शेयर बाजार/व्यापार

मणिपुर में युवक को जिंदा जलाने पर बोले सिक्योरिटी एडवाइजर:कहा- यह महिलाओं के नग्न वीडियो का सीक्वल, DGP ने की CBI जांच की पेशकश

 दो दिन पहले विकास मंत्री के घर के बाहर ब्लास्ट हुआ

इंफाल पश्चिम के सिंगजामेई ​​​​​में 7 अक्टूबर की रात ग्रामीण विकास मंत्री वाई खेमचंद के घर के गेट के पास ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में CRPF का एक जवान घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, राज्य के CM बीरेन सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
 
23 सितंबर: दो स्टूडेंट्स के शव की तस्वीरें आईं
जुलाई से लापता दो स्टूडेंट्स की शव की तस्वीरें 23 सितंबर को सामने आई थीं। फोटो में दोनों की बॉडी जमीन पर पड़ी नजर आई। साथ ही लड़के का सिर कटा दिखाई दिया। हालांकि दोनों के शव अभी तक नहीं मिले हैं। ये तस्वीरें आते ही मणिपुर में हिंसा फिर भड़क उठी। मृतक स्टूडेंट्स के परिजनों ने इंसाफ पाने के लिए प्रदर्शन किया। उधर, गुस्साई भीड़ ने कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा भीड़ ने कई जगहों पर हमला किया।