इस साल चांदी ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न, पहली बार 1.11 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंची कीमत
13-Jul-2025
आम निवेशकों के बीच सोना और शेयर लंबे समय से पसंदीदा निवेश विकल्प रहे हैं, लेकिन साल 2025 में इनसे ज्यादा फायदा चांदी ने अपने निवेशकों को दिया है। इस साल अब तक चांदी ने सबसे अधिक 29.54% का बंपर रिटर्न दिया है, जो सोना, निफ्टी और बैंक निफ्टी से कहीं ज्यादा है।
जनवरी 2025 से 11 जुलाई 2025 तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो:
-
चांदी: 29.54% रिटर्न
-
सोना: 27.45% रिटर्न
-
निफ्टी 50: 6.37% रिटर्न
-
बैंक निफ्टी: 11.59% रिटर्न