शेयर बाजार/व्यापार

शेयर बाजार में हाहाकार

 मुंबई/भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है लेकिन आज आपको कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं. जो आप शायद ही जानते हों. हर तरफ हल्ला मचा हुआ है कि शेयर बाजार में 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. इस बात को साबित करने के लिए हमने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE के आकड़ों को खंगाला. इस रिसर्च में जो आंकड़ें सामने आए हैं वो बेहद चौकानें वाले हैं.वैसे तो पंचक 5 दिन का होता है लेकिन शेयर बाजार को यह पंचक बीते 5 महीने से लगा है. बीते 5 महीनों में बीएसई का मार्केट कैप करीब 91.13 लाख करोड़ कम हो गया है. इसका मतलब बीते 5 महीनों में बाजार से 91 लाख करोड़ की रकम साफ हो चुकी है.