देश

DigiLocker यूजर्स हो जाएं सावधान, नकली ऐप से हो सकती है पहचान और बैंकिंग जानकारी चोरी

नई दिल्ली। अगर आप भी DigiLocker App का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत सरकार द्वारा जारी यह भरोसेमंद डिजिटल वॉलेट ऐप लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस, RC, आधार, PAN, मार्कशीट जैसे अहम और संवेदनशील दस्तावेज सुरक्षित रखने की सुविधा देता है।

लेकिन हाल के दिनों में Fake DigiLocker App Scam तेजी से बढ़ रहा है। साइबर अपराधी बिल्कुल असली DigiLocker जैसा दिखने वाला फर्जी ऐप बनाकर लोगों की पर्सनल डिटेल्स, पहचान और बैंकिंग जानकारी चुरा रहे हैं।

MeitY ने जारी की चेतावनी

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने हाल ही में चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि Google Play Store पर कई नकली DigiLocker ऐप मौजूद हैं, जिनका मकसद सिर्फ और सिर्फ साइबर धोखाधड़ी है।

फर्जी DigiLocker ऐप से क्या-क्या खतरे हो सकते हैं?

Fake DigiLocker App डाउनलोड करने से यूजर्स को कई बड़े जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है—

आइडेंटिटी चोरी: आधार, PAN और अन्य ID स्कैमर्स के हाथ लग सकती हैं

UPI और नेट बैंकिंग फ्रॉड का खतरा

मोबाइल में मालवेयर इंस्टॉल हो सकता है

आपके नाम पर फर्जी लोन या सिम कार्ड जारी हो सकता है

चुराया गया डेटा डार्क वेब पर बेचा जा सकता है

कैसे पहचानें असली DigiLocker ऐप?

ऐप का डेवलपर नाम जरूर चेक करें

असली ऐप का डेवलपर होता है:
National e-Governance Division (NeGD) या Government of India

किसी और नाम से बना ऐप 100% फर्जी है

सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट या Google Play Store से ही ऐप डाउनलोड करें

असली ऐप के डाउनलोड लाखों से करोड़ों में होते हैं।

अगर फर्जी DigiLocker ऐप इंस्टॉल हो जाए तो क्या करें?

तुरंत ऐप को Uninstall करें

चेक करें कि ऐप ने कैमरा, मैसेज, स्टोरेज, माइक्रोफोन जैसी परमिशन तो नहीं ली

DigiLocker, आधार, बैंकिंग, ईमेल सभी के पासवर्ड बदलें

फोन को अच्छे एंटी-मालवेयर से स्कैन करें

किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर
www.cybercrime.gov.in या हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें

Fake DigiLocker Scam से कैसे बचें?

ऐप डाउनलोड करने से पहले रिव्यू और डेवलपर जरूर जांचें

गैर-जरूरी Permissions कभी न दें

फोन और ऐप्स को समय-समय पर Update रखें

थर्ड-पार्टी ऐप्स में डॉक्यूमेंट अपलोड करने से बचें

किसी भी SMS, ईमेल या WhatsApp लिंक पर क्लिक करने से पहले जांच करें

सभी जरूरी अकाउंट्स पर Two-Factor Authentication (2FA) ऑन रखें