मनोरंजन

‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी कर वरुण धवन पहुंचे स्वर्ण मंदिर

मुंबई। एक्टर वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’  को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग खत्म होने के बाद वरुण धवन अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे और वहां माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

वरुण धवन का इंस्टाग्राम पोस्ट

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस मेधा राणा साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में सिर्फ “बॉर्डर 2” लिखा। इस पोस्ट पर फैंस उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

फिल्म में पहली बार वरुण-मेधा की जोड़ी

‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन और मेधा राणा पहली बार साथ में नजर आएंगे। मेधा राणा ने 3 अगस्त को फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा था, “बॉर्डर 2 की टीम का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। हर सीन एक प्रार्थना जैसा है, जो उन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देता है, जिन्होंने देश के लिए सब कुछ त्याग दिया।”