहीं मुंबई को पिछले मैच में शिकस्त मिली थी. हालांकि वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर का रिकॉर्ड बेहद खराब है.
MI vs KKR हेड टू हेड
मुंबई और कोलकाता ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 32 IPL मैच खेले हैं. एमआई ने 23 और केकेआर ने नौ मैच जीते हैं. इस हिसाब से देखें तो मुंबई का पलड़ा भारी नजर आता है. KKR के खिलाफ MI का अब तक का हाई स्कोर 210 है. MI के खिलाफ कोलकाता का हाई स्कोर 232 है. वहीं इस आईपीएल में मुंबई पिछले पांच मैचों में से एक में जीत हासिल की है, जबकि कोलकाता ने अपने पिछले पांच मैचों में से तीन में जीत हासिल की है.
पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच की बात की जाए तो यहां तेज गेंदबाजों को हल्की सी सीम मूवमेंट मिल सकती है. यानी पेसर्स को शुरुआती कुछ वक्त में मदद मिल सकती है. हालांकि मैदान छोटा होने के कारण बल्लेबाजों को काफी रन बनाने में मदद मिलती है. यहां की पिच सपाट है और रन खूब बनते हैं. साथ ही उछाल मिलता है और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है. इस पिच पर एक बार फिर से बड़ा स्कोर देखने के लिए मिल सकता है.
MI vs KKR की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस : हार्दिक पांड्या (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह
इम्पैक्ट प्लेयर : नुवान तुषारा
कोलकाता नाइट राइडर्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट, सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, दुष्मंथा चमीरा/मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा
इम्पैक्ट प्लेयर : अनुकूल रॉय/सुयश शर्मा
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानिए किनको मिली जगह …
स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है. इसमें कुछ नए खिलाड़ियों को जगह दी गई है. इसमें 15 खिलाड़ियों की घोषणा किया गया है और साथ ही 4 खिलाड़ियों को रिजर्व में रखा है.
बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया खेलती दिखाई देगी और साथ ही हार्दिक पांड्या उपकप्तानी होंगे. टीम में दो विकेटकीपर शामिल किए गए हैं. इनमें ऋषभ पंत और संजू सैमसन हैं. वहीं, केएल राहुल को टीम से बाहर कर दिया है.
चौंकाने वाली बात तो ये है कि भारतीय टीम से तीन बड़े चेहरों को बाहर किया गया है, जो हाल फिलहाल में टीम इंडिया का हिस्सा थे. इनमें केएल राहुल के अलावा रिंकू सिंह और शुभमन गिल शामिल हैं. हालांकि, बीसीसीआई ने रिंकू और शुभमन को ट्रैवलिंग रिजर्व में रखा है. रिंकू पर शिवम दुबे को तरजीह दी गई है.
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम
कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान हार्दिक पंड्या, विराट कोहली, सूर्या यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
इसके अलावा शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान को रिजर्व रखा गया है.
पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, हाईवोल्टेज मुकाबले में कोलकाता को 8 विकेट से हराया, 108 रन बनाकर नाबाद रहे बेयरस्टो
कोलकाता। पंजाब किंग्स ने IPL का सबसे बड़ा टारगेट चेज करते हुए सीजन के 42वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया. ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुक्रवार को पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 261 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने कोलकाता के होमग्राउंड पर 18.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 262 रन बना दिए. जॉनी बेयरस्टो ने सेंचुरी लगाई. वे 48 बॉल पर 108 रन बनाकर नाबाद रहे. शशांक सिंह ने 28 बॉल पर नाबाद 68 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.
PBKS से प्रभसिमरन सिंह ने भी 20 बॉल पर 54 रन बनाए. कोलकाता से सुनील नरेन ने एक विकेट लिया. वहीं एक बैटर रनआउट हुए. कोलकाता की ओर से फिल सॉल्ट ने 37 बॉल पर 75 रन और सुनील नरेन ने 32 बॉल पर 71 रन बनाए. दोनों में शतकीय साझेदारी हुई. इसके बाद आंद्रे रसेल ने 24, वेंकटेश अय्यर ने 39 और श्रेयस अय्यर ने 28 रन बनाए. सैम करन, अर्शदीप सिंह और राहुल चाहर को एक-एक विकेट मिला.
