Xiaomi ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक SUV YU7, कीमत में Tesla Model Y को दी कड़ी टक्कर
28-Jun-2025
Xiaomi : चीन की मशहूर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अब इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में अपने कदम और मजबूती से जमा दिए हैं। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक सेडान SU7 के बाद अब नई इलेक्ट्रिक SUV YU7 को चीन के बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस एसयूवी को लेकर वहां के ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
कीमत और वेरिएंट
Xiaomi YU7 की शुरुआती कीमत CNY 2,53,500 (लगभग 30.25 लाख रुपये) रखी गई है। खास बात यह है कि कीमत के मामले में यह Tesla Model Y से सस्ती है। Tesla Model Y की कीमत YU7 से लगभग CNY 10,000 (करीब 1.2 लाख रुपये) ज्यादा है।
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV को तीन वेरिएंट में पेश किया है, जिससे ग्राहकों को अलग-अलग बजट और जरूरत के मुताबिक विकल्प मिल सकें।
खासियतें
Xiaomi YU7 को एडवांस्ड फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है। इसमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, लंबी रेंज और प्रीमियम इंटीरियर के साथ स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाते हैं।