TVS लेकर आ रही है पहली एडवेंचर बाइक Apache RTX 300, दिसंबर में होगा धमाकेदार लॉन्च
TVS : देश की बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी TVS Motorअब एडवेंचर बाइक सेगमेंट में कदम रखने जा रही है। कंपनी अपनी पहली एडवेंचर बाइक TVS Apache RTX 300 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह लॉन्चिंग कंपनी के वार्षिक मोटरसाइकिलिंग फेस्टिवल MotoSoul 2025 में की जाएगी, जो 5-6 दिसंबर को गोवा में आयोजित होगा। यह फेस्टिवल हर साल एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट लॉन्च के लिए खास पहचान रखता है।
TVS Apache RTX 300 का डिजाइन
इस एडवेंचर बाइक को खास तौर पर लॉन्ग डिस्टेंस टूरिंग के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि राइडर लंबी यात्राओं के दौरान ज्यादा आराम महसूस कर सके। इसके डिजाइन में कई आकर्षक एलिमेंट्स शामिल हैं:
लंबा विंडस्क्रीन
मजबूत नकल गार्ड्स
स्टाइलिश स्प्लिट हेडलाइट सेटअप
मस्क्यूलर बॉडी पैनल्स
और स्पोर्टी लुक देने वाला स्लिम टेल सेक्शन
क्यों है खास?
TVS पहली बार भारतीय बाजार में एडवेंचर बाइक पेश करने जा रही है। माना जा रहा है कि यह बाइक यंग राइडर्स और टूरिंग लवर्स के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगी। लॉन्चिंग के बाद इसकी पूरी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का खुलासा किया जाएगा।