बेंगलुरु ने हैदराबाद को उसी के घर पर हराया, 35 रन से दर्ज की जीत
हैदराबाद। आईपीएल-17 के 41वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 35 रन से हरा दिया है. हैदराबाद के होम ग्राउंड पर राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई RCB ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 206 रन बनाए. इसके बाद 207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 8 विकेट खोकर सिर्फ 171 रन ही बना सकी और RCB ने यह मुकाबला 35 रन के अंतर से जीत लिया.
बता दें कि इस मैच में विराट कोहली और रजत पाटीदार ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. वहीं, कैमरन ग्रीन 20 गेंदों में 37 रन बनाकर नाबाद रहे. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से जयदेव उनादकट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ शाहबाज़ अहमद ने सबसे ज्यादा नाबाद 40 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से कैमरून ग्रीन, कर्ण शर्मा और स्वप्निल सिंह ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके.
RCB की मौजुदा सीजन में दुसरी जीत
गौरतलब है कि RCB की यह मौजूदा सीजन में लगातार छह हार के बाद यह पहली और ओवरऑल दूसरी जीत है. वहीं, हैदराबाद की यह तीसरी हार है. आरसीबी की टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में 10वें नंबर पर है, जबकि हैदराबाद की टीम 10 अंक के साथ तीसरे नंबर पर ही है.
बेंगलुरु के सामने होगी हैदराबाद का किला भेदने की चुनौती, दोनों में किसका पलड़ा है भारी ?
हैदराबाद। आईपीएल सीजन 17 के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच आज हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. बेंगलुरु टीम की बात करें तो ये सीजन उनके लिए अब तक बेहद बुरा साबित हुआ है. वे 8 मैचों में 7 हार के बाद अंक तालिका में आखिरी स्थान पर मौजूद हैं और प्लेऑफ में जाने की उनकी उम्मीदें अब ना के बराबर नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी तरफ हैं रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड स्कोर बनाती जा रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जिसने अब तक खेले अपने 7 मैचों में 5 मैच जीते हैं और और 2 मैच गंवाए हैं. वे 10 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे पायदान पर हैं. आइए इस मैच से जुड़े जरुरी आकड़ों पर डालते है एक नजर.
SRH vs RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में SRH और RCB के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड में SRH का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमें अब तक 24 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी है. इसमें से एसआरएस ने 13 बार जबकि RCB ने 10 बार जीत अपने नाम की है. आज शाम दोनों टीमों के बीच मौजूदा सीजन में दूसरी बार भिड़ंत होगी. पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थी. उस मैच में हैदराबाद ने 3 विकेट खोकर 288 रन बनाए थे. बता दे कि यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है. रनों के इस अंबार का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की टीम 262 रन ही बना सकी थी. ऐसे में आज RCB हैदराबाद में SRH से पिछली हार का हिसाब बराबर करना चाहेंगी। आईपीएल फाइनल 2016 में भी ये दोनों टीमें आमने सामने आई थी जब डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली हैदराबाद ने बेंगलुरु को हराकर पहली बार खिताब जीता था.
राजीव गांधी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
IPL के मौजूदा सीजन में SRH के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर अब तक 2 मैच खेले गए हैं। इसमें 40 में से सिर्फ 17 विकेट गिरे हैं. जिसमें से 11 विकेट तेज गेंदबाजों और 6 विकेट स्पिनर्स के खाते में गए हैं. कुल मिलाकर देखा जाए तो यहां की पिच से गेंदबाजों को खास मदद नहीं मिल रही है. इस मैदान पर बल्लेबाज 2 मैच में 854 रन बना चुके हैं. इससे तो यही संकेत मिलते हैं कि गुरुवार यानी 25 अप्रैल को इस मैदान पर बल्लेबाज चौके-छक्कों की बरसात कर सकते हैं. पिच क्यूरेटर की मानें तो सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच में स्पिनर्स को विकेट से थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है.
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पर पावरप्ले के दौरान थोड़ा सीम मूवमेंट मिलता है, लेकिन नई हार्ड बॉल आसानी से बल्ले पर आती है. इस कारण बल्लेबाजों को गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में मदद मिलती है. ओस भी भूमिका निभा सकती है. ऐसे में किसी टीम की जीत तय करने में टॉस भी काफी महत्वपूर्ण हो जाता है.
राजीव गांधी स्टेडियम में IPL के आकड़े
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम अब तक IPL के 73 मैचों की मेजबानी कर चुका है. इनमें से 32 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 41 मैच जीते हैं. यहां उच्चतम स्कोर का रिकॉर्ड SRH (277/3 बनाम MI, 2024) के नाम दर्ज है. यहां न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड DC (80 बनाम SRH, 2013) के नाम है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 161 रन और दूसरी पारी का 155 रन है.
