देश

हॉंगकॉंग में हुए अंतराष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में रायपुर की दिव्या अग्रवाल ने जीता कांस्य पदक, किया भारत का नाम रौशन

 नई दिल्ली/ ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप हॉंगकॉंग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं छत्तीसगढ कि बेटी दिव्या अग्रवाल ने काँस्य पदक अपने नाम कर अपने देश भारत व राज्य छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया।

IOC से मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय म्यू थाई संस्था IFMA और एशियाई संस्था FAMA के तत्वावधान में हॉंगकॉंग में आयोजित ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप में यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के माध्यम से भारत का प्रतिनिधित्व कर रही "ब्लू कॉर्नर" से रायपुर (छत्तीसगढ़) की कु. दिव्या अग्रवाल का सेमीफाइनल में "रेड कार्नर" से हॉंगकॉंग की खिलाड़ी होई ई वॉन्ग (Hoi yi Wong)" से मुकाबला हुआ। 
फाइनल प्रवेश के लिए जोर आजमाइश करते "बगैर चेस्ट गार्ड" के खेले जाने वाले "फुल कॉन्टैक्ट गेम" में दोनो महिला खिलाड़ियों ने पूरा जोर लगा दिया। पंच, किक, नी, एल्बो के विभिन्न अनवरत वार करते हुए दोनो खिलाड़ी जबरदस्त खेल रहे थे। किन्तु भारत की दिव्या अग्रवाल को दो कॉउंट मिलने के बाद "प्लेयर सेफ्टी" पॉवर का उपयोग करते हुए सेन्टर रेफरी ने मुकाबला वही रोक हॉंगकॉंग की खिलाड़ी को विजेता घोषित किया और दिव्या अग्रवाल को काँस्य पदक मिला है।