शेयर बाजार/व्यापार

VIDA VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, कीमत पेट्रोल स्कूटर से भी कम – जानिए फीचर्स और खासियत

VIDA VX2 : Hero Motocorp की इलेक्ट्रिक ब्रांड VIDA ने भारत में एक और नया धमाका करते हुए अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 लॉन्च कर दिया है। इसे खास तौर पर बजट फ्रेंडली ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसकी कीमत न केवल अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, बल्कि कई पेट्रोल स्कूटर्स से भी कम है।

दो वेरिएंट्स में लॉन्च:
VIDA VX2 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है:
VX2 Go
VX2 Plus

कीमत और पेमेंट मॉडल:
इस स्कूटर को कंपनी ने Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के तहत पेश किया है। इसका मतलब है कि ग्राहक स्कूटर को बिना बैटरी के खरीद सकते हैं और ‘पे-पर-किलोमीटर’ मॉडल के तहत केवल उपयोग किए गए किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करेंगे।

पेमेंट की शुरुआत मात्र ₹0.96 प्रति किमी से होती है, जो कि इसे बेहद किफायती बना देता है।

ग्राहकों को मिलेंगे ये फायदे:
 बैटरी की परफॉर्मेंस अगर 70% से कम हो जाती है, तो मुफ्त बैटरी रिप्लेसमेंट मिलेगा।
 सब्सक्रिप्शन अवधि के दौरान VIDA के देशभर में फैले फास्ट चार्जिंग नेटवर्क का फ्री एक्सेस भी मिलेगा।
 कम कीमत में ईको-फ्रेंडली सफर और मेंटेनेंस कॉस्ट भी बेहद कम।

डिजाइन और फीचर्स की जानकारी:
हालांकि फिलहाल विस्तृत स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन VX2 में स्मार्ट डिस्प्ले, यूजर फ्रेंडली कंट्रोल्स और स्टाइलिश लुक मिलने की उम्मीद है।