SRH ने राजीव गांधी स्टेडियम में 53 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम को 32 मैच में जीत मिली है और 20 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. टीम ने 1 मैच टाई भी खेला है. यहां SRH का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 277 रन है. RCB ने इस मैदान पर 11 मुकाबले खेले हैं, 7 मैच में टीम को हार और 3 मुकाबलों में RCB को जीत मिली है. RCB का यहां सर्वश्रेष्ठ स्कोर 187 रन रहा है.
SRH और RCB की संभावित प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे, जयदेव उनादकट.
संभावित इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्युसन, मोहम्मद सिराज, यश दयाल.
संभावित इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश प्रभुदेसाई.
दिल्ली के लिए करो या मरो वाली स्थिति, आज शाम गुजरात से होगी भिडंत
दिल्ली। आईपीएल सीजन 17 के 40वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच आज शाम 7:30 बजे से दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए अभी तक ये सीजन कुछ खास नहीं रहा है. पॉइंट्स टेबल की बात करें तो गुजरात टाइटंस की टीम 8 मैचों में चार जीत और चार हार के साथ छठे स्थान पर है, जबकि दिल्ली की टीम 8 मैचों में तीन जीत और पांच हार के साथ आठवें स्थान पर है.
बता दें कि दिल्ली की टीम को अपने पिछले मुकाबले में हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा था. हाई स्कोरिंग मैच में दिल्ली ने टारगेट का पीछा करने में नाकामयाब रही थी. ऐसे में आज दिल्ली को अपने गेंदबाजों से बेहरत प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वही दिल्ली से मिली हार के बाद गुजरात ने पिछले मुकाबले में पंजाब को हराया था. आइए अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड रिकार्ड्स और अन्य जरुरी आकड़ों पर डालते है एक नजर.
DC vs GT हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो इसमें दोनों टीमें बराबरी पर है. दोनों के बीच अब तक चार मैच खेले गए हैं. जिनमें दोनों ही टीमों ने 2-2 मैचों में जीत हासिल की है. दोनों टीमों के बीच हुए मैचों में सर्वोच्च स्कोर (171 रन) GT के नाम है. वहीं गुजरात के खिलाफ दिल्ली की टीम अब तक 162 रन से बड़ा स्कोर नहीं बना सकी है. वहीं दोनों टीमों के बीच हुए मैचों में सबसे छोटा स्कोर भी गुजरात के नाम है. इसी सीजन (IPL 2024) में हुए पिछले मैच में गुजरात की टीम 89 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी. इस टारगेट को दिल्ली की टीम ने महज 8.5 ओवर में प्राप्त कर लिया था.
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनी है, जो बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है. इसके कठोर और सपाट होने से यहां बड़े-बड़े स्कोर बनते हैं. ज्यादातर मैचों में टीमें 180 रन के आंकड़े को पार कर जाती हैं, जिससे पता चलता है कि पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है. पिच पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है, जिससे बाउंड्री लगाने में मदद मिलती है. यहां बाउंड्री की लंबाई काफी छोटी है, जिससे बल्लेबाजों को अतिरिक्त बढ़त मिलती है.
अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के आकड़ें
अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली कैपिटल्स का घेरलू मैदान है और इस सीजन मैदान को 5 मैचों की मेजबानी मिली है. इस मैदान में दिल्ली ने कुल 78 मुकाबले खेले हैं. इनमें 32 मैच में टीम को जीत और 44 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. जबकि 1 मैच टाई रहा है और 1 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. यहां टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 231 रन रहा है. GT की टीम ने इस मैदान पर सिर्फ 1 मैच खेला है. उन्हें उस मुकाबले में जीत मिली थी. यहां टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 163 रन रहा है.
अरुण जेटली स्टेडियम में IPL के आकड़े
अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 85 IPL मैच खेले जा चुके हैं. यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 38 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 46 मैच जीते हैं. इस स्टेडियम में IPL में उच्चतम स्कोर (266/7, SRH 2024) और न्यूनतम स्कोर (83, DC 2013) के नाम दर्ज है. यहां सबसे बड़ी पारी क्रिस गेल और ऋषभ पंत (128-128) ने खेली थी. यहां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी लसिथ मलिंगा (5/13, बनाम DC, 2011) ने की थी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है…
दिल्ली कैपिटल्स
पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, जैक फ्रेजर मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, मुकेश कुमार.
