भारत में 2030 तक Hyundai लॉन्च करेगी 30 से ज्यादा नई कारें, इलेक्ट्रिक SUV से लेकर लग्जरी Genesis ब्रांड तक शामिल
Hyundai : कोरियाई ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai Motor India ने भारत में अपने भविष्य के प्लान का खुलासा किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह 2030 तक भारतीय बाजार में 30 से अधिक नई कारें लॉन्च करेगी। इनमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, हाइब्रिड मॉडल्स और लग्जरी सेगमेंट की गाड़ियां शामिल होंगी।
इलेक्ट्रिक वाहनों पर बड़ा फोकस
हुंडई ने साफ किया है कि आने वाले वर्षों में भारत उसके लिए एक प्रमुख ईवी हब (EV Hub) बनेगा। कंपनी कई नई इलेक्ट्रिक SUV और सेडान लॉन्च करने जा रही है, जो लोकल प्रोडक्शन और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग के साथ आएंगी।
Genesis लग्जरी ब्रांड की एंट्री
Hyundai अपने लग्जरी ब्रांड Genesis को भी भारत में पेश करने की तैयारी में है। Genesis को Mercedes-Benz और BMW जैसी लग्जरी कंपनियों को टक्कर देने के लिए लाया जाएगा।
मेक इन इंडिया पर जोर
कंपनी भारतीय बाजार के लिए ही नहीं, बल्कि “मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड” के तहत वाहनों का निर्यात भी बढ़ाने की योजना बना रही है। इसके लिए Hyundai अपनी चेन्नई और तेलंगाना प्लांट में उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है।
EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश
Hyundai आने वाले सालों में देशभर में EV चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत करने पर काम करेगी। कंपनी ने 1000 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन लगाने का लक्ष्य रखा है।
ADAS और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी पर ध्यान
नई कारों में कंपनी लेवल-2 ADAS, ब्लूलिंक कनेक्टेड टेक्नोलॉज, और AI बेस्ड ड्राइविंग असिस्ट फीचर्स देगी।
ग्राहकों के लिए प्रीमियम अनुभव
Hyundai अपने सेल्स और सर्विस नेटवर्क को भी अपग्रेड करेगी ताकि ग्राहकों को लक्जरी लेवल का एक्सपीरियंस मिल सके।