Vivo X300 और X300 Pro की बैटरी डिटेल्स लीक, 6,510mAh तक की मिलेगी पावरफुल बैटरी
Vivo X300 : स्मार्टफोन ब्रांड Vivo जल्द ही अपनी नई X सीरीज के तहत Vivo X300 और X300 Pro लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इन स्मार्टफोन्स को 13 अक्टूबर को चीन में पेश करेगी। लॉन्च से पहले ही इनके डिजाइन और कैमरा फीचर्स को लेकर कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं।
बैटरी डिटेल्स
Vivo X300 : इसमें मिलेगी 6,040mAh बैटरी।
Vivo X300 Pro : इसमें होगी और भी बड़ी 6,510mAh बैटरी।
यह जानकारी चाइनीज टेक ब्लॉगर Bald Panda और Experience More ने साझा की है। वहीं, New Review Technology ने इसका एक हैंड्स-ऑन वीडियो भी जारी किया है, जिसे खुद वीवो के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao ने शेयर किया है।
क्यों है खास?
Vivo X300 सीरीज के कैमरा फीचर्स पहले ही चर्चा में थे, क्योंकि इसमें 200 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। अब बैटरी डिटेल्स सामने आने के बाद साफ है कि यह सीरीज न सिर्फ कैमरा बल्कि लॉन्ग बैटरी बैकअप के लिए भी खास होगी।
13 अक्टूबर को लॉन्चिंग इवेंट में इसके बाकी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का खुलासा होगा।