गुजरात टाइटंस
ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अजमातुल्लाह ओमरजई, शाहरुख खान, राहुल तवतेयिा, राशिद खान, आर साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा.
लखनऊ ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया, अंतिम ओवर में स्टोइनिस और हुड्डा ने खेली तूफानी पारी
चेन्नई। लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है. अतिम ओवरों में दीपक हुड्डा ने भी 6 गेंद में 17 रन की तूफानी पारी खेलकर लखनऊ की जीत में अहम योगदान दिया.
CSK ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 210 रन बनाए थे. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 गेंद में 108 रन की पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. दूसरी ओर लक्ष्य का पीछा करने उतरी LSG की शुरुआत काफी खराब रही. क्विंटन डी कॉक शून्य और कप्तान केएल राहुल 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. लखनऊ की ओर से सबसे ज्यादा रन मार्कस स्टोइनिस ने बनाए, जिन्होंने 56 गेंद में शतक पूरा किया और अपनी 63 गेंद की पारी में 124 रन बनाए. इस पारी में स्टोइनिस ने 13 चौके और 6 छक्के भी लगाए.
11 ओवर पूरे होने तक लखनऊ सुपर जायंट्स 88 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा चुकी थी. टीम को अब भी जीत के लिए 9 ओवर में जीत के लिए 123 रन चाहिए थे. ऐसे में मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन के बीच 70 रन की पार्टनरशिप ने CSK के फैंस की धड़कनें बढ़ानी शुरू कर दी थीं. मगर 17वें ओवर में मथीशा पाथिराना ने पूरन को चलता किया. निकोलस पूरन ने 15 गेंद में 34 रन बनाए. आलम ये था कि LSG को आखिरी 3 ओवर में जीत के लिए 47 रन चाहिए थे. मैच वहां फंस गया जब 18वें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान 15 रन दे बैठे. अब LSG को 12 गेंद में जीत के लिए 32 रन चाहिए थे. 19वें ओवर में भी 15 रन आए. आखिरी 6 गेंद में जीत के लिए 17 रन बनना पूरी तरह संभव था. आखिरी ओवर की पहली 2 गेंद में ही 15 रन आ चुके थे, जिसमें एक नो-बॉल भी शामिल रही. वहीं ओवर की तीसरी गेंद पर स्टोइनिस ने चौका लगाकर LSG की 6 विकेट से जीत सुनिश्चित की.
कोलकाता ने रोमांचक मैच में बेंगलुरु को 1 रन से हराया, रसेल ने झटके 3 विकेट, आरसीबी की लगातार छठी हार
स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल-17 के 36वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 1 राण से हरा दिया. कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान फॉफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 222 रन बनाए थे. जवाब में आरसीबी को अंतिम गेंद पर तीन रन बनाने थे, लेकिन टीम एक रन ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा.
बता दें कि आरसीबी विल जैक्स और रजत पाटीदार के बीच हुई शतकीय साझेदारी और करन शर्मा के अंतिम ओवर में किए गए बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद 20 ओवर में 221 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. आज के मैच में केकेआर की ओर से श्रेयस अय्यर ने सबसे अधिक 50 रन की पारी खेली. वहीं ओपनर फिल साल्ट ने 14 गेंद में 48 रन ठोके थे. रिंकू सिंह ने 16 गेंद में 24 रन का योगदान दिया. आंद्रे रसेल 20 गेंद में 27 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं रमनदीप ने 9 गेंद में नाबाद 24 रन बनाए. आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में यश दयाल और कैमरन ग्रीन को 2-2 विकेट मिले. इसके अलावा लॉकी फर्ग्यूसन और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट झटके.
आरसीबी के लिए विल जैक्स 55 और रजत पाटीदार ने 52 रन बनाए. कर्ण शर्मा ने 7 गेंद पर 20 रन ठोक दिए. आरसीबी के लिए कैमरन ग्रीन और यश दयाल ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. वहीं कोलकाता के लिए आंद्रे रसल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके, उनके अलावा सुनील नरेन ने 2, हर्षित राणा ने 2, मिशेल स्टार्क और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 ने विकेट लिए.
आरसीबी के लिए विल जैक्स 55 और रजत पाटीदार ने 52 रन बनाए. कर्ण शर्मा ने 7 गेंद पर 20 रन ठोक दिए. आरसीबी के लिए कैमरन ग्रीन और यश दयाल ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. वहीं कोलकाता के लिए आंद्रे रसल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके, उनके अलावा सुनील नरेन ने 2, हर्षित राणा ने 2, मिशेल स्टार्क और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 ने विकेट लिए.
