देश

डीके शिवकुमार कर्नाटक के सीएम बनेंः जी परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री और सिद्धारमैया के बेटे समेत 12 ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में लंबे समय से चर्चा का विषय रहे सत्ता हस्तांतरण पर आखिरकार मुहर लग गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर राज्य की कमान संभाल ली। इसके साथ ही राज्य में एक नए राजनीतिक दौर की शुरुआत हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी बेंगलुरु में आयोजित किया गया, जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने डीके शिवकुमार का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया, जिसने सत्ता परिवर्तन के साथ पार्टी की एकजुटता का संदेश भी दिया। डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। मुख्यमंत्री के बाद उन्हें मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा नई कैबिनेट में 13 अन्य मंत्रियों को भी शामिल किया गया।

जिससे क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने का प्रयास किया गया है। कांग्रेस नेतृत्व ने इस बदलाव को संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद सरकार विकासए बुनियादी ढांचेए निवेश और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष फोकस कर सकती है।

डीके शिवकुमार लंबे समय से कांग्रेस के प्रमुख रणनीतिकारों में गिने जाते रहे हैं और कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।  ऐसे में उनके नेतृत्व में सरकार से जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं दोनों की अपेक्षाएं बढ़ गई हैं। कर्नाटक में हुए इस नेतृत्व परिवर्तन को कांग्रेस के लिए भी एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश माना जा रहा हैए जहां पार्टी ने सत्ता और संगठन के बीच संतुलन बनाते हुए नई टीम के साथ आगामी चुनौतियों का सामना करने की तैयारी शुरू कर दी है।