शेयर बाजार/व्यापार

Redmi का नया स्मार्टफोन 23 अक्टूबर को होगा लॉन्च

Redmi : Redmi ने अपनी आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Redmi K90 Pro Max, का आधिकारिक डिजाइन और लॉन्च तिथि का खुलासा किया है। यह स्मार्टफोन 23 अक्टूबर 2025 को चीन में लॉन्च होगा।

Redmi K90 Pro Max: प्रमुख विशेषताएँ

डिजाइन और निर्माण: इस स्मार्टफोन में ड्यूल-टोन डेनिम ब्लू और फ्लोइंग गोल्ड व्हाइट कलर वेरिएंट्स उपलब्ध होंगे। डेनिम ब्लू वेरिएंट में नैनो-लेदर टेक्सचर वाला रियर पैनल होगा, जो UV रेज़, गंदगी और पीलेपन से बचाव करता है और साफ करने में आसान है।

ऑडियो: इसमें “Sound by Bose” ब्रांडिंग वाला स्पीकर सिस्टम होगा, जो बेहतर ऑडियो अनुभव प्रदान करेगा ।

कैमरा फोन के रियर पैनल पर रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें चार गोल कटआउट होंगे। इनमें से तीन में कैमरा लेंस होंगे, जिनमें एक पेरिस्कोप सेंसर भी शामिल है, जबकि चौथे में एक अतिरिक्त सेंसर हो सकता है ।

प्रोसेसर और चार्जिंग: Redmi K90 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर होगा और यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा.

लॉन्च तिथि: 23 अक्टूबर 2025

समय: चीन में स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे (भारत में शाम 4:30 बजे)

लॉन्च इवेंट: Weibo पर आयोजित किया जाएगा ।