RCB की लगातार छठी हार
गौरतलब है कि बेंगलुरु की सीजन में यह लगातार छठी हार थी. बेंगलुरु ने मौजूदा सीजन में अब तक 8 मैच खेले है जिसमे उसे सिर्फ 1 मैच में जीत नसीब हुई है. बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल पर 7 हार के बाद 2 पॉइंट के साथ सबसे निचले स्थान पर है. अब अगर उसे प्ले ऑफ की रेस में बने रहना है तो आने वाले सभी मैच जितने होंगे. आरसीबी का अगला मैच 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा. यह मैच हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को उसके घर में धोया, 3 विकेट से जीता मैच
स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें सीजन का 37वां मैच आज पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुआ. आज के मैच में पंजाब और गुजरात के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. हालांकि इस मुकाबले को गुजरात टाइटंस ने 3 विकेट से जीत लिया. इस तरह से गुजरात टाइटंस सीजन में अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली है. मैच जीतने के साथ गुजरात टीम ने पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाते हुए 8वें नंबर से छठे पायदान पर पहुंच गई है.
इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रनों का टारगेट दिया था. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 7 विकेट खोकर 146 रन बनाकर मैच जीत लिया. टीम के लिए राहुल तेवतिया 32 रन बनाकर नाबाद रहे, शुभमन गिल ने 35 और साई सुदर्शन ने 31 रन बनाए. वहीं पंजाब के लिए हर्षल पटेल 3 और लियाम लिविंगस्टोन ने 2 विकेट झटके. अर्शदीप सिंह और सैम करन को 1-1 विकेट हासिल किये.
PBKS और GT की प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: रिली रोशौ, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और कगिसो रबाडा.
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, मोहित शर्मा, नूर अहमद और संदीप वॉरियर.
सनराइजर्स हैदराबाद ने दर्ज की लगातार चौथी जीत, एकतरफा मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 67 रनों से हराया
दिल्ली। आईपीएल 2024 के 35वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद दिल्ली कैपिटल्स को 67 रनों से हरा दिया है. इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड के 32 गेंदों पर 89 रन, अभिषेक शर्मा के 12 गेंदों पर 46 रन और शाहबाज अहमद के 29 गेंदों पर नाबाद 59 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 266 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली के लिए जैक फ्रेजर मैकगर्क ने तूफानी पारी खेली और 18 गेंदों पर 65 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होने के बाद दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई और टीम 19.1 ओवर में 199 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.
दिल्ली की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने 35 गेंदों पर 44 रन बनाए. हैदराबाद के लिए टी. नटराजन ने चार ओवर में 19 रन देकर चार विकेट लिए. इस जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंक तालिका में केकेआर को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि दिल्ली की टीम एक स्थान खिसकर सातवें स्थान पर पहुंच गई है.
सनराइजर्स हैदराबाद ने रचा इतिहास, पॉवरप्ले में की दिल्ली के बॉलर्स की जमकर धुलाई, कूटे इतने रन की बन गया रिकॉर्ड
दिल्ली। आईपीएल-17 का 35वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 125 रन बना लिए हैं. यह आईपीएल इतिहास में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर कोलकाता नाइटराइडर्स के नाम था जिन्होंने 2017 में आरसीबी के खिलाफ बिना किसी नुकसान के 105 रन बनाए थे.
बता दें कि, आज इस तूफानी के दौरान हेड ने 16 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 32 बॉल का सामना करते हुए 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से 89 रन की पारी खेली. वहीं उनका साथ दे रहे अभिषेक 12 गेंदों पर दो चौके और छह छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए. इसी के साथ हेड और अभिषेक के बीच पहले विकेट के लिए हुई 131 रनों की साझेदारी टूट गई, लेकिन इस दौरान दोनों ने आईपीएल इतिहास में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है.
