मनोरंजन

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, ’12th फेल’ बनी बेस्ट फिल्म

नई दिल्ली।  71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का भव्य समारोह आज (23 सितंबर) नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया, जहां 2023 में भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों और फिल्ममेकर्स को सम्मानित किया गया। इस समारोह में मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल को सिनेमा जगत के सबसे प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित और विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म “12th फेल” को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला।

प्रमुख पुरस्कार विजेताओं की सूची:

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड: मोहनलाल (मलयालम अभिनेता)

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: “12th फेल”

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: शाहरुख खान (फिल्म ‘जवान’) और विक्रांत मैसी (फिल्म ’12th फेल’)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: रानी मुखर्जी (फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: सुदीप्तो सेन (फिल्म ‘द केरल स्टोरी’)

सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म: “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी”

सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: “कटहल – ए जैकफ्रूट मिस्ट्री”

सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: वैभवी मर्चेंट (फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, गाना ‘ढिंढोरा बाजे रे’)

सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी: प्रशांतनु महापात्रा (फिल्म ‘द केरल स्टोरी’)

सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक (पुरुष): पीवीएन एस रोहित (फिल्म ‘बेबी’, तेलुगु)

सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका (महिला): शिल्पा राव (फिल्म ‘जवान’, गाना ‘छलिया’)