शेयर बाजार/व्यापार

1 अगस्त से बदल जाएगी आपकी जिंदगी की रफ्तार! UPI, ऑटो पे और SBI कार्ड नियमों में गुपचुप बड़ा बदलाव, जानिए अब क्या नहीं कर पाएंगे आप?

1 अगस्त से आपकी जेब, आपकी UPI पेमेंट की आदतें और आपकी बैंकिंग दुनिया पूरी तरह बदलने वाली है। दिखने में ये बदलाव सामान्य हैं, लेकिन असल में इनका असर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर गहरा और चौंकाने वाला पड़ने वाला है।

सबसे बड़ा झटका UPI यूजर्स को लगने वाला है। NPCI ने चुपचाप एक ऐसा नियम लागू करने का ऐलान किया है जिससे UPI इस्तेमाल करने वालों की आदतें ही बदल जाएंगी! अब आप दिन में सिर्फ 50 बार ही बैलेंस चेक कर सकेंगे – चाहे आपके फोन में कितने भी UPI एप क्यों न हों!

और इतना ही नहीं – Auto Pay से होने वाले पेमेंट भी अब दिन के सिर्फ खास वक्त पर ही प्रोसेस होंगे। सुबह 10 से पहले, दोपहर 1 से 5 बजे के बीच और रात 9:30 के बाद ही आपके ऑटोमेटिक पेमेंट कटेंगे!

अब किसी को पेमेंट करते समय उसका पूरा नाम दिखेगा, ताकि फर्जी अकाउंट्स को पकड़ना आसान हो सके। लेकिन क्या ये नए बदलाव ऑनलाइन फ्रॉड रोक पाएंगे?

SBI क्रेडिट कार्ड होल्डर्स रहें सावधान!

SBI ने कई को-ब्रांडेड कार्ड्स पर 1 करोड़ रुपये का एयर एक्सीडेंट बीमा चुपचाप बंद करने का फैसला कर लिया है। जिन लोगों को इस सुरक्षा का भरोसा था, उनके लिए यह बदलाव किसी झटके से कम नहीं।

एलपीजी की कीमतों में रह सकता है धमाका!

हर महीने की तरह इस बार भी एलपीजी कीमतों में बदलाव की तलवार लटकी हुई है। 1 अगस्त को रेट बढ़े या घटे, इसका असर सीधा आपकी रसोई तक पहुंचेगा।

RBI की MPC बैठक भी 4 से 6 अगस्त को होने जा रही है, जिसमें रेपो रेट बदलने की चर्चा होगी – और इससे आपकी EMI या लोन की किस्तें सीधे प्रभावित हो सकती हैं।