आईपीएल इतिहास में पॉवरप्ले में बनाए गए सबसे बड़े स्कोर
-सनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स – हैदराबाद 125/0 (आज)
-कोलकाता नाइट राइडर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – कोलकाता 105/0 (साल 2017)
-चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स – चेन्नई 100/2 (साल 2014)
-चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस – चेन्नई 90/0 (साल 2015)
-कोलकाता नाइट राइडर्स vs दिल्ली कैपिटल्स – कोलकाता 88/1 (साल 2023)
लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और डिकॉक ने जड़े अर्धशतक
लखनऊ। आईपीएल-17 के 34वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से हरा दिया. लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के नाबाद अर्धशतक और महेंद्र सिंह धोनी की तेज तर्रार पारी से लखनऊ सुपरजाएंट्स के सामने जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य रखा. इसके बाद कप्तान केएल राहुल और डिकॉक की 134 रनों की साझेदारी की मदद से लखनऊ ने एक ओवर शेष रहते दो विकेट पर 180 रन बनाकर जीत दर्ज की.
बता दें कि कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक के शानदार अर्धशतक और दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी के दम पर लखनऊ सुपरजाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया. लखनऊ को पिछले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम ने अपने होम ग्राउंड पर जीत दर्ज की. लखनऊ के लिए केएल राहुल ने 53 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली, जबकि डिकॉक ने 43 गेंदों पर 54 रन बनाए. चेन्नई के लिए तेज गेंदबाज मुस्तफ़िज़ूर रहमान और मथीशा पथिराना ने 1-1 विकेट लिए
धोनी ने 9 गेंदों में खेली 28 रन की नाबाद पारी
सीएसके की तरफ से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 57 रन की नाबाद पारी खेली. इस मैच में रहाणे ने 36 रन जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 17 रन की पारी खेली जबकि मोइन अली ने टीम के लिए 30 रन का योगदान दिया. वहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 9 गेंदों का सामना किया और 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 28 रन की नाबाद पारी खेली. लखनऊ की तरफ से क्रुणाल पांड्या ने दो जबकि मोहसिन खान, यश ठाकुर,रवि बिश्नोई और मार्कस स्टोइनिस ने एक-एक विकेट लिए.
पॉइंट्स टेबल पर तीसरे नंबर पर खिसकी चेन्नई
गौरतलब है कि इस सीजन में ये लखनऊ की 7वें मैच में चौथी जीत थी जबकि सीएसके की 7वें मैच में तीसरी हार रही. इस जीत के बाद लखनऊ के 8 अंक हो गए हैं और ये टीम अंकतालिका में 5वें नंबर पर है जबकि सीएसके इस हार के बाद भी 8 अंक के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है.
रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने पंजाब के मुंह से छीनी जीत, 9 रन से जीता मैच
स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें सीजन का 33 वां मैच आज पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुआ. आज के मैच में पंजाब और मुंबई के बीच कड़ी देखने को मिली. मुंबई के दिए गए 192 का लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब आखिरी ओवर तक पहुंची लेकिन सफल नहीं मिली और PBKS को ऑलआउट कर मुंबई इंडियंस 9 रन से मैच जीत गई.
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित ओवर में 7 विकेट खोकर 192 रन बनाई. जिसमें रोहित शर्मा ने 36 रन, सूर्यकुमार यादव ने 78 रन और तिलक वर्मा ने 34 रन की शानदार पारी खेली. वहीं पंजाब गेंदबाजों में हर्षल पटेल ने 3 विकेट झटके, सैम कुरेन ने 2 और कागिसो रबाडा ने एक विकेट हासिल किये.
193 के टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने पावरप्ले के अंदर ही चार विकेट गंवा दिए थे. बल्लेबाज शशांक और आशुतोष ने टीम के लिए अच्छी साझेदारी निभाई, जो बेहद अहम रही. शशांक 25 गेंद में 41 रन बनाए और आशुतोष ने 28 गेंद में 7 छक्के और दो चौके की मदद से 61 रन की पारी खेली. इस धमाकेदार पारी की बदौलत पंजाब की जीत की उम्मीद जगी थी लेकिन वह 18वें ओवर में आशुतोष पवेलियन लौट गए और आखिरी दो ओवर में टीम को जीत के लिए 21 रन चाहिए थे. जिसके बाद 19वें ओर में एक विकेट भी गिरा. वहीं आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी लेकिन बचे लास्ट विकेट में कागिसो रबाडा रन आउट हो गए. मुंबई की ओर से गेंदबाज जसप्रित बुमराह और गेराल्ड कोएत्ज़ी ने 3-3 विकेट झटके. वहीं कप्तान पंड्या, श्रेयस गोपाल और आकाश मधवाल ने एक-एक विकेट हासिल किये.
PBKS और MI की प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स : रिले रोसौव, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), जितेश शर्मा (डब्ल्यू), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, जसप्रित बुमराह