Maruti Dezire CNG खरीदने की सोच रहे हैं? जानिए 2 लाख की डाउन पेमेंट पर कितनी बनेगी EMI
Maruti Dezire CNG : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Maruti Suzuki Dzire हमेशा से ही ग्राहकों की पहली पसंद रही है। खासकर इसका CNG वेरिएंट, जो बेहतर माइलेज और बजट रेंज में आने के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में Maruti Dzire CNG खरीदने की सोच रहे हैं और 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देने का विचार बना चुके हैं, तो जानिए कितनी बनेगी आपकी मासिक EMI।
Maruti Dzire CNG की कीमत
कंपनी की ओर से Dzire VXI CNG वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.03 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, दिल्ली में रजिस्ट्रेशन टैक्स और RTO चार्ज लगभग 75,000 रुपये और इंश्योरेंस की लागत करीब 30,000 रुपये है। इन सब को जोड़ने के बाद कार की ऑन-रोड कीमत लगभग 9.09 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।
लोन और EMI कैलकुलेशन
अगर ग्राहक 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देते हैं, तो उन्हें लगभग 7.09 लाख रुपये का लोन लेना होगा।
लोन राशि: ₹7,09,000
लोन अवधि: 5 साल (60 महीने)
ब्याज दर: 9% वार्षिक
इन शर्तों के अनुसार, खरीदार को हर महीने करीब ₹14,700 की EMI देनी होगी।
पूरे 5 साल में खरीदार लगभग ₹8.82 लाख रुपये का कुल भुगतान करेगा, जिसमें ब्याज राशि करीब ₹1.73 लाख रुपये होगी।
फीचर्स की बात करें तो –
Maruti Dzire CNG में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ फैक्ट्री-फिटेड CNG किट मिलती है। यह 77.5 PS की पावर और 98.5 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसका माइलेज लगभग 31.12 किमी/किग्रा तक है।
क्यों है मांग में
Maruti Dzire CNG अपनी किफायती कीमत, बेहतर माइलेज, और कम मेंटेनेंस लागत के कारण भारतीय ग्राहकों के बीच लगातार लोकप्रिय बनी